11.1 C
Ranchi
Monday, February 10, 2025 | 05:31 am
11.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

महिलाओं को मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण देगी भाजपा महिला मोर्चा, 2 अक्टूबर से कार्यशाला की होगी शुरुआत

Advertisement

Bengal news, Kolkata news : पश्चिम बंगाल (West Bengal) में महिलाओं के खिलाफ हिंसा से मुकाबला करने के लिए भाजपा की प्रदेश महिला मोर्चा (BJP Mahila Morcha) ने महिलाओं को मार्शल आर्ट्स (Martial arts) का प्रशिक्षण देने की घोषणा करते हुए आत्मरक्षा के कार्यक्रम ‘उमा’ की शुरुआत की. मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में भाजपा की प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष अग्निमित्रा पॉल (Agnimitra Paul) ने यह बातें कही.

Audio Book

ऑडियो सुनें

Bengal news, Kolkata news : कोलकाता : पश्चिम बंगाल (West Bengal) में महिलाओं के खिलाफ हिंसा से मुकाबला करने के लिए भाजपा की प्रदेश महिला मोर्चा (BJP Mahila Morcha) ने महिलाओं को मार्शल आर्ट्स (Martial arts) का प्रशिक्षण देने की घोषणा करते हुए आत्मरक्षा के कार्यक्रम ‘उमा’ की शुरुआत की. मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में भाजपा की प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष अग्निमित्रा पॉल (Agnimitra Paul) ने यह बातें कही.

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. प्रत्येक दिन महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं. दक्षिण 24 परगना में महिला को गोली मार दी गयी, तो कहीं उनके साथ दुष्कर्म कर मार दिया जा रहा है, तो कहीं उन पर अत्याचार हो रहे हैं. लेकिन, महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही हैं.

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार (Mamata government) के 9 वर्ष बीत गये हैं, लेकिन अब वे लोग अपनी सुरक्षा के लिए किसी पर आश्रित नहीं रहना चाहते हैं. इसलिए भाजपा महिला मोर्चा ने महिलाओं को आत्म सुरक्षा के लिए मार्शल आर्ट्स की प्रशिक्षण देने का फैसला किया है.

Also Read: West Bengal News : राजनीतिक हिंसा में मारे गये भाजपा कार्यकर्ताओं को तर्पण कर श्रद्धांजलि देगी बंगाल भाजपा

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का 17 सितंबर को जन्म दिन है. इस अवसर पर पूरे राज्य में 14 से 20 सितंबर, 2020 तक सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है. वहीं, महिलाओं की आत्म सुरक्षा कार्यक्रम उमा की लांचिंग हुई. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर से यह कार्यक्रम शुरू होगा. इसमें 2 ट्रेनर महिलाओं को आत्मरक्षा का गुर सिखायेंगे. दक्षिण कोलकाता (South Kolkata) में कार्यशाला आयोजित कर इस कार्यक्रम की शुरुआत होगी और राज्य के प्रत्येक जिले में करीब 50 महिलाओं को प्रशिक्षित किया जायेगा.

उन्होंने कहा कि एक दिन में पूरा प्रशिक्षण देना संभव नहीं है, लेकिन किस तरह से अन्याय से बचा जाये. इसकी जानकारी दी जायेगी. इनमें महिलाएं अपनी सुरक्षा के लिए अपने साथ सब समय पिन, मिर्च पाउडर या चाकू रख सकती है, जैसी आत्म रक्षा की जानकारियां दी जायेंगी.

Posted By : Samir Ranjan.

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें