15.1 C
Ranchi
Saturday, February 8, 2025 | 08:45 am
15.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

UP Election Results 2022: कासगंज की इस सीट पर जिस पार्टी का प्रत्याशी जीता, उसी की सूबे में बनी सरकार

Advertisement

UP Election Results 2022: कासगंज विधानसभा में 17 बार के चुनाव में 14 चुनाव ऐसे रहे, जिसमें जो प्रत्याशी जीता, उसी की पार्टी ने यूपी में सरकार बनाई.

Audio Book

ऑडियो सुनें

UP Kasganj Election Results 2022: उत्तर प्रदेश में कासगंज एकमात्र ऐसी विधानसभा है, जहां का संयोग प्रदेश में सरकार बनवाता है. कासगंज से जिस पार्टी का प्रत्याशी जीतता है, प्रदेश में उसी पार्टी की सरकार बनती है.

- Advertisement -

14 बार प्रत्याशी जिस पार्टी का, उसी की बनी सरकार

कासगंज विधानसभा में 17 बार के चुनाव में 14 चुनाव ऐसे रहे, जिसमें जो प्रत्याशी जीता, उसी की पार्टी ने यूपी में सरकार बनाई.

  1. 1952 में कांग्रेस के बाबूराम गुप्ता चुनाव जीते तो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी.

  2. 1957 कांग्रेस के कालीचरन अग्रवाल चुनाव जीते, तो कांग्रेस की सरकार बनी.

  3. 1967 में कांग्रेस के कालीचरन अग्रवाल चुनाव जीते तो फिर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी.

  4. 1974 में कांग्रेस से मानपाल को जीत मिली, तो सरकार कांग्रेस की बनी.

  5. 1977 में जनता पार्टी से नेतराम सिंह जीते, तो जनता पार्टी की सरकार बनी थी.

  6. 1980 में कांग्रेस के मानपाल सिंह जीते, तो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी.

  7. 1985 में कांग्रेस से फिर मानपाल सिंह जीते और फिर से कांग्रेस की सरकार बनी.

  8. 1989 में जनता दल के गोवर्धन सिंह विधायक बने, तो जनता दल की सरकार बनी.

  9. 1991 में बीजेपी के नेतराम सिंह जीते, तो बीजेपी की सरकार बनी.

  10. 1996 में बीजेपी के नेतराम जीते तो बीजेपी-बसपा की सरकार बनी.

  11. 2002 में मानपाल सिंह सपा से जीते, तो प्रदेश में सपा की सरकार बनी.

  12. 2007 में बसपा के हसरत उल्ला खां शेरवानी चुनाव जीते, तो सत्ता पर बसपा काबिज हुई.

  13. 2012 में सपा से मानपाल सिंह चुनाव जीते, तो प्रदेश में सपा की सरकार बनी.

  14. 2017 में बीजेपी के देवेंद्र राजपूत चुनाव जीते तो भाजपा की सरकार बनी.

  15. 2022 में भाजपा के देवेंद्र सिंह राजपूत जीते हैं, तो भाजपा की सरकार बनने वाली है.

Also Read: Hathras Election Results 2022: हाथरस में भाजपा को मिली दो सीटें, 25 साल से जीत रहे रामवीर उपाध्याय हारे
कासगंज में भाजपा दो सीटों पर जीती

कासगंज जनपद की तीन विधानसभाओं में से दो पर भाजपा और एक पर सपा ने जीत दर्ज की.

  • कासगंज विधानसभा- भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह राजपूत 46614 वोटों से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मानपाल सिंह को हराया.

  • अमांपुर विधानसभा- भाजपा प्रत्याशी हरिओम वर्मा ने सपा के सत्यभान शाक्य को 43273 मतों से हराया.

  • पटियाली विधानसभा- सपा प्रत्याशी नादिरा सुल्तान ने भाजपा प्रत्याशी ममतेश शाक्य को 4002 मतों से शिकस्त दी.

Also Read: UP Election 2022: कासगंज में सीएम योगी बोले- अयोध्या में लता मंगेशकर के नाम पर होगा चौराहा

रिपोर्ट- चमन शर्मा, अलीगढ़

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें