22.1 C
Ranchi
Friday, February 28, 2025 | 09:46 pm
22.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

अफ्रीकी देश माली में फंसे मजदूर लौट रहे झारखंड, दूसरा जत्था पहुंचा रांची, वतन वापसी की राह ऐसे हुई आसान

Advertisement

Jharkhand News: गिरिडीह जिले के बगोदर के पांच मजदूर समेत हजारीबाग व गिरिडीह जिले के विभिन्न प्रखंडों के 33 मजदूर अफ्रीकी देश माली में फंसे हैं. आज 7मजदूर वापस लौटे. इससे पहले भी 6 मजदूर झारखंड लौट आये हैं.

Audio Book

ऑडियो सुनें

Jharkhand News: अफ्रीकी देश माली में फंसे झारखंड के मजदूरों का दूसरा जत्था दिल्ली की फ्लाइट से रांची पहुंचा. मजदूर सकुशल अपने वतन लौट आये हैं. इसे लेकर मजदूरों के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही थी. वतन लौटे मजदूरों की संख्या सात है. इनमें गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड के माहूरी के नंदलाल महतो भी शामिल है. लौटे मजदूरों ने भारत सरकार व झारखंड सरकार के प्रति वतन वापसी को लेकर आभार प्रकट किया है. बताते चलें कि बगोदर के पांच मजदूर समेत हजारीबाग व गिरिडीह जिले के विभिन्न प्रखंडों के 33 मजदूर अफ्रीकी देश माली में फंसे हैं. इससे पहले भी 6 मजदूर झारखंड लौट आये हैं.

7 मजदूर लौटे झारखंड

माली से पहले जत्थे में छह मजदूरों के झारखंड लौटने के बाद आज 7 मजदूरों का दूसरा जत्था रांची पहुंचा. वतन वापसी की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिख रही थी. ये एक साल पहले ट्रांसमिशन लाइन में काम करने के लिए स्थानीय ठेकेदार के माध्यम से माली गए हुए थे, जहां काम के दौरान मजदूरों को आठ माह वेतन भुगतान के बाद शेष साढ़े तीन माह वेतन मिलना बंद हो गया था. इसे लेकर मजदूरों ने अपनी समस्याओं को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए भारत सरकार और झारखंड सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई थी. भारत सरकार व झारखंड सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए विदेश मंत्रालय के द्वारा भारतीय दूतावास से संपर्क कराते हुए मजदूरों की समस्या को दूर करने की बात कंपनी को कही गयी थी.

Also Read: अफ्रीकी देश माली में फंसे झारखंड के 6 मजदूरों की हुई वतन वापसी, सुनायी ये पीड़ा, छलका पलायन का दर्द
20 मजदूरों का लौटना बाकी

गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड के माहुरी गांव के नंदलाल महतो, हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड के उच्चाघाना के सुरेश महतो, मडमो के अरविन्द महतो, श्रीरामडीह सरिया के चांदो महतो, दुधपनिया डूमरी के हुलास महतो, कसमाकुरा डुमरी के भोला महतो, तुइयो डूमरी के होरिल महतो शामिल हैं. अभी भी 20 मजदूर माली में फंसे हुए हैं. अगले जत्थे में वे भी झारखंड लौट आयेंगे. बता दें कि इससे पहले वाले जत्थे में दिलीप महतो, छेदीलाल महतो, संतोष महतो, लालमणी महतो, लोकनाथ महतो एवं इन्ददेव ठाकुर लौट चुके हैं.

Also Read: झारखंड के लातेहार का एक गांव, जहां हाथियों का उपद्रव ऐसा कि टूट रही है लड़कों की शादी, सीएम से लगाई गुहार

रिपोर्ट: कुमार गौरव

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

संबंधित ख़बरें

Trending News

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें
Home होम Videos वीडियो
News Snaps NewsSnap
News Reels News Reels Your City आप का शहर