International Womens Day 2024 Status : हर साल 8 मार्च को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. समूचे विश्व में महिलाओं की उपलब्धियों और सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और अन्य वर्गों में उनके योगदान के सम्मान में महिला दिवस मनाया जाता है. यह दिन दुनियाभर की महिलाओं को समर्पित है और इस दिन उन्हें शुभकामनाएं दी जाती हैं. आप भी अपने जीवन से जुड़ी खास महिलाओं को हैप्पी विमेंस डे विश कर सकते हैं. International Womens Day: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इस अंदाज में बधाई दे रहा गूगल डूडल

नारी के हाथों में घर चलाने की डोर
दुनिया कहती है कि नारी कमजोर है,
आज भी नारी के हाथों में घर चलाने की डोर है.
महिला दिवस की शुभकामनाएं…

जिनके होने से हम हैं…
जिन्हें हम जानते हैं और जिनके जैसे होने की कामना करते हैं,
जिनके होने से हम हैं, उन महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हैं.
Happy Women’s Day 2024

अब तू नहीं रही बेचारी
नमन तुझे हे आज की नारी,
अब तू नहीं रही बेचारी,
कर सकती है तू सारे काम,
आज की नारी तुझे सलाम.
महिला दिवस की शुभकामनाएं…

घर को परिवार बनाती है…
महिला हर घर की नींव कहलाती है,
महिला घर को परिवार बनाती है.
Happy Women’s Day 2024

औरत के हर रूप को प्रणाम…
ईश्वर की सबसे सुंदर रचना,
औरत के हर रूप को प्रणाम.
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !!