21.1 C
Ranchi
Friday, February 7, 2025 | 11:30 am
21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

पत्थर से बनी बांसुरी की धुन लुभा रही लोगों को

Advertisement

बांकुड़ा का सुसुनिया पहाड़ एक ओर बतौर पर्यटन स्थल प्रसिद्ध है तो दूसरी ओर पत्थर को तराशकर बनायी गयी कलाकृतियों की वजह से भी इलाके की प्रसिद्धि है. सुसुनिया के एक कलाकार ने पत्थर को काटकर बांसुरी बनाने का अभूतपूर्व कार्य कर दिखाया है. लोग पत्थर की बांसुरी की सुरीली आवाज से मंत्रमुग्ध हो रहे हैं.

Audio Book

ऑडियो सुनें

प्रणव कुमार बैरागी, बांकुड़ा.

बांकुड़ा का सुसुनिया पहाड़ एक ओर बतौर पर्यटन स्थल प्रसिद्ध है तो दूसरी ओर पत्थर को तराशकर बनायी गयी कलाकृतियों की वजह से भी इलाके की प्रसिद्धि है. सुसुनिया के एक कलाकार ने पत्थर को काटकर बांसुरी बनाने का अभूतपूर्व कार्य कर दिखाया है. लोग पत्थर की बांसुरी की सुरीली आवाज से मंत्रमुग्ध हो रहे हैं. बांसुरी पर सुंदर नक्काशी की गयी है और आम बांसुरी की तरह इस स्टोन बांसुरी से भी खूबसूरत धुन बजायी जा सकती है. हालांकि यह पत्थर से बनी है. पत्थर के अंदरूनी हिस्से को बड़ी कुशलता से तराशकर बांसुरी बनायी गयी है. जिसका उपयोग मधुर धुन बजाने के लिए किया जा सकता है सुसुनिया गांव का पारंपरिक उद्योग पत्थर तराशकर कलाकृतियां बनाने का है. गांव के अधिकांश लोग विभिन्न पत्थर की मूर्तियां बनाने के काम से जुड़े हैं. पत्थर कलाकार अभीक कर्मकार ने करीब 210 दिनों तक धैर्यपूर्वक पत्थर तराश कर यह बांसुरी बनायी है. अभीक कर्मकार ने इस बांसुरी के लिए एमएसएमइ राइट्स पश्चिम बंगाल शिल्प प्रतियोगिता 2023-2024 में प्रथम पुरस्कार जीता है. साथ ही इस बांसुरी को राज्य स्तर पर भी प्रथम पुरस्कार मिल चुका है. बांकुड़ा के सुसुनिया के इस पत्थर कलाकार की बनायी अद्भुत बांसुरी देखकर सभी हैरान रह जाते हैं. पत्थर से बनी होने के बावजूद यह बांसुरी वजन में बहुत हल्की है. बांसुरी पर श्रीकृष्ण के जीवन के कई प्रसंग उकेरे गये हैं. अभीक कर्मकार ने कहा कि बांसुरी का मतलब कृष्ण होता है. इसीलिए भगवान कृष्ण के अवतार से शुरू करके कंस वध को पत्थर की बांसुरी पर चित्रित किया गया है. कलाकार खुद भी नहीं सोच पाया कि पत्थर में भी बांसुरी की ध्वनि लाना संभव है. एक तरह का प्रयोग करने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि इस बांसुरी को बजाकर धुन निकाली जा सकती है. उन्होंने यह भी बताया कि बांसुरी बनाने का कार्य शौकिया तौर पर किया था. जिसे बनाने में छह से आठ महीने लग गये . कार्य कठिन था. बांसुरी बजाने वाले कलाकार पत्थर की बांसुरी से अच्छी धुन निकाल लेते हैं.

- Advertisement -

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें