27.1 C
Ranchi
Friday, February 7, 2025 | 02:45 pm
27.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

PHOTOS: रांची में झमाझम बारिश, झारखंड में कब तक हैं वर्षा के आसार? येलो अलर्ट जारी

Advertisement

झारखंड में मौसम विभाग ने दो अक्टूबर तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. रांची सहित झारखंड के कई हिस्सों में दो अक्टूबर तक रुक-रुक कर बारिश होगी. अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी. तापमान में भी चार से पांच डिग्री तक गिरावट की संभावना है. रांची में शनिवार को झमाझम बारिश हुई.

Audio Book

ऑडियो सुनें

Undefined
Photos: रांची में झमाझम बारिश, झारखंड में कब तक हैं वर्षा के आसार? येलो अलर्ट जारी 6

झारखंड के साहिबगंज, धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में भारी बारिश की संभावना है. गोड्डा, दुमका, पाकुड़, जामताड़ा, रामगढ़, रांची और खूंटी जिले में भी बारिश की संभावना है. इन जिलों में भी येलो अलर्ट जारी है. झारखंड की राजधानी रांची में मौसम का मिजाज बदला और शाम में झमाझम बारिश हुई.

- Advertisement -
Undefined
Photos: रांची में झमाझम बारिश, झारखंड में कब तक हैं वर्षा के आसार? येलो अलर्ट जारी 7

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की मानें, तो इन दिनों गरज के साथ कहीं-कहीं हल्के व मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. 30 सितंबर को राज्य के दक्षिणी व पश्चिमी भाग यानी सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, खूंटी, सरायकेला, गुमला, गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा और इनसे सटे इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं.

Undefined
Photos: रांची में झमाझम बारिश, झारखंड में कब तक हैं वर्षा के आसार? येलो अलर्ट जारी 8

मौसम विभाग ने गढ़वा और पलामू जिले में गर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका जताई गई है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. चतरा, हजारीबाग और लातेहार जिले में भी बारिश के आसार हैं. गर्जन के साथ बारिश की संभावना है. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है.

Undefined
Photos: रांची में झमाझम बारिश, झारखंड में कब तक हैं वर्षा के आसार? येलो अलर्ट जारी 9

मौसम विभाग के अनुसार साहिबगंज सहित आसपास के इलाके में शनिवार से तीन अक्टूबर तक करीब 80 एमएम बारिश होने की संभावना है. इसलिए इस क्षेत्र को ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है. विभाग के अनुसार अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी और तापमान में भी चार से पांच डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है. लोगों को धीरे-धीरे ठंड का एहसास होने लगेगा. धनबाद में शनिवार, रविवार और सोमवार को धूप छांव के बीच बारिश होगी. मंगलवार और बुधवार को झमाझम बारिश की संभावना है

Undefined
Photos: रांची में झमाझम बारिश, झारखंड में कब तक हैं वर्षा के आसार? येलो अलर्ट जारी 10

संताल परगना क्षेत्र के मानसून अब वापस लौटने के कगार पर है. मौसम विभाग के अनुसार मानसून की वापसी में देवघर में बारिश की संभावना बनी रहेगी. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार एक अक्तूबर तक देवघर में बारिश की संभावना है. इसमें 28 सितंबर को चार एमएम, 29 सितंबर को आठ एमएम, 30 सितंबर को नौ एमएम व एक अक्तूबर को 19 एमएम बारिश की संभावना है. इस दौरान बादल छाये रहेंगे व तेज हवा चलने की भी संभावना है. दो अक्टूबर से आसमान साफ होने की संभावना जतायी गयी है.

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें