26.1 C
Ranchi
Wednesday, February 12, 2025 | 07:00 pm
26.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

झारखंड में 22 सीडीपीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, पाकुड़ में भेज दिए दो-दो पदाधिकारी

Advertisement

झारखंड सरकार ने बुधवार 15 फरवरी, 2023 को राज्य के 22 बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की है. इसके तहत जहां धनबाद सदर की सीडीपीओ आराधना को रांची सदर का सीडीपीओ बनाया गया है. वहीं, पाकुड़ जिले में दो-दो पदाधिकारियों की पोस्टिंग की गयी है.

Audio Book

ऑडियो सुनें

रांची : झारखंड सरकार ने 22 बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की है. इसके तहत धनबाद सदर की सीडीपीओ आराधना को रांची सदर का सीडीपीओ बनाया गया है. वहीं, पाकुड़ जिले में दो-दो पदाधिकारियों की पोस्टिंग की गयी है. इससे दोनों पदाधिकारी संशय की स्थिति में हैं. इधर, ट्रांसफर-पोस्टिंग के संबंध में बुधवार 15 फरवरी को समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.

पाकुड़ जिले में दो पदाधिकारी की एक जगह पोस्टिंग

अधिसूचना के मुताबिक, जामताड़ा जिले के नाला की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सविता कुमारी का ट्रांसफर पाकुड़ जिला किया गया है. अधिसूचना में पाकुड़ के किसी प्रखंड का जिक्र नहीं है. वहीं, देवघर के पालाजोरी की सीडीपीओ कुमारी ऋतु का भी ट्रांसफर पाकुड़ जिला में किया गया है. इसमें भी किसी प्रखंड का जिक्र नहीं करने से दोनों पदाधिकारी असमंजस की स्थिति हैं.

Also Read: रामगढ़ उपचुनाव 2023 : वाहन चेकिंग के दौरान करीब साढ़े 6 लाख रुपये जब्त, मांडू थाने को सौंपा

इन पदाधिकारियों की हुई ट्रांसफर-पोस्टिंग

अधिकारी के नाम : कहां थे : कहां गये

अनुपमा मिंज : घाघरा, गुमला : पतरातू, रामगढ़

सविता कुमारी : किस्को, लोहरदगा : डालटनगंज, पलामू

नंदी रानी : बंदगांव, पश्चिमी सिंहभूम : भंडरा, लोहरदगा

शीला कुमारी : खूंटपानी, पश्चिमी सिंहभूम : छतरपुर, पलामू

सुशाना केरकेट्टा : पालकोट, गुमला : गिरिडीह शहर

लक्ष्मी भारती : चैनपुर, पलामू : गढ़वा सदर

रीना साहू : नगरउंटारी, गढ़वा : सिमरिया, चतरा

अर्चना एक्का : कटकमसांडी, हजारीबाग : गोड्डा ग्रामीण

राजकिशोरी खलखो : चास शहरी, बोकारो : डुमरी, गिरिडीह

माया रानी : राजधनवार, गिरिडीह : धालभूमगढ़, पूर्वी सिंहभूम

भारती : गोड्डा ग्रामीण : जामताड़ा सदर

सोनिया मंजूल : देवीपुर, देवघर : कुड़ू, लोहरदगा

कुमारी प्रभावती : देवघर सह जसीडीह : तमाड़, रांची

चित्रा यादव : पाकुड़ : चाईबासा सदर, पश्चिमी सिंहभूम

सविता कुमारी : नाला, जामताड़ा : पाकुड़

सुप्रिया शर्मा : हरिहरगंज, पलामू : रागनगर-गोविंदपुर, सरायकेला-खरसावां

पूनम टोप्पो : सुंदरपहाड़ी, गोड्डा : जामा, दुमका

विमला देवी : लोहरदगा सदर : बाघमारा, धनबाद

आराधना : धनबाद सदर : रांची सदर

अर्चना सिन्हा : जामताड़ा सदर : मनिका, लातेहार

अर्चना सिंह : पदस्थापन की प्रतिक्षा : सिमडेगा सदर

कुमारी ऋतु : पालाजोरी, देवघर : पाकुड़.

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

संबंधित ख़बरें

Trending News

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें