27.1 C
Ranchi
Tuesday, February 11, 2025 | 01:36 pm
27.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

Vat Savitri Vrat 2022: आज रखा जाएगा वट सावित्री व्रत, यहां देखें पूजा- विधि और शुभ मुहूर्त

Advertisement

Vat Savitri Vrat 2022 Puja Samagri List: वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को रखा जाता है. इस साल वट सावित्री व्रत आज यानी 30 मई 2022 तो रखा जा रहा है.

Audio Book

ऑडियो सुनें

Vat Savitri Vrat 2022 Puja Samagri List: हिंदू धर्म में वट सावित्री व्रत का काफी महत्व है. वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को रखा जाता है. इस साल वट सावित्री व्रत आज यानी 30 मई 2022 तो रखा जाएगा. अमावस्या तिथि 29 मई को दोपहर 02 बजकर 55 मिनट से प्रारंभ होगी, जो कि 30 मई को शाम 05 बजे तक रहेगी.

- Advertisement -

Vat Savitri Vrat 2022: बन रहा है सर्वार्थ सिद्धि योग

इस वार वट सावित्री का व्रत के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग तथा सुकर्म योग में हो रहा है जिसे यह पूजन करने से कई ग्रहों का दोष तथा शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव कम होगा.

Vat Savitri Vrat 2022 : मुहूर्त

अमावस्या तिथि प्रारम्भ – मई 29, 2022 को 02:54 pm बजे
अमावस्या तिथि समाप्त – मई 30, 2022 को 04:59 pm बजे

वट सावित्री व्रत पूजा विधि

  • वट सावित्री का व्रत करने वाली महिलाएं इस दिन सुबह उठकर स्नान इत्यादि से निवृत्त होकर स्वच्छ वस्त्र धारण कर लें.

  • उसके बाद सोलह सिंगार करें

  • सिंगार करने के बाद वट सावित्री व्रत का संकल्प लें

  • उसके बाद स्त्रियां शुभ मुहूर्त में वट वृक्ष या बरगद के पेड़ की पूजा करें

  • सबसे पहले बरगद की जड़ में जल चढ़ाएं फिर कुमकुम लगाएं

  • पूजा के समय धूप, दीप और अगरबत्ती जलाएं और फिर प्रसाद चढ़ाएं.

  • इस दिन घर के बने हुए खाने का ही भोग लगाया जाता है.

  • उसके बाद कच्चे सूता का धागा बरगद की परिक्रमा करते हुए लपेट दें.

  • इस दौरान मन ही मन प्रार्थना करें कि उनके पति पर किसी प्रकार का संकट आने वाला हो तो वह टल जाए.

  • पूजा करने के पश्चात कथा सुनना चाहिए.

Vat Savitri Vrat 2022 : वट सावित्री व्रत की पूजा सामग्री

सावित्री और सत्यवान की मूर्ति, बांस का पंखा, कच्चा सूत, लाल रंग का कलावा, बरगद का फल, धूप, मिट्टी का दीपक, फल, फूल, बतासा, रोली, सवा मीटर का कपड़ा, इत्र, पान, सुपारी, नारियल, सिंदूर, अक्षत, सुहाग का सामान, घर से बनी पुड़िया, भीगा हुआ चना, मिठाई, घर में बना हुआ व्यंजन, जल से भरा हुआ कलश, मूंगफली के दाने, मखाने.

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें