26.1 C
Ranchi
Tuesday, February 11, 2025 | 08:00 pm
26.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

Grahan 2023: अगले साल कब और कितने ग्रहण लगेंगे, यहां जानें सूतक काल और दिन

Advertisement

Surya Grahan 2023, Lunar Eclipse 2023: साल 2023 में दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण पड़ेंगे. इनमें से कुछ ग्रहण भारत में नजर आएंगे और कुछ नजर नहीं आएंगे. आइए जानते हैं सभी सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण की तारीख समय और इनका असर.

Audio Book

ऑडियो सुनें

Surya Grahan 2023, Lunar Eclipse 2023:  साल 2023 में चार सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण पड़ने वाले हैं. 2022 की तरह 2023 में भी दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण पड़ेंगे. इनमें से कुछ ग्रहण भारत में नजर आएंगे और कुछ नजर नहीं आएंगे. आइए जानते हैं सभी सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण की तारीख समय और इनका असर.

सूर्यग्रहण

ज्योतिषीय भविष्यवाणी के अनुसार साल 2023 में कुल चार ग्रहण पड़ने वाला है. इसमें से दो चंद्र ग्रहण और दो सूर्य ग्रहण हैं. साल 2023 में पहला सूर्यग्रहण 20 अप्रैल 2023, गुरुवार के दिन लगेगा. यह ग्रहण सुबह 7 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा,  लेकिन भारत में न दिखाई देने के कारण यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा.साल 2023 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर, शनिवार के दिन लगेगा. यह ग्रहण भारत के अतिरिक्त पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिका और अंटार्कटिका में दिखाई देगा.

चंद्र ग्रहण 

साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023, शुक्रवार को लगेगा. यह चंद्र ग्रहण रात 8 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा और रात 1 बजे खत्म होगा. यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए सूतक काल नौ घंटे पहले शुरू हो जाएगा. वहीं, साल का आखिरी और दूसरा चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर 2023 दिन रविवार को लगेगा. इस  दिन यह ग्रहण दोपहर 1 बजकर 6 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 2 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा. यह है कि यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. साथ ही सूतक काल भी मान्य रहेगा.

साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण भारत में नजर नहीं आयेगा. यह चंद्र ग्रहण एशिया, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण पूर्व यूरोप, हिंद और प्रशांत महासागर और अटलांटिक व अंटार्कटिका में दिखाई देगा. वहीं दूसरा चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा.

ग्रहण का सूतक काल

हिंदू धर्म ग्रंथों के मुताबिक, 2023 में लगने वाला दोनों सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. इस लिए इसका सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा. वहीँ 2023 का पहला चंद्र ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा जबकि दूसरा चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा. इस लिए दूसरे चंद्र ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा.

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

संबंधित ख़बरें

Trending News

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें