![बिहार में बांका के मंदार पर्वत से शुरू होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, देखें तस्वीरें 1 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-01/ebd9b0e6-4216-4b30-8d67-6d4718395a93/06aef032-aa11-4dc4-a4e7-b07714fcaa52.jpg)
बिहार में खोई सियासी जमीन को पाने के लिए कांग्रेस पार्टी आज भारत जोड़ो यात्रा कर रही है. यात्रा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शामिल होंगे.
![बिहार में बांका के मंदार पर्वत से शुरू होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, देखें तस्वीरें 2 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-01/764ac1f8-3400-40e3-9525-1e90d3467c0f/2364677c-b27d-4be0-ab68-acc8233fadac.jpg)
कांग्रेस का भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत बांका के मंदार पर्वत से 1 बजे शुरू होगी. 12 बजे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिका अर्जुन खरगे मंदार पहुंचेंगे.
![बिहार में बांका के मंदार पर्वत से शुरू होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, देखें तस्वीरें 3 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-01/00f14f09-d712-48b7-81b6-1f8e424933fe/1173dbcd-8e16-4be8-bf7f-445b9cf8c3e1.jpg)
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे की इस यात्रा को लेकर बांका और भागलपुर समेत आसपास के जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खास इंतजाम किये गये हैं.
![बिहार में बांका के मंदार पर्वत से शुरू होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, देखें तस्वीरें 4 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-01/fabb03cc-a1d4-4238-bfbe-04f77336ec54/e6c10a91-29c5-45b9-b994-1a6de5a89ae7.jpg)
बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्य़क्ष बांका में यात्रा से पूर्व भगवान मधुसूदन की पूजा अर्चना करेंगे. इसके बाद वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे.
![बिहार में बांका के मंदार पर्वत से शुरू होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, देखें तस्वीरें 5 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-01/23e850f0-3831-47d3-b6b0-550dd2ddac38/ea83d643-00ca-439f-8a09-eae29e93078b.jpg)
दोपहर 1 बजे से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत होगी. आज 7 किलोमीटर की पैदल यात्रा की जाएगी. मंदार पर्वत से ढाका मोड़ तक यात्रा किया जाएगा. उसके बाद विश्राम किया जाएगा, शुक्रवार से प्रति दिन 20 किलोमीटर की यात्रा की जाएगी.
![बिहार में बांका के मंदार पर्वत से शुरू होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, देखें तस्वीरें 6 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-01/40a5a5f6-57d7-465f-8a13-f78ffa36c7f0/20703e6d-aadf-4a6d-a76a-76951e494af5.jpg)
10 जनवरी तक खगड़िया बॉर्डर पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है. 8 जनवरी तक यात्रा भागलपुर पहुंचेगी. यंहा से भी करीब 3 हजार लोग शामिल होंगे. पूरे बिहार में यह यात्रा की जाएगी. भारत जोड़ो यात्रा बिहार में 1250 किलोमीटर की होगी.
![बिहार में बांका के मंदार पर्वत से शुरू होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, देखें तस्वीरें 7 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-01/a115ce7b-548b-4d65-b394-64d69a109fd1/fdbd3ae9-187f-4066-a84e-87841953b410.jpg)
भारत जोड़ो यात्रा सीमांचल के क्षेत्रों में नहीं जाएगी. सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया सहित अन्य जगहों के कांग्रेस नेता भागलपुर के यात्रा में शामिल होंगे.
![बिहार में बांका के मंदार पर्वत से शुरू होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, देखें तस्वीरें 8 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-01/990b530e-124f-4e8d-8381-fac8ccd82de3/49223140-5eb4-48cf-a83c-d133b0265f64.jpg)
8 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा भागलपुर पहुंचेगी. इसके बाद भागलपुर मुख्य बाजार होते नवगछिया बिहपुर के रास्ते 10 जनवरी तक खगड़िया जिला में प्रवेश कर जाएगी.
![बिहार में बांका के मंदार पर्वत से शुरू होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, देखें तस्वीरें 9 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-01/c211eaad-1732-4666-ae1b-d7f97eb63a7f/c7c47092-6ae2-4db8-a771-375a10d0adc5.jpg)
भारत जोड़ो यात्रा का समापन बोधगया में किया जाएगा. समापन के दौरान राहुल गांधी भी जुड़ेंगे. वहीं, जब पटना से यात्रा गुजरेगी तो सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी यात्रा में शामिल होंगे.
![बिहार में बांका के मंदार पर्वत से शुरू होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, देखें तस्वीरें 10 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-01/375995f7-a9ae-4821-8c66-febd326f6755/621253ad-e563-4814-98c8-865ea9a24b29.jpg)
बिहार में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. कांग्रेस नेताओं की मानें तो यात्रा में सीएम नीतीश, तेजस्वी समेत महागठबंधन के अन्य नेताओं को भी जुड़ने का आमंत्रण दिया गया है.