11.1 C
Ranchi
Monday, February 10, 2025 | 05:19 am
11.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

सरकार ने गोरखपुर में उत्पीड़न के शिकार हुए दलितों को दिया 13 करोड़ का मुआवजा, शादी पर खर्च किए 16.63 crores

Advertisement

उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है. गोरखपुर मंडल में विभाग की ओर से 10 छात्रावास 6 आश्रम पद्धति विद्यालय संचालित किया जा रहे हैं.

Audio Book

ऑडियो सुनें

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों के लिए योगी सरकार संबल बना रही है. इन लोगों को सभी बुनियादी सुविधाओं के साथ ही शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है. मंडल में विभाग की ओर से 10 छात्रावास 6आश्रम पद्धति विद्यालय भी इन लोगों के लिए संचालित किया जा रहे हैं. अंत्योदय के अपने संकल्प पर आगे बढ़ते हुए योगी सरकार अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लोगों का संबल बन रही है. बुनियादी सुविधाओं के साथ ही इन्हें शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ तो मिल ही रहा है, सरकार उत्पीड़न के मामलों कानूनी कार्रवाई करते हुए भरपूर आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराती है. समाज कल्याण विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो गोरखपुर मंडल के जिलों (कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया व महराजगंज) में विगत एक वर्ष में दलित उत्पीड़न के मामलों में 13 करोड़ 22 लाख रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता दी गई है. अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का भी खूब फायदा मिला. मंडल में 3261 दलित जोड़े इससे लाभान्वित हुए जिस पर शासन ने 16 करोड़ 63 लाख रुपये खर्च किए.यही नहीं, वृद्धावस्था पेंशन योजना में गोरखपुर मंडल में एससी-एसटी के 83140 लोगों को 24 करोड़ 94 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त हुई है.अनुसूचित जाति एवं जनजाति के युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए समाज कल्याण विभाग की तरफ से गोरखपुर मंडल में 10 छात्रावास, छह आश्रम पद्धति विद्यालय भी संचालित किए जा रहे हैं.साथ ही पिछले एक वर्ष में विद्यार्थियों को पूर्वम दशम एवं दशमेत्तर छात्रवृत्ति के एवज में मंडल में 25 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि उपलब्ध कराई जा चुकी है.

- Advertisement -

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में लाभान्वित

जिला           जोड़े   व्यय (लाख रु.में)

कुशीनगर    724      369.24

गोरखपुर     930      474.30

देवरिया       600      306.00

महराजगंज  1007     513.57

योग           3261    1663.11

Also Read: Karva Chauth : सूखे पीपल के पत्तों पर ‘ सौतन ‘ का नाम लिखकर कपूर के साथ जलाएं , पति का नहीं भटकेगा ध्यान
उत्पीड़न के मामलों में एससी-एसटी को आर्थिक सहायता

जिला     प्रकरणों की संख्या  सहायता(लाख रु)

कुशीनगर    372           245.36

गोरखपुर     590           632.81

देवरिया       439          319.53

महराजगंज  145          124.86

योग           1546       1322.56

एससी-एसटी को वृद्धावस्था पेंशन

जिला           संख्या   धनराशि (लाख रु.में)

कुशीनगर    17453      523.59

गोरखपुर     30616      918.48

देवरिया       13661     409.83

महराजगंज  21410      642.30

योग           83140      2494.20

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें