15.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

Happy Sawan Shivratri 2023 Wishes: सावन शिवरात्रि पर प्रियजनों और मित्रों को यहां से भेजें ये शुभकामना संदेश

Advertisement

Happy Sawan Shivratri 2023 Wishes Images, Quotes, Messages, Status, Shivratri ki hardik shubhkamnaye: इस साल सावन शिवरात्रि कल यानी 15 जुलाई को है. इस शुभ दिन की खुशियों को दोगुनी करने के लिए अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को यहां से भेजें सावन शिवरात्रि 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं.

Audio Book

ऑडियो सुनें

Happy Sawan Shivratri 2023 Wishes Images, Quotes, Messages, Status, Shivratri ki hardik shubhkamnaye: सावन का महीना शिवभक्तों के लिए महादेव की कृपा पाने के लिए सबसे पावन समय होता है। इस महीने में आने वाली शिवरात्रि को सावन शिवरात्रि कहा जाता है. इस साल सावन शिवरात्रि कल यानी 15 जुलाई को है. इस शुभ दिन की खुशियों को दोगुनी करने के लिए अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को यहां से भेजें सावन शिवरात्रि 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं.

- Advertisement -

Happy Sawan Shivratri 2023: भक्ति में है शक्ति

भक्ति में है शक्ति

शक्ति में संसार है

त्रिलोक में है जिसकी चर्चा

उन शिव जी का आज त्यौहार है

सावन शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

Happy Sawan Shivratri 2023

Happy Sawan Shivratri 2023: विश्व का कण कण शिव मय हो

विश्व का कण कण शिव मय हो

अब हर शक्ति का अवतार उठे

जल,थल और अंबर से फिर

बम बम भोले की जय जयकार उठे

Happy Sawan Shivratri 2023

Happy Sawan Shivratri 2023: भूखे को अन्न देते

भूखे को अन्न देते

देते प्यासे को पानी

ऐसे है मेरे भोले बाबा औघढ़दानी

Happy Sawan Shivratri 2023

Happy Sawan Shivratri 2023: एक पुष्प

एक पुष्प

एक बेलपत्र

एक लोटा जल की धार

कर दे सबका उद्धार।

Happy Sawan Shivratri 2023

Happy Sawan Shivratri 2023: शिव करते सबका उद्धार

शिव करते सबका उद्धार,

उनकी कृपा आप पर सदा बनी रहे और

भोले शंकर आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां भर दे

Happy Sawan Shivratri 2023

Happy Sawan Shivratri 2023: भोले की महिमा है अपरम्पार

भोले की महिमा है अपरम्पार

करते हैं अपने भक्तों का उद्धार

शिव की दया आप पर बनी रहे

और आपके जीवन में खुशियां भरी रहें.

Happy Sawan Shivratri 2023

Happy Sawan Shivratri 2023: पी के भांग जमा लो रंग

पी के भांग जमा लो रंग

जिन्दगी बीते खुशियों के संग

लेकर नाम शिव भोले का

दिल में भर लो शिवरात्रि की उमंग

Happy Sawan Shivratri 2023

Happy Sawan Shivratri 2023: है हाथ में डमरू है

है हाथ में डमरू है

और काल नाग है साथ

है जिसकी लीला अपरम्पार

वो है भोले नाथ

Happy Sawan Shivratri 2023

Happy Sawan Shivratri 2023: शिव की बनी रहे आप पर छाया

शिव की बनी रहे आप पर छाया

पलट दे जो आपकी किस्मत की काया

मिले आपको वो सब अपनी जिंदगी में

जो कभी किसी ने भी न पाया

Happy Sawan Shivratri 2023

Happy Sawan Shivratri 2023: गवान शिव आपके

गवान शिव आपके जीवन में शांति और समृद्धि के अग्रदूत हों

Happy Sawan Shivratri 2023

Happy Sawan Shivratri 2023: ॐ में ही आस्था, ॐ में ही विश्वास

ॐ में ही आस्था, ॐ में ही विश्वास,

ॐ में ही सारा संसार, ॐ से होती है अच्छे दिन की शुरुआत,

बोलो ॐ नम: शिवाय।

Happy Sawan Shivratri 2023

सावन शिवरात्रि 2023 मुहूर्त (Sawan Shivratri 2023 Muhurat)

सावन की पहली मासिक शिवरात्रि का व्रत 15 जुलाई 2023 को है. इस दिन सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 15 जुलाई को रात 08.32 मिनट से 16 जुलाई 2023 को रात 10.08 मिनट तक रहेगी. शिवरात्रि में शिव पूजा निशिता काल मुहूर्त में की जाती है.

सावन  शिवरात्रि पर करें शिव चालीसा का पाठ

श्री गणेश गिरिजा सुवन, मंगल मूल सुजान।

कहत अयोध्यादास तुम, देहु अभय वरदान॥

जय गिरिजा पति दीन दयाला। सदा करत संतन प्रतिपाला॥

भाल चंद्रमा सोहत नीके। कानन कुण्डल नागफनी के॥

अंग गौर शिर गंग बहाए। मुण्डमाल तन छार लगाए॥

वस्त्र खाल बाघंबर सोहे। छवि को देख नाग मुनि मोहे॥

मैना मातु की ह्वै दुलारी। बाम अंग सोहत छवि न्यारी॥

कर त्रिशूल सोहत छवि भारी। करत सदा शत्रुन क्षयकारी॥

नन्दि गणेश सोहै तहं कैसे। सागर मध्य कमल हैं जैसे॥

कार्तिक श्याम और गणराऊ। या छवि को कहि जात न काऊ॥

देवन जबहीं जाय पुकारा। तब ही दुख प्रभु आप निवारा॥

किया उपद्रव तारक भारी। देवन सब मिलि तुमहिं जुहारी॥

तुरत षडानन आप पठायउ। लवनिमेष महं मारि गिरायउ॥

आप जलंधर असुर संहारा। सुयश तुम्हार विदित संसारा॥

त्रिपुरासुर सन युद्ध मचाई। सबहिं कृपा कर लीन बचाई॥

किया तपहिं भागीरथ भारी। पुरब प्रतिज्ञा तसु पुरारी॥

दानिन महं तुम सम कोउ नाहीं। सेवक स्तुति करत सदाहीं॥

वेद नाम महिमा तव गाई। अकथ अनादि भेद नहिं पाई॥

प्रगट उदधि मंथन में ज्वाला। जरे सुरासुर भये विहाला॥

कीन्ह दया तहँ करी सहाई। नीलकण्ठ तब नाम कहाई॥

पूजन रामचंद्र जब कीन्हा। जीत के लंक विभीषण दीन्हा॥

सहस कमल में हो रहे धारी। कीन्ह परीक्षा तबहिं पुरारी॥

एक कमल प्रभु राखेउ जोई। कमल नयन पूजन चहं सोई॥

कठिन भक्ति देखी प्रभु शंकर। भये प्रसन्न दिए इच्छित वर॥

जय जय जय अनंत अविनाशी। करत कृपा सब के घटवासी॥

दुष्ट सकल नित मोहि सतावै । भ्रमत रहे मोहि चैन न आवै॥

त्राहि त्राहि मैं नाथ पुकारो। यहि अवसर मोहि आन उबारो॥

लै त्रिशूल शत्रुन को मारो। संकट से मोहि आन उबारो॥

मातु पिता भ्राता सब कोई। संकट में पूछत नहिं कोई॥

स्वामी एक है आस तुम्हारी। आय हरहु अब संकट भारी॥

धन निर्धन को देत सदाहीं। जो कोई जांचे वो फल पाहीं॥

अस्तुति केहि विधि करौं तुम्हारी। क्षमहु नाथ अब चूक हमारी॥

शंकर हो संकट के नाशन। मंगल कारण विघ्न विनाशन॥

योगी यति मुनि ध्यान लगावैं। नारद शारद शीश नवावैं॥

नमो नमो जय नमो शिवाय। सुर ब्रह्मादिक पार न पाय॥

जो यह पाठ करे मन लाई। ता पार होत है शम्भु सहाई॥

ॠनिया जो कोई हो अधिकारी। पाठ करे सो पावन हारी॥

पुत्र हीन कर इच्छा कोई। निश्चय शिव प्रसाद तेहि होई॥

पण्डित त्रयोदशी को लावे। ध्यान पूर्वक होम करावे ॥

त्रयोदशी ब्रत करे हमेशा। तन नहीं ताके रहे कलेशा॥

धूप दीप नैवेद्य चढ़ावे। शंकर सम्मुख पाठ सुनावे॥

जन्म जन्म के पाप नसावे। अन्तवास शिवपुर में पावे॥

कहे अयोध्या आस तुम्हारी। जानि सकल दुःख हरहु हमारी॥

॥दोहा॥

नित्त नेम कर प्रातः ही, पाठ करौं चालीसा।

तुम मेरी मनोकामना, पूर्ण करो जगदीश॥

मगसर छठि हेमन्त ॠतु, संवत चौसठ जान।

अस्तुति चालीसा शिवहि, पूर्ण कीन कल्याण॥

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है. विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें. इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी..

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें