17.1 C
Ranchi
Thursday, February 13, 2025 | 09:00 am
17.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

Jharkhand News: हजारीबाग सदर अंचल में सबसे अधिक म्यूटेशन का एप्लीकेशन पेंडिंग, जानें कितने हुए रिजेक्ट

Advertisement

हजारीबाग सदर अंचल में म्यूटेशन का सबसे अधिक आवेदन पेंडिंग है. 37,152 आवेदन में 14,087 आवेदन का निबटारा हुआ है. वहीं, 3141 आवेदन अब भी लंबित है, जबकि 19,924 आवेदन को रिजेक्ट किया गया है.

Audio Book

ऑडियो सुनें

Jharkhand News: हजारीबाग सदर अंचल में चालू वित्तीय वर्ष में दाखिल-खारिज (Mutation) का सबसे अधिक लंबित मिला है. यहां 3141 आवेदन लंबित है, वहीं 19,924 आवेदन रिजेक्ट किया गया हैं. इसका खुलासा सभी 16 अंचलों से जिले को प्राप्त प्रगति रिपोर्ट में हुआ है.

19,924 आवेदन रिजेक्ट

अपर समाहर्ता राकेश रौशन के मुताबिक, चालू वित्तीय वर्ष में 11 नवंबर, 2022 तक दाखिल-खारिज मामले में 37,152 आवेदन सदर अंचल को मिला है. इसमें 14,087 आवेदन का निबटारा हुआ है. वहीं, 3141 आवेदन लंबित है, जबकि 19,924 आवेदन रिजेक्ट किया गया है. सदर प्रखंड में कुल 12 हल्का है. सबसे अधिक हलका तीन में 1333 दाखिल-खारिज का मामला लंबित हैं.

इन अंचलों में आवेदन लंबित

उन्होंने बताया कि इचाक अंचल में 592, कटकमदाग अंचल में 1417, कटकमसांडी अंचल में 802, केरेडारी अंचल में 371, चुरचू अंचल में 126, चलकुसा अंचल में 173, चौपारण अंचल में 567, टाटीझरिया अंचल में 206, डाडी अंचल में सबसे कम 87, दारू अंचल में 238, पदमा अंचल में 322, बड़कागांव अंचल में 314, बरकट्ठा अंचल में एक हजार, बरही अंचल में 780 एवं विष्णुगढ़ अंचल में 368 दाखिल खारिज का आवेदन लंबित है.

अंचलवार लंबित आवेदन की स्थिति

अंचल : लंबित आवेदन
इचाक : 592
कटकमदाग : 1417
कटकमसांडी : 802
केरेडारी : 371
चुरचू : 126
चलकुसा : 173
चौपारण : 567
टाटीझरिया : 206
डाडी : 87
दारू : 238
पदमा : 322
बड़कागांव : 314
बरकट्ठा : एक हजार
बरही : 780
विष्णुगढ़ : 368

Also Read: हजारीबाग के चुरचू में एक पुलिस कर्मी की हुई पिटाई, हुआ सस्पेंड, आरोप जानकार हो जाएंगे हैरान

कर्मचारियों की कमी के कारण कार्य पर पड़ा असर : अंचलाधिकारी

इस संबंध में हजारीबाग सदर अंचलाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि स्वीकृत बल के अनुसार कर्मचारियों की कमी है. लगभग दो महीने तक सभी कर्मचारी हड़ताल पर थे. वेबसाइट भी नियमित रूप से नहीं चलता है. इससे आवेदन का निबटारा समय पर नहीं हो रहा है.

16 अंचलों में लंबित आवेदनों का निबटारा, रिजेक्ट एवं अन्य डाटा की स्थिति

अंचल : दाखिल खारिज केस : दाखिल खारिज हुआ : दाखिल खारिज लंबित : बगैर आपत्ति : 30 दिनों लंबित आपत्ति के साथ खारिज : 90 दिन से अधिक लंबित खारिज
इचाक : 5218 : 1536 : 592 : 38 : 85 : 3090
कटकमदाग : 21701 : 10381 : 1417 : 808 : 60 : 9903
कटकमसांडी : 13,368 : 8665 : 802 : 390 : 16 : 3901
केरेडारी : 5619 : 3152 : 371 : 110 : 129 : 2096
चुरचू : 1563 : 676 : 126 : 59 : 21 : 761
चलकुशा : 2206 : 1014 : 173 : 77 : 14 : 1019
चौपारण : 5220 : 2656 : 567 : 484 : 02 : 1997
टाटीझरिया : 2755 : 1367 : 206 : 149 : 02 : 1182
डाडी : 547 : 160 : 87 : 67 : 00 : 300
दारू : 3940 : 2076 : 322 : 149 : 41 : 1626
पदमा : 4909 : 3290 : 322 : 181 : 21 : 1297
बडकागांव : 8536 : 4422 : 314 : 271 : 00 : 3800
बरकट्ठा : 6417 : 2174 : 1000 : 395 : 306 : 3243
बरही : 9622 : 4565 : 780 : 316 : 249 : 4277
विष्णुगढ़ : 5141 : 2608 : 368 : 137 : 39 : 2165
सदर : 37,152 : 14,087 : 3141 : 1446 : 950 : 19,924
कुल : 1,33,914 : 62,829 : 10,504 : 5077 : 1935 : 60,581

रिपोर्ट : आरिफ, हजारीबाग.

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

संबंधित ख़बरें

Trending News

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें