![Singham 3: 'सिम्बा' के धांसू अवतार में नजर आए रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी बोले- हम सबका फेवरेट... 1 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-10/c925fc3a-947d-4d67-b7c9-233287760dca/ranveer.jpg)
सिंघम 3 से रणवीर सिंह का लुक जारी कर दिया गया है. पोस्टर में रणवीर धांसू लुक में दिख रहे हैं और उन्होंने पुलिस वर्दी पहनी है. पोस्टर में भगवान नृसिंह अवतार की झलक नजर आ रही है.
![Singham 3: 'सिम्बा' के धांसू अवतार में नजर आए रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी बोले- हम सबका फेवरेट... 2 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/prabhatkhabar/import/2018/12/2018_12$largeimg28_Dec_2018_151547619.jpg)
रणवीर सिंह ने पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा, सबसे नटखट, सबसे निराला, आला रे आला, सिंबा आला. वहीं, रोहित शेट्टी ने लिखा, हम सबका फेवरेट. नटखट सिम्बा वापस आ गया.
![Singham 3: 'सिम्बा' के धांसू अवतार में नजर आए रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी बोले- हम सबका फेवरेट... 3 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-08/d8a80e12-351b-442a-86a0-e13c2d8349bf/ranveer_singh.jpg)
पोस्टर शेयर करते ही ये इंटरनेट पर वायरल होन लगा. एक यूजर ने लिखा, फिल्म का इंतजार है. एक यूजर ने लिखा, फिल्म का इंतजार है. एक और यूजर ने लिखा, सिम्बा के लुक में छा गए आप.
![Singham 3: 'सिम्बा' के धांसू अवतार में नजर आए रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी बोले- हम सबका फेवरेट... 4 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-10/fb1e2421-a05e-4955-865a-cc4d479258b2/singham_again.jpg)
टाइगर श्रॉफ का भी फिल्म से लुक रिवील हो चुका है, जिसमें वो आग से घिरे दिखे थे. उनके किरदार का नाम एसीपी सत्या है.
![Singham 3: 'सिम्बा' के धांसू अवतार में नजर आए रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी बोले- हम सबका फेवरेट... 5 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-10/97e140f1-de5e-4868-ac0b-4ad05d4ef00a/singham_again__1_.jpg)
रोहित शेट्टी ने नवरात्रि के पहले दिन के अवसर पर दीपिका पादुकोण का लुक जारी किया था. रोहित ने खुलासा किया कि दीपिका उनके पुलिस जगत में सबसे ‘क्रूर और हिंसक’ पुलिसकर्मी यानी लेडी सिंघम का किरदार निभाएंगी.
![Singham 3: 'सिम्बा' के धांसू अवतार में नजर आए रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी बोले- हम सबका फेवरेट... 6 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-09/ae185b54-e8f7-465f-b5ec-1e495f3bf0f5/singham_3__2_.jpg)
सिंघम 3 में अजय देवगन एक बार फिर से बाजीराव सिंघम के रोल में नजर आएंगे. ऐसी अफवाह है कि अर्जुन कपूर फिल्म में खलनायक की भूमिका निभा सकते हैं लेकिन रोहित ने अभी तक दावों पर प्रतिक्रिया नहीं दी है.
![Singham 3: 'सिम्बा' के धांसू अवतार में नजर आए रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी बोले- हम सबका फेवरेट... 7 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-09/1924788b-49a6-403f-b22e-0a9beda2a18e/kareena_kapoor_news_jpg.jpg)
करीना कपूर सिंघम 3 में अजय देवगन की पत्नी का रोल प्ले करेंगी. हाल ही में सेट से उन्होंने फोटो शेयर की थी. फिल्म में श्वेता तिवारी की भी काफी अहम भूमिका है.
![Singham 3: 'सिम्बा' के धांसू अवतार में नजर आए रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी बोले- हम सबका फेवरेट... 8 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-12/98ac040c-7d9a-447e-9345-aad070bbb07e/rohit_and_deepika.jpg)
पिछले साल फिल्म सर्कस के प्रमोशन के दौरान रोहित शेट्टी ने अनाउंस किया था कि दीपिका लेडी सिंघम बनेंगी. इसपर रोहिच ने कहा था, हम अगली बार सिंघम बना रहे हैं.
![Singham 3: 'सिम्बा' के धांसू अवतार में नजर आए रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी बोले- हम सबका फेवरेट... 9 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2021-11/db361080-da7e-497d-9475-e86759c4db08/rohit.jpeg)
रोहित ने कहा, हर कोई मुझसे पूछता रहा कि मेरे ब्रह्मांड में महिला पुलिसकर्मी कौन है. मैं पुष्टि कर दूं कि दीपिका पादुकोण सिंघम 3 में लेडी सिंघम, महिला पुलिसकर्मी होंगी. हम अगले साल शूटिंग शुरू करेंगे.
![Singham 3: 'सिम्बा' के धांसू अवतार में नजर आए रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी बोले- हम सबका फेवरेट... 10 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-10/41261ac1-eac3-47f1-a718-9b2f69b1da84/koffee_with_karan_8.jpg)
हाल ही में दीपिका पादुकोण अपने पति और एक्टर रणवीर सिंह के साथ कॉफी विद करण 8 में नजर आई थी. इस एपिसोड की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हुई.
Also Read: Koffee With Karan 8: रणवीर-दीपिका वाले एपिसोड को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर करण जौहर ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात