24.1 C
Ranchi
Friday, February 7, 2025 | 07:13 pm
24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

रांची के बिरसा मुंडा स्मृति पार्क में झारखंड की संस्कृति का सबसे बड़ा महोत्सव ‘झारखंड आदिवासी महोत्सव 2024’

Advertisement

World Tribal Day: झारखंड की राजधानी रांची में विश्व आदिवासी दिवस पर ‘झारखंड आदिवासी महोत्सव 2024’ में झारखंड का सबसे बड़ा महोत्सव होगा. जानें क्या है खास.

Audio Book

ऑडियो सुनें

World Tribal Day: विश्व आदिवासी दिवस पर झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा स्मृति पार्क में झारखंड की संस्कृति का सबसे बड़े महोत्सव ‘झारखंड आदिवासी महोत्सव’ का शुक्रवार (9 अगस्त) को आगाज होगा. महोत्सव का उद्घाटन झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार करेंगे. वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हैं.

- Advertisement -

शिबू सोरेन होंगे झारखंड आदिवासी महोत्सव के विशिष्ट अतिथि

राज्य समन्वय समिति के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन इस महोत्सव के विशिष्ट अतिथि होंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे . दो दिवसी. आयोजन की तैयारी पूरी हो चुकी है. महोत्सव में झारखंड समेत अन्य राज्यों के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे.

मिजोरम और ओडिशा समेत कई राज्यों के कलाकार देंगे प्रस्तुति

झारखंड आदिवासी महोत्सव 2024 में मिजोरम, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, असम, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़ व अन्य राज्यों से कलाकारों की प्रस्तुति होगी. मंच के पीछे झारखंड में आदिवासियों के ग्रामीण दर्शन को उकेरा गया है. झारखंड एवं अन्य राज्यों से आये चित्रकार, चित्रकला के माध्यम से झारखंड की आदिवासी संस्कृति और सभ्यता को कैनवास पर उकेर रहे हैं.

झारखंड आदिवासी महोत्सव 2024 में होंगे कई रंगारंग कार्यक्रम

उद्घाटन सत्र का आगाज सांस्कृतिक कार्यक्रम से होगा. महोत्सव में कला-शिल्प प्रदर्शनी, रीझ-रंग शोभा यात्रा, आदिवासी व्यंजन प्रतियोगिता, आदिवासी पुस्तक मेला, आदिवासी कवि सम्मेलन, वृत्तचित्र स्क्रीनिंग, झारखंड की चित्रकला शैलियां, फैशन शो, लेजर शो सहित आदिवासी खेल गतिविधियां होंगी.

एलईडी स्क्रीन, गुणवत्तापूर्ण साउंड सिस्टम और वाटरप्रूफ पंडाल

आमजनों की सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं. कार्यक्रम स्थल पर एलईडी स्क्रीन एवं गुणवत्तापूर्ण साउंड सिस्टम की व्यवस्था की गई है. मुख्य मंच की सजावट, अन्य साज-सज्जा, आगंतुकों के आने-जाने एवं उनके बैठने की व्यवस्था, फूड सेंटर, सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी पूरी हो चुकी है. बारिश की संभावना को देखते हुए पूरा पंडाल वाटरप्रूफ बनाया गया है.

आगंतुकों की सुविधा के लिए कार्यक्रम स्थल का बना है पूरा मैप

आगंतुक, आमजनों, एवं मीडिया के प्रतिनिधियों की सुविधा के लिए मैप के माध्यम से कार्यक्रम स्थल को दर्शाया गया है, ताकि लोगों को कोई असुविधा ना हो. अतिथियों के इंट्री और एग्जिट प्वाइंट भी मैप के माध्यम से दिखाए गए हैं.

महोत्सव में ये लोग भी होंगे शामिल

कार्यक्रम स्थल तक आने वाले वाहनों के लिए मार्ग निर्धारित किया गया है तथा पार्किंग स्थलों की व्यवस्था भी की गई है. इस अवसर पर मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी.

विश्व आदिवासी दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व आदिवासी दिवस हर साल 9 अगस्त को मनाया जाता है. पूरे विश्व में इस दिन अलग-अलग आयोजन होते हैं.

झारखंड में कहां मनाया जाता है विश्व आदिवासी दिवस?

झारखंड के अलग-अलग हिस्से में विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है. मुख्य कार्यक्रम राजधानी रांची में होता है, जिसमें मुख्यमंत्री खुद शामिल होते हैं. इस बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी और गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन और राज्यसभा सांसद एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो शिबू सोरेन भी शामिल हुए.

झारखंड आदिवासी महोत्सव क्या है?

विश्व आदिवासी दिवस पर झारखंड की राजधानी रांची में कई आयोजन किए गए हैं. भगवान बिरसा मुंडा की याद में बने बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसका नाम ‘झारखंड आदिवासी महोत्सव’ रखा गया.

Also Read

गांधी मैदान में आज मनेगा विश्व आदिवासी दिवस, तैयारी पूरी

विश्व आदिवासी दिवस पर जनजातीय महोत्सव नौ व 10 को

9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस दीपों की जगमग से रोशन होगा समूचा गांव

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें