16.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

Navratri 2022: राशि अनुसार मां दुर्गा की इस विधि से करें पूजा, मंत्र, नियम जान लें

Advertisement

Navratri 2022: मां दुर्गा के नौ देवी स्वरूप नौ ग्रहों की नियंत्रिका भी हैं. अपने जीवन की परेशानी, असफलता, धन की कमी, कर्ज संकट को दूर करने के लिए, मनोकामना पूरी करने के लिए अपनी राशि अनुसार करें नवरात्रि पूजा, विधि, मंत्र जान लें.

Audio Book

ऑडियो सुनें

Undefined
Navratri 2022: राशि अनुसार मां दुर्गा की इस विधि से करें पूजा, मंत्र, नियम जान लें 13

मेष राशि के जातकों को मां दुर्गा की आराधना करनी चाहिए.

- Advertisement -

मंत्र: ह्लीं दुं दुर्गायै नमः मंत्र की 11 माला एवं ओम् ऐं सरस्वत्यै नमः मंत्र का एक माला जप करना चाहिए.

Undefined
Navratri 2022: राशि अनुसार मां दुर्गा की इस विधि से करें पूजा, मंत्र, नियम जान लें 14

वृष राशि के जातकों को मां काली की उपासना करनी चाहिए.

मंत्र: दुर्गापूजा के अवसर पर प्रतिदिन क्रीं ह्लीं क्लीं अथवा ऊँ क्रीं काल्यै नमः अथवा क्रां क्रीं क्रूं कालिका देव्यै नमः मंत्र का यथाशक्ति जप करना चाहिए.

Undefined
Navratri 2022: राशि अनुसार मां दुर्गा की इस विधि से करें पूजा, मंत्र, नियम जान लें 15

मिथुन राशि वालों को देवी तारा की उपासना करनी चाहिए.

मंत्र: स्फटिक की माला से ऊँ ह्लीं त्रीं हुं फट् मंत्र की 11 माला जप करना चाहिए.इसके साथ ही तारा कवच का पाठ करना चाहिए.

Undefined
Navratri 2022: राशि अनुसार मां दुर्गा की इस विधि से करें पूजा, मंत्र, नियम जान लें 16

कर्क राशि के जातकों को मां कमला की उपासना करना चाहिए.

मंत्र: प्रतिदिन नमः कमल वासिन्यै स्वाहा मंत्र का 11 माला जप तथा श्रीसूक्त का पाठ करना चाहिए.

Undefined
Navratri 2022: राशि अनुसार मां दुर्गा की इस विधि से करें पूजा, मंत्र, नियम जान लें 17

सिंह राशि के जातकों को मां बाला त्रिपुरा की उपासना करनी चाहिए.

मंत्र: ऐं क्लीं सौं मंत्र का 11 माला जप करना चाहिए. साथ ही, इन्हें नियमित भैरवी त्रैलोक्य विजय कवच का पाठ करना चाहिए.

Undefined
Navratri 2022: राशि अनुसार मां दुर्गा की इस विधि से करें पूजा, मंत्र, नियम जान लें 18

कन्या राशि के जातकों को मां मांतगी की उपासना करना चाहिए.

मंत्र: हें ऊँ ह्लीं क्लीं हूँ मातंग्यै फट् स्वाहा मंत्र की 11 माला जप करना चाहिए. साथ ही मांतगी सहस्रनाम जप करें.

Undefined
Navratri 2022: राशि अनुसार मां दुर्गा की इस विधि से करें पूजा, मंत्र, नियम जान लें 19

तुला राशि वालों को दुर्गा पूजा के अवसर पर माता महाकाली की आराधना करें.

मंत्र: क्रीं हूं ह्लीं मंत्र का प्रतिदिन 21 माला जप करना चाहिए. काली कवच का नियमित पाठ करना चाहिए.

Undefined
Navratri 2022: राशि अनुसार मां दुर्गा की इस विधि से करें पूजा, मंत्र, नियम जान लें 20

वृश्चिक राशि वाले जातकों को मां दुर्गा की उपासना करनी चाहिए.

मंत्र: ऊँ ह्लीं दुं दुर्गायै नमः मंत्र का 11 माला जप करना चाहिए.

Undefined
Navratri 2022: राशि अनुसार मां दुर्गा की इस विधि से करें पूजा, मंत्र, नियम जान लें 21

धनु राशि वाले जातकों को इस दुर्गा पूजा के अवसर पर मां बगलामुखी की उपासना करनी चाहिए.

मंत्र: श्रीं ह्लीं ऐं भगवती बगले श्रियं देहि देहि स्वाहा मंत्र का 5 माला और ऐं ह्लीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे मंत्र का एक माला जप करना चाहिए.

Undefined
Navratri 2022: राशि अनुसार मां दुर्गा की इस विधि से करें पूजा, मंत्र, नियम जान लें 22

मकर राशि वाले जातकों को मां षोड़शी की आराधना करनी चाहिए.

मंत्र: हें श्री मंत्र का 51 माला तथा ऊँ पां पार्वती देव्यै नमः मंत्र का यथा शक्ति जप करना चाहिए.

Undefined
Navratri 2022: राशि अनुसार मां दुर्गा की इस विधि से करें पूजा, मंत्र, नियम जान लें 23

कुंभ राशि के जातकों को मां भुवनेश्वरी की उपासना करनी चाहिए.

मंत्र: ऐं ह्लीं श्रीं मंत्र का 21 माला का जप करना चाहिए. श्री दुर्गा सप्तशती से कवच, अर्गला, कीलक तथा श्रीदेव्यथर्वशीरष एवं सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करना चाहिए.

Undefined
Navratri 2022: राशि अनुसार मां दुर्गा की इस विधि से करें पूजा, मंत्र, नियम जान लें 24

मीन राशि के जातकों के लिए मां बगलामुखी की उपासना करना श्रेष्ठ रहता है.

मंत्र: हें श्रीं ह्लीं ऐं भगवती बगले श्रियं देहि देहि स्वाहा मंत्र की 11 माला एवं मोती की माला से ऊँ ह्लीं श्रीं दुर्गा देव्यै नमः मंत्र का अधिकाधिक जप करना चाहिए.

ज्योतिष डॉ.एन.के.बेरा के बतायें अनुसार

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें