16.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

Nobel Prize 2020: अमेरिकी कवयित्री लुईस ग्लूक को साहित्य का नोबेल

Advertisement

स्वीडिश एकेडमी ने बताया कि इस साल साहित्य का नोबेल पुरस्कार अमेरिकी कवयित्री लुईस ग्लूक को दिया जा रहा है.

Audio Book

ऑडियो सुनें

चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कारों की घोषणा के बाद अब साहित्य के क्षेत्र में किसे 2020 का नोबेल पुरस्कार मिला है, इस बात की घोषणा कर दी गई. स्वीडिश एकेडमी ने बताया कि इस साल साहित्य का नोबेल पुरस्कार अमेरिकी कवयित्री लुईस ग्लूक को दिया जा रहा है.

- Advertisement -

अंग्रेजी की प्रोफेसर हैं लुईस ग्लूक

साल 1943 में अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में जन्मीं लुईस ग्लूक इस समय येल यूनिवर्सिटी में अंग्रेजी भाषा की प्रोफेसर हैं. लुईस को खूबसूरत आवाज में अपनी कवितायें गाने के लिए जाना जाता है. स्वीडिश एकेडमी ने नोबेल पुरस्कार की आधिकारिक घोषणा करते हुए भी इस बात का जिक्र किया. कहा कि खूबसूरत आवाज में कवितायें गाते हुए लुईस ग्लूक के व्यक्तित्व में और भी ज्यादा सार्वभौमिकता आ जाती है.

साल 1901 से मिल रहा है नोबेल

बीते वर्ष यानी साल 2019 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार ऑस्टिया मूल के लेखक पीटर हैंडका को दिया गया था. वहीं 2018 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार पौलेंड के लेखक टोकार्चुक को दिया गया था. नोबेल पुरस्कार की शुरुआत स्वीडिश वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की पांचवी पुण्यतिथि में साल 1901 में की गई थी. इस साल फिजिक्स, केमिस्ट्री, शांति और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की गई थी.

10 दिसंबर को होगा पुरस्कार वितरण

पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है. पुरस्कार का वितरण प्रत्येक साल 10 दिसंबर को किया जाता है. ये जानना दिलचस्प है कि नोबेल पुरस्कार क्यों दिए जाते हैं. दरअसल स्वीडिश वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल ने डायनामाइट का आविष्कार किया था. लेकिन युद्ध के दौरान डायनामाइट के विध्वंसकारी इस्तेमाल से अल्फ्रेड नोबेल को बड़ा धक्का लगा.

प्रायश्चित के इरादे से अल्फ्रेड नोबेल ने अपने वसीयत में नोबेल पुरस्कारों की व्यवस्था की. प्रत्येक साल चिकित्सा, फिजिक्स, केमिस्ट्री, शांति और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वाले लोगों को ये पुरस्कार दिया जाता है.

इन महान शख्सियतों को मिला नोबेल

अब तक महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन, लेखक जेबी शॉ, राजनेता विस्टन चर्चिल, बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा जैसी दिग्गज हस्तियों को नोबेल पुरस्कार दिया जा चुका है. भारत की तरफ से मदर टेरेसा और कैलाश सत्यार्थी को भी नोबेल पुरस्कार मिल चुका है. पाकिस्तानी नागरिक मलाला युसूफजई सबसे कम उम्र में नोबेल जीतने वाली शख्सियत हैं.

Posted By- Suraj Thakur

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें