17.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

President Election: NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू आज आएंगी लखनऊ, विधायकों-सांसदों से करेंगी समर्थन की अपील

Advertisement

President Election 2022: एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश से चुनावी समर्थन जुटाने के लिए आज लखनऊ आ रही हैं. मुर्मू यहां भाजपा के साथ ही सहयोगी दलों के विधायकों और सांसदों से भी मिलेंगी.

Audio Book

ऑडियो सुनें

President Election 2022: एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश से चुनावी समर्थन जुटाने के लिए आज लखनऊ आ रही हैं. मुर्मू यहां भाजपा के साथ ही सहयोगी दलों के विधायकों और सांसदों से भी मिलेंगी. इसके अलावा गैर भाजपाई दलों से भी वे समर्थन मांगेंगी. एनडीए की बैठक लखनऊ के लोकभवन में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में होगी.

- Advertisement -

बता दें कि राजधानी लखनऊ में सरकार और भाजपा की ओर से द्रोपदी मुर्मू के स्वागत में जगह-जगह बैनर लगाए गए हैं. वहीं बुधवार को विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा भी राजधानी लखनऊ आए थे. यहां उन्होंने विपक्ष के नेताओं से मुलाकात कर अपने लिए समर्थन मांगा. राष्ट्रपति चुनाव में यूपी की भूमिका एनडीए की दृष्टि से बेहद खास है. विधायक के एक वोट का मत मूल्य 208 और सांसद के वोट का मूल्य 700 है. भाजपा व सहयोगियों के 273 विधायकों और 66 लोकसभा व 25 राज्यसभा सांसदों के मतों का मूल्य तकरीबन 1.21 लाख है. द्रौपदी मुर्मू को जिताने में यूपी की भूमिका सबसे बड़ी होगी.

Also Read: Bareilly News: कमिश्नर बोलीं, सौहार्द से मनाएं त्यौहार, नई परंपरा डालने पर कार्रवाई की चेतावनी

बता दें कि द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) 2013 से 2015 तक भाजपा के एसटी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य थीं और उन्होंने 2010 और 2013 में मयूरभंज (पश्चिम) के भाजपा जिला प्रमुख के रूप में कार्य किया. 2006 और 2009 के बीच, वह ओडिशा में भाजपा के एसटी मोर्चा की प्रमुख थीं. वह 2002 से 2009 तक भाजपा एसटी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य रहीं. भारत के अगले राष्ट्रपति के लिए मतदान 18 जुलाई से शुरू होगा, जबकि मतगणना 21 जुलाई को होगी.

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें