25.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

UP Election 2022: कांग्रेस के 7 में से 4 MLA छोड़ चुके हैं पार्टी, पहली सूची में 50 महिलाएं, मुश्किल डगर?

Advertisement

प्रदेश की राजनीति में ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ कैम्पेन की शुरुआत करके कांग्रेस की यूपी चुनाव प्रभारी प्रियंका ने नया मोड़ दे दिया था. उन्होंने अपनी सूची में भी कई ऐसे लोगों को मौका दिया है, जो राजनेता तो नहीं हैं बल्कि राजनीति से उनका जीवन जरूर नकारात्मक रूप से प्रभावित हुआ है.

Audio Book

ऑडियो सुनें

Lucknow News: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को पार्टी की पहली उम्मीदवारों की सूची जारी की. इस बीच उन्होंने दावा किया कि जो कहा गया वही किया गया, ‘प्रदेश में 40 प्रतिशत सीटों पर महिला प्रत्याशियों को वरीयता दी जा रही है.’ कांग्रेस की पहली सूची में 125 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है. इनमें से 50 नाम महिलाओं के हैं.

- Advertisement -

प्रदेश की राजनीति में ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ कैम्पेन की शुरुआत करके कांग्रेस की यूपी चुनाव प्रभारी प्रियंका ने नया मोड़ दे दिया था. उन्होंने अपनी सूची में भी कई ऐसे लोगों को मौका दिया है, जो राजनेता तो नहीं हैं बल्कि राजनीति से उनका जीवन जरूर नकारात्मक रूप से प्रभावित हुआ है. ऐसे में यूपी विधानसभा के महाशंखनाद में प्रियंका की यह सूची काफी अहम है.

Undefined
Up election 2022: कांग्रेस के 7 में से 4 mla छोड़ चुके हैं पार्टी, पहली सूची में 50 महिलाएं, मुश्किल डगर? 6

इस बाबत पूछने पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अशोक सिंह कहते हैं कि पार्टी ने अपना वादा निभाया है. पहली सूची में महिला प्रत्याशियों को वरीयता दी गई है. हम पूरी कोशिश कर रहे हैं. पार्टी का मानना है कि वह 2022 में यूपी में सरकार बनाएगी. उन्होंने पार्टी छोड़कर जाने वाले विधायकों के बारे में कहा कि जो संघर्ष करते हैं उन्हें ही इतिहास में याद रखा जाएगा. हम संघर्ष कर रहे हैं. कांग्रेस की अगली सूची के बारे में उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो वादा किया है, उसी की तर्ज पर महिला उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी में महिलाओं को टिकट देने में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आ रही है. इस विषय पर सभी एकमत हैं. पार्टी में कोई दिक्कत नहीं है.

Congress Candidates First List
Up election 2022: कांग्रेस के 7 में से 4 mla छोड़ चुके हैं पार्टी, पहली सूची में 50 महिलाएं, मुश्किल डगर? 7
Congress Candidates First List1
Up election 2022: कांग्रेस के 7 में से 4 mla छोड़ चुके हैं पार्टी, पहली सूची में 50 महिलाएं, मुश्किल डगर? 8
Congress Candidates First List2
Up election 2022: कांग्रेस के 7 में से 4 mla छोड़ चुके हैं पार्टी, पहली सूची में 50 महिलाएं, मुश्किल डगर? 9
Congress Candidates First List3
Up election 2022: कांग्रेस के 7 में से 4 mla छोड़ चुके हैं पार्टी, पहली सूची में 50 महिलाएं, मुश्किल डगर? 10
सात में से चार विधायक छोड़ चुके हैं पार्टी

साल 2017 में सात सीटों पर कांग्रेस ने चुनाव जीता था. उन विधायकों में से केवल अब प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, आराधना मिश्र मोना और कानपुर देहात के विधायक सुहेल अख्तर ही पार्टी के पाले में बचे हैं. ब्राह्मण चेहरे के तौर पर यूपी के प्रमुख चेहरे जितिन प्रसाद तो पहले ही पार्टी छोड़ चुके हैं. वे शाहजहांपुर से चुने गए थे. उन्नाव की अन्नू टण्डन, बदायूं से वरिष्ठ नेता सलीम शेरवानी और पश्चिमी यूपी के जाट वोटर्स की के लीडर एवं पूर्व सांसद विजेंद्र सिंह ने बीते वर्ष पंजे का साथ छोड़ दिया है. कई दशकों से कांग्रेस से जुड़े राजेश पति त्रिपाठी व उनके पुत्र ललितेश पति त्रिपाठी भी कांग्रेस छोड़ चुके हैं. वे तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे. इस सूची में हमीरपुर के राठ से पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी, महोबा के मनोज तिवारी और जालौन-उरई से पूर्व विधायक रहे विनोद चतुर्वेदी सपा में शामिल हो चुके हैं. वहीं, पुष्पेंद्र सिंह बसपा से जुड़ गए हैं.

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें