17.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

Aaj ka Panchang 10 नवंबर 2023: कार्तिक कृष्ण पक्ष त्रयोदशी आज, जानें धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त

Advertisement

Aaj Ka Panchang 10 November 2023: पंचांग का खास महत्व है. पंचांग के जरिए शुभ दिन, शुभ मुहूर्त, शुभ योग, दिन के अशुभ समय, ग्रहों की स्थिति आदि का पता चलता है. पंचांग से दिशाशूल, सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी मिलती है. इसके जरिए शुभ कार्य का समय जाना जा सकता है.

Audio Book

ऑडियो सुनें

Aaj Ka Panchang 10 नवंबर शुक्रवार 2023: पंचांग (Panchang) का खास महत्व है. पंचांग के जरिए शुभ दिन, शुभ मुहूर्त, शुभ योग, दिन के अशुभ समय, ग्रहों की स्थिति आदि का पता चलता है. पंचांग से दिशाशूल, सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी मिलती है. इसके जरिए शुभ कार्य का समय जाना जा सकता है, साथ ही किस समय व्यक्ति को सावधान रहना चाहिए, इसका भी पता चलता है. सनातन परंपरा में किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य को शुरू करने से पहले शुभ मुहूर्त पर विशेष ध्यान दिया जाता है. मान्यता है कि शुभ मुहूर्त के दौरान किए गए कार्य से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है. यह परंपरा पौराणिक काल से चली आ रही है. वैदिक शास्त्र के अनुसार, शुभ मुहूर्त वह विशेष समय होता है, जब सौरमंडल में ग्रह और नक्षत्र की स्थिति वशिष्ठ कार्य के लिए शुभ होती है. यही कारण है कि बाधा और समस्याओं को दूर रखने के लिए शुभ मुहूर्त का पालन किया जाता है. आज 10 नवंबर 2023 दिन शुक्रवार का पंचांग (Friday Panchang) क्या कहता है.

- Advertisement -

आज का पंचांग लखनऊ: 10 नवंबर शुक्रवार 2023 (धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त)

धनतेरस के दिन लोग सोना, चांदी, आभूषण, घर, वाहन खरीदते हैं. धनतेरस पर लोग सोने-चांदी की वस्‍तुएं और बर्तन जरूर खरीदते हैं और इसके पीछे ऐसी मान्‍यता है कि इस दिन जो भी वस्‍तु खरीदते हैं, उसमें कई गुना वृद्धि होती है. हिंदू पंचाग के मुताबिक धनतेरस पर 59 साल बाद ग्रहों का बहुत ही दुर्लभ संयोग बन रहा है. इस बार धनतेरस पर शनि अपनी राशि कुंभ में 30 साल बाद रहेंगे. वहीं, शुक्र कन्या राशि में और गुरु होंगे मेष राशि में और सूर्य होंगे तुला राशि में रहेगा. आइए जानते हैं इस साल धनत्रयोदशी पर खरीदारी का क्या शुभ मुहूर्त रहेगा.

कार्तिक कृष्ण पक्ष द्वादशी दिन -11:47 उपरांत त्रयोदशी

श्री शुभ संवत-2080,शाके-1945,

हिजरी सन-1444-45

सूर्योदय: 06:25

सूर्यास्त: 17:14

चन्द्रोदय: 03:22

चन्द्रास्त: 15:30

शुभ मुहूर्त

अभिजीत: 11:28 − 12:11

अमृत कालम्: 17:27 − 19:11

अशुभ मुहूर्त

गुलिक काल: 07:46 − 09:07

यमगण्ड: 14:32 − 15:53

दूर मुहूर्तम्:

18:37 − 18:39

18:46 − 18:48

व्रज्याम काल: 06:58 − 08:43

सूर्योदय कालीन नक्षत्र- हस्त उपरांत चित्रा, योग – विष्कुम्भ, करण-तै,

सूर्योदय कालीन ग्रह विचार-सूर्य- तुला, चंद्रमा- कन्या, मंगल-तुला, बुध- वृश्चिक, गुरु-मेष, शुक्र-कन्या, शनि-कुंभ, राहु-मीन, केतु-कन्या

आज का पंचांग: 10 नवंबर 2023: चौघड़िया शुक्रवार

चौघड़िया के बारे में सटीक चौघड़िया सूची के साथ जानें और दिन का सबसे शुभ समय निर्धारित करें. यदि आप कुछ नया शुरू कर रहे हैं या यात्रा पर जा रहे हैं तो चौघड़िया से आप आज के शुभ मुहूर्त या सबसे अच्छे समय को पूर्व निर्धारित कर सकते हैं. जैसा कि नाम से पता चलता है, चौघड़िया, जो कि वैदिक हिंदू कैलेंडर है, जिसमें 96 मिनट की ‘चार घड़ी’ शामिल हैं, जिसमें प्रत्येक घड़ी 24 मिनट के बराबर है.

दिन का चौघड़िया-करने योग्य गतिविधियां

चार- प्रात: 06:24 से 07:46 तक चर (यात्रा, सौंदर्य, नृत्य, सांस्कृतिक गतिविधियां)

लाभ- प्रातः 07:46 से 09:07 तक लाभ (नया व्यवसाय, शिक्षा प्रारंभ करें)

अमृत- प्रातः 09:07 से 10:28 बजे तक अमृत (सभी प्रकार के कार्य-विशेष रूप से दुग्ध उत्पाद संबंधित)

काल- प्रातः 10:28 बजे से 11:49 बजे तक काल (मशीन, निर्माण और कृषि संबंधी गतिविधियां)

शुभ- दोपहरः 11:49 से 13:10 बजे तक शुभ (विवाह, धार्मिक, शिक्षा गतिविधियां)

रोग- दोपहरः 13:10 से 14:31 बजे तक रोग (वाद-विवाद, प्रतियोगिता, विवाद निपटारा)

उद्वेग- दोपहर 14:31 से 15:52 बजे तक उद्वेग (सरकार से संबंधित कार्य)

चार- शामः 15:52 से 17:13 बजे तक चर (यात्रा, सौंदर्य, नृत्य, सांस्कृतिक गतिविधियां)

उपाय

उपायः भगवान गणपति की उपासना करें. साथ ही गोशाला में हरे चारे का दान करें.

आराधनाः ऊं सौम्यरुपाय विद्महे वाणेशाय धीमहि तन्नौ सौम्यः प्रचोदयात्

खरीदारी के लिए शुभ समयः

प्रातः 09:00 से 10:30 बजे तक

राहु काल: प्रातः 10:28 से दोपहर 11:50 तक

दिशाशूल-नैऋत्य एवं पश्चिम

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें