13.1 C
Ranchi
Sunday, February 16, 2025 | 02:56 am
13.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

UP BJP के संगठन में 33 फीसदी पदों पर काबिज होंगी महिलाएं , प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कही ये बात…

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी ने तय किया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने ‘नारी सशक्ति वंदन अधिनियम‘ बनाकर महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके उत्थान के लिए जो महत्वपूर्ण निर्णय किया है उसका संगठन में अमल करेगी. महिलाओं को बड़ी भागीदारी मिलेगी.

Audio Book

ऑडियो सुनें

लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने गुरूवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने ‘नारी सशक्ति वंदन अधिनियम‘ बनाकर महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके उत्थान के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय किया है. उन्होंने कहा कि अधिनियम से महिलाओं को जनप्रतिनिधि के रूप में नेतृत्व का मौका मिलेगा.चौधरी ने कहा कि भाजपा पहली ऐसी राजनीतिक पार्टी है जिसने अपने संगठन में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण सुनिश्चित कर उनकी हिस्सेदारी सुनिश्चित की है.

‘ नारी शक्ति वंदन अधिनियम ‘ पर खुलकर हुई चर्चा 
Undefined
Up bjp के संगठन में 33 फीसदी पदों पर काबिज होंगी महिलाएं , प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कही ये बात... 7

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने गुरूवार को महिला मोर्चा अवध क्षेत्र की बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों को सम्बोधित किया. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि आजादी के अमृतकाल में ,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम‘ के रूप में देश की महिलाओं को उपहार दिया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने प्रदेश में होने वाले नारी शक्ति वंदन सम्मेलन के संदर्भ में विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में यह सम्मेलन 8 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के मध्य आयोजित किये जाने है. इन सम्मेलनों में सभी वर्ग की महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो इसके लिए योजनापूर्वक कार्य करना है.

महिला मोर्चा ने पीएम मोदी को धन्यवाद देने के लिए बनाया है ये प्लान
Undefined
Up bjp के संगठन में 33 फीसदी पदों पर काबिज होंगी महिलाएं , प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कही ये बात... 8

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2014 में केन्द्र सरकार बनने के बाद महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी उन्नति के लिए कई काम हुए है. उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए पूरे प्रदेश में महिला मोर्चा के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पदयात्रा निकाल कर अधिनियम के लिए मोदी को धन्यवाद भी ज्ञापित करेंगी. अवध क्षेत्र के अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन सम्मेलन की तैयारियों में पार्टी कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं उन्होंने कहा कि विधान स्तर पर होने वाले सम्मेलनों और बूथ स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में प्रत्येक क्षेत्र से सहभागिता हो इसके लिए हमें सम्पर्क व संवाद के माध्यम से अभी से योजनापूर्वक कार्य करना होगा.

अवध प्रांत के पार्टी पदाधिकारी- कार्यकर्ता मौजूद रहे
Undefined
Up bjp के संगठन में 33 फीसदी पदों पर काबिज होंगी महिलाएं , प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कही ये बात... 9

बैठक में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा की प्रदेश सरकार में मंत्री रजनी तिवारी, प्रतिभा शुक्ला, प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत, प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा, शंकर लाल लोधी, क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा गोदावरी मिश्रा, क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा महापौर सुषमा खर्कवाल तथा जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख सहित अन्य प्रमुख पार्टी पदाधिकारी सम्मिलित हुए.

हर बूथ पर अनुसूचित समाज को जोड़ने के लिए बनेगी रणनीति
Undefined
Up bjp के संगठन में 33 फीसदी पदों पर काबिज होंगी महिलाएं , प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कही ये बात... 10

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा अवध क्षेत्र की बैठक राज्य मुख्यालय पर हुई. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की मौजूदगी में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी-क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार आदि को लेकर मंथन किया. प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने आगामी दिनों में अनुसूचित मोर्चा द्वारा क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित किए जाने वाले सम्मेलन की योजना पर भी चर्चा की.

अनुसूचित मोर्चा की बैठक में ये रहे मौजूद 
Undefined
Up bjp के संगठन में 33 फीसदी पदों पर काबिज होंगी महिलाएं , प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कही ये बात... 11

बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र कन्नौजिया, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, प्रियंका रावत, प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा, शिव भूषण सिंह , शंकर लाल लोधी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राहुलराज रस्तोगी तथा जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी सहित अन्य प्रमुख पार्टी पदाधिकारी सम्मिलित हुए.

योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे
Undefined
Up bjp के संगठन में 33 फीसदी पदों पर काबिज होंगी महिलाएं , प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कही ये बात... 12

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि क्षेत्र स्तर पर होने वाले सम्मेलन में प्रत्येक विधानसभा के प्रत्येक बूथ से अधिकाधिक लोगों को जोड़ने के लिए योजनापूर्वक कार्य करना होगा. मोदी और योगी सरकार द्वारा अनुसूचित समाज के कल्याण के लिए किए गए कार्यों और चलाई जा रही योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने निर्देश दिया.

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

संबंधित ख़बरें

Trending News

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें