13.1 C
Ranchi
Saturday, February 8, 2025 | 03:02 am
13.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

जिला प्रशासन ने धूमधाम से निकाली तिरंगा यात्रा, विभिन्न स्थानों पर हुआ स्वागत

Advertisement

महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर निकली यात्रा, विधायक टंकधर त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए

Audio Book

ऑडियो सुनें

झारसुगुड़ा.

झारसुगुड़ा जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली गयी. इसमें अतिरिक्त जिलाधीश किशोर कुमार स्वांई, जिला ग्राम्य विकास विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रवीर कुमार नायक, नगरपाल रानी हाती, चेंबर के अध्यक्ष हीरालाल लोकचंदानी सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी आदि शामिल हुए. पुराने बस स्टैंड के सामने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सुबह दस बजे विधायक टंकधर त्रिपाठी व जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने सबसे पहले माल्यार्पण किया. इसके बाद यहां से तिरंगा यात्रा निकाली गयी. जिसमें विधायक त्रिपाठी हाथ में तिरंगा झंडा लेकर चल रहे थे. उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील पंडा, नवल अग्रवाल, झारसुगुड़ा नगरपालिका के वार्ड नंबर -19 की पार्षद तरंग दुबे व तीन की पार्षद वंदना मुंदड़ा, वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष बालगोविंद मिश्रा, संकल्प तिवारी सहित बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ता व आम लोगों सहित विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा ले भारत माता की जय के जयघोष करते चल रहे थे. इस दौरान जगह-जगह तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया. वहीं शहर के ऐतिहासिक झंडा चौक में संतोष शुक्ला, सुशील तिवारी, लक्ष्मी निवास खेतान,अतुल शुक्ला, सिद्धार्थ अवस्थी,संजीव तिवारी ,हितेश अवस्थी,अंकुश मोदी आदि ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया. पुराने बस स्टैंड के सामने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सुबह दस बजे विधायक टंकधर त्रिपाठी व जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने सबसे पहले माल्यार्पण किया. इसके बाद यहां से तिरंगा यात्रा निकाली गयी. जिसमें विधायक त्रिपाठी हाथ में तिरंगा झंडा लेकर चल रहे थे. उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील पंडा, नवल अग्रवाल, झारसुगुड़ा नगरपालिका के वार्ड नंबर -19 की पार्षद तरंग दुबे व तीन की पार्षद वंदना मुंदड़ा, वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष बालगोविंद मिश्रा, संकल्प तिवारी सहित बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ता व आम लोगों सहित विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा ले भारत माता की जय के जयघोष करते चल रहे थे. इस दौरान जगह-जगह तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया. वहीं शहर के ऐतिहासिक झंडा चौक में संतोष शुक्ला, सुशील तिवारी, लक्ष्मी निवास खेतान,अतुल शुक्ला, सिद्धार्थ अवस्थी,संजीव तिवारी ,हितेश अवस्थी,अंकुश मोदी आदि ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया.

- Advertisement -

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें