![Jawan Ott Release: शाहरुख खान की जवान इस दिन ओटोटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें डेट और जरूर देखें 1 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-08/aadfa5ec-9bc0-4aac-898f-4b53aa21bdeb/JAWAN_TRAILER_REVIEW.jpg)
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान फिल्म जवान आज फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शकों से भरपूर प्यार मिला.
![Jawan Ott Release: शाहरुख खान की जवान इस दिन ओटोटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें डेट और जरूर देखें 2 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-09/c1e8b4b6-dd9c-48a6-9c08-9bb197a73e99/srk1.jpg)
फैंस सोशल मीडिया पर एसआरके की मूवी को ब्लॉकबस्टर और फुल पैसा वसूल बता रहे हैं. उनका कहना है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी.
![Jawan Ott Release: शाहरुख खान की जवान इस दिन ओटोटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें डेट और जरूर देखें 3 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-09/de5da23f-05b7-4f11-aa89-b13ff1c5949f/srk2__1_.jpg)
कई शहरों में तो शाहरुख खान के फैंस ने होली मनाई और डीजे पर जमकर डांस किया. सामने आ रही वीडियो में सिनेमा हॉल के अंदर दर्शक गानों पर डांस कर रहे हैं.
![Jawan Ott Release: शाहरुख खान की जवान इस दिन ओटोटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें डेट और जरूर देखें 4 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-09/bb5d7e60-9dca-4ab8-ba85-794c628b812a/jawan.jpg)
अब सबके मन में एक ही सवाल है कि जवान ओटीटी पर कब रिलीज होगी और किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. वैसे आपको बता दें कि यह फिल्म जल्द ही अमेज़न प्राइम, नेटफ्लिक्स, डिज़्नी+, हॉटस्टार, ज़ी5, वूट और सोनीलिव जैसे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर भी देखने के लिए उपलब्ध होगी.
![Jawan Ott Release: शाहरुख खान की जवान इस दिन ओटोटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें डेट और जरूर देखें 5 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-08/88b59c85-d980-4cb4-b73a-7ae90961088b/jawan_film.jpg)
ऐसा इसलिए क्योंकि शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज के इन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स के साथ अच्छे रिश्ते हैं. ऐसे में अगर आप सिनेमाघरों में नहीं जाना चाहते तो ओटीटी पर एंजॉय करें.
![Jawan Ott Release: शाहरुख खान की जवान इस दिन ओटोटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें डेट और जरूर देखें 6 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-10/40b27ab3-0900-4277-9b3a-31dcddf4035e/shahrukh_jawan_update.jpg)
खबर है कि जवान के सैटेलाइट राइट्स 250 करोड़ के भारी भरकम रुपये में बेचे गए हैं. जिसमें डिजिटल अधिकार, उपग्रह प्रसारण और संगीत अधिकार शामिल हैं.
![Jawan Ott Release: शाहरुख खान की जवान इस दिन ओटोटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें डेट और जरूर देखें 7 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-09/2c8cb674-e3ba-47fb-9e78-dd58934bfd1d/jawan_movie__3_.jpg)
पहले पठान और अब बहुप्रतीक्षित जवान की रिलीज के साथ, शाहरुख खान के लिए यह साल काफी सफल रहा है. दिलचस्प बात यह है कि, ‘पठान’ अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुई थी, लेकिन वह YRF प्रोडक्शन थी.
![Jawan Ott Release: शाहरुख खान की जवान इस दिन ओटोटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें डेट और जरूर देखें 8 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-08/11df4e41-8973-4494-b2a2-0605389fe24f/jawan_film__2_.jpg)
क्या शाहरुख खान की रेड चिलीज़ भी वही चुनेगी या किसी और के साथ जाएगी, यह देखना बाकी है. आपको बता दें कि इससे पहले उनके प्रोडक्शन हाउस से डार्लिंग्स, बेताल और बार्ड ऑफ ब्लड जैसे कंटेंट नेटफ्लिक्स पर रिलीज किए गए थे.
![Jawan Ott Release: शाहरुख खान की जवान इस दिन ओटोटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें डेट और जरूर देखें 9 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-09/43707a89-ae97-4757-ac0d-33afb87989f6/srk_bald_look.jpg)
जवान को ओटीटी पर दिवाली 2023 पर रिलीज किया जा सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि पिछली बार, पठान को थिएटर में रिलीज होने के 56 दिन बाद ओटीटी पर रिलीज किया गया था. जवान में शाहरुख खान, नयनतारा, विजय सेतुपति, सुनील ग्रोवर, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, रिद्धि डोगरा, रतुजा शिंदे, योगी बाबू और संजीता भट्टाचार्य शामिल हैं। वहीं संजय दत्त और दीपिका पादुकोण की भी विशेष भूमिका है.