![Villians Of 2023: बॉबी देओल से लेकर मनीष वाधवा तक, साल 2023 में इन स्टार्स ने विलेन के रोल में लूटी लाइमलाइट 1 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-12/1170be09-5bdc-4a65-95ad-097e3412a0d4/villians.jpg)
साल 2023 में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में रिलीज हुई. जिसने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े. पठान से लेकर जवान और भोला तक, इन फिल्मों में एक्टर्स के साथ-साथ विलेन के रोल ने पूरी लाइमलाइट बटौर ली.
![Villians Of 2023: बॉबी देओल से लेकर मनीष वाधवा तक, साल 2023 में इन स्टार्स ने विलेन के रोल में लूटी लाइमलाइट 2 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-10/70417209-610b-4186-be0f-64cef3c49147/tiger_3.jpg)
‘टाइगर 3’ में इमरान हाशमी
ब्लॉकबस्टर ‘टाइगर 3‘ में इमरान हाशमी ने विलेन की भूमिका निभाई. उनकी जबरदस्त एक्टिंग को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया. इमरान की दमदार डायलॉग से लेकर गेटअप तक सभी ने काफी हंगामा मचाया.
![Villians Of 2023: बॉबी देओल से लेकर मनीष वाधवा तक, साल 2023 में इन स्टार्स ने विलेन के रोल में लूटी लाइमलाइट 3 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-08/7b9da53c-d3a8-49d1-9547-bafbd9821c71/gadar_2.jpg)
‘गदर 2’ में मनीष वाधवा
सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की. मनीष वाधवा ने खलनायक के रूप में एक यादगार प्रदर्शन किया. उन्होंने मूवी में अमरीश पुरी की भूमिका निभाई थी.
![Villians Of 2023: बॉबी देओल से लेकर मनीष वाधवा तक, साल 2023 में इन स्टार्स ने विलेन के रोल में लूटी लाइमलाइट 4 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-08/41dd0161-203b-4990-a1c1-4f8aa2ce73bf/john_abraham_pathaan.jpg)
‘पठान’ में जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहम को विलेन के किरदार में देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं था. फिल्म में शाहरुख खान जरूर एक्टर के तौर पर थे, लेकिन पूरी लाइमलाइट जॉन ने चुरा ली.
![Villians Of 2023: बॉबी देओल से लेकर मनीष वाधवा तक, साल 2023 में इन स्टार्स ने विलेन के रोल में लूटी लाइमलाइट 5 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-11/f569e88b-6632-45f8-adfb-62bcf432a7da/animal.jpg)
‘एनिमल’ में बॉबी देओल
एनिमल फिल्म में बॉबी देओल ने अबरार हक की भूमिका निभाकर काफी पॉपुलैरिटी हासिल की. फिल्म में वह मूक थे, लेकिन दमदार एक्शन सीक्वेंस से उन्होंने सबके दिलों में अपनी जगह बना ली.
![Villians Of 2023: बॉबी देओल से लेकर मनीष वाधवा तक, साल 2023 में इन स्टार्स ने विलेन के रोल में लूटी लाइमलाइट 6 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-09/6e16955e-1508-437b-bdff-7ae5a48ec6ab/jawan_movie.jpg)
‘जवान’ में विजय सेतुपति
तमिल सिनेमा के पावरहाउस, विजय सेतुपति ने एक्शन से भरपूर थ्रिलर ‘जवान’ में शानदार उपस्थिति दर्ज कराई. एक चालाक और क्रूर विलेन के उनके कैरेक्टर ने फिल्म में परतें जोड़ दीं, जिससे नायक के लिए दांव ऊंचे हो गए.
![Villians Of 2023: बॉबी देओल से लेकर मनीष वाधवा तक, साल 2023 में इन स्टार्स ने विलेन के रोल में लूटी लाइमलाइट 7 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-02/42d528c5-6f34-4680-8fce-1b6b1e62ca8a/bholaa_deepak_bholaa_look.jpg)
भोला में दीपक डोबरियाल
दीपक डोबरियाल ने भोला में जबरदस्त एक्टिग से दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ी. अजय संग उनके फाइट सीक्वेंस काफी वायरल हुई थी. मूवी में वह एक सनकी रोल निभा रहे थे.
![Villians Of 2023: बॉबी देओल से लेकर मनीष वाधवा तक, साल 2023 में इन स्टार्स ने विलेन के रोल में लूटी लाइमलाइट 8 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-04/2aec8478-57f7-49fe-8e79-fcd7e28d5445/kisi_ka_bhai_kisi_ki_jaan__1_.jpg)
किसी का भाई किसी की जान में विजेंदर सिंह
विजेंदर सिंह जो पेशे से एक बॉक्सर हैं. उन्होंने फिल्म में विलेन की भूमिका निभाई थी. उनकी फिटनेस और क्लासी लुक को फैंस ने काफी पसंद किया था.