24.1 C
Ranchi
Friday, February 7, 2025 | 06:16 pm
24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

Hartalika Teej 2024 Paran: तीज पूजा के पारण से पहले इन चीजों का लगाएं भोग, भगवान होंगे अति प्रसन्न

Advertisement

Hartalika Teej 2024 Paran: इस पूजा में भगवान को कई तरह के भोग लगाए जाते हैं. इसी के चलते आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसी मिठाइयों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका भोग आप भगवान को लगा सकते हैं और इन्हें खाकर अपना व्रत भी खोल सकते हैं.

Audio Book

ऑडियो सुनें

Hartalika Teej 2024 Paran: तीज का त्योहार हर सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है. दरअसल, इस दिन महिलाएं हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं. हर सुहागन महिला साल भर इस व्रत का इंतजार करती है. इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं. आज इस लेख में जानेंगे कि अपने पूजा के दूसरे दिन पारण से पहले हमें क्या करना चाहिए. भगवान शिव जी को किन चीजों का भोग लगाना शुभ माना जाता हैं.

- Advertisement -
New Project 2024 09 03T164956.416
Hartalika teej 2024 paran: तीज पूजा के पारण से पहले इन चीजों का लगाएं भोग, भगवान होंगे अति प्रसन्न 5

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी. इसी के चलते कई जगहों पर अविवाहित लड़कियां इस दिन व्रत रखती हैं और महादेव और माता गौरी से महादेव जैसा वर मांगती हैं. कठिन व्रत रखने के बाद महिलाएं पूजा के बाद ही व्रत खोलती हैं.

New Project 2024 09 03T165744.280
Hartalika teej 2024 paran: तीज पूजा के पारण से पहले इन चीजों का लगाएं भोग, भगवान होंगे अति प्रसन्न 6

इस पूजा में भगवान को कई तरह के भोग लगाए जाते हैं. इसी के चलते आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसी मिठाइयों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका भोग आप भगवान को लगा सकते हैं और इन्हें खाकर अपना व्रत भी खोल सकते हैं.

also read: Alta Design for Hartalika Teej: तीज पर आलता से बढ़ाएं पैरों की खूबसूरती, देखें…

मालपुआ

कहते हैं कि महादेव को मिठाइयां बहुत पसंद हैं. ऐसे में आप घर पर मालपुआ बनाकर महादेव और माता गौरी को भोग लगा सकते हैं. इसे आप प्रसाद के तौर पर भी बांट सकते हैं.

New Project 2024 09 03T164245.979
Hartalika teej 2024 paran: तीज पूजा के पारण से पहले इन चीजों का लगाएं भोग, भगवान होंगे अति प्रसन्न 7

गुजिया

वैसे तो होली के मौसम में गुजिया हमेशा खाई जाती है, लेकिन आप चाहें तो घर पर गुजिया बनाकर हरतालिका तीज के दिन इसका भोग लगा सकते हैं. भगवान के साथ-साथ बच्चों को भी गुजिया बहुत पसंद होती है.

नारियल के लड्डू

भोलेनाथ को मीठा बहुत पसंद है, ऐसे में आप नारियल के लड्डू बनाकर उनका भोग लगा सकते हैं. इन्हें बनाना भी काफी आसान है. अगर आप नारियल के लड्डू में मावा मिला दें तो इनका स्वाद और बढ़ जाएगा.

also read: Pitru Paksha 2024: कब से शुरू हो रहा पितृ पक्ष, जानें…

मिल्क केक

घर पर मिल्क केक बनाना काफी आसान है. इसे आप दिन में बनाकर फ्रिज में रख सकते हैं. इसे ठंडा भी खाना बहुत अच्छा लगता है. यह फलाहारी होता है. ऐसे में आप इसे खाकर अपना व्रत भी खोल सकते हैं.

New Project 2024 09 03T164446.226
Hartalika teej 2024 paran: तीज पूजा के पारण से पहले इन चीजों का लगाएं भोग, भगवान होंगे अति प्रसन्न 8

बर्फी

मावा बर्फी खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है. इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी.

मोतीचूर के लड्डू

शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जिसे मोतीचूर के लड्डू पसंद न हों. आप इसे आसानी से घर पर बनाकर इसका लुत्फ उठा सकते हैं. प्रसाद में बांटने के लिए भी यह एक बेहतर विकल्प है.

Trending Video

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें