13.1 C
Ranchi
Saturday, February 8, 2025 | 05:43 am
13.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

झारखंड का मौसम : तेज हवाओं के साथ बारिश से गिरा रांची-जमशेदपुर व डालटेनगंज का तापमान, जानें आपके शहर का हाल

Advertisement

वर्षा और तेज हवाओं के चलते राज्य के अधिकांश हिस्सों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. उन्होंने बताया कि रांची का अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस गिर चुका है, जबकि जमशेदपुर का 2.3 डिग्री और डाल्टेनगंज के उच्चतम तापमान में सबसे ज्यादा 3.5 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट रिकॉर्ड की गयी है.

Audio Book

ऑडियो सुनें

Jharkhand Weather Forecast Today: झारखंड के लगभग सभी जिलों में गुरुवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई. कई जगहों पर वज्रपात की भी घटना हुई. तेज हवाओं और गरज के साथ हुई बारिश की वजह से राजधानी रांची, लौहनगरी जमशेदपुर और पलामू के डालटेनगंज का तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. 20 मार्च तक झारखंड में वज्रपात की संभावना बनी हुई है. 17 मार्च के लिए ऑरेंज अलर्ट, तो 18, 19 और 20 मार्च के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को यह जानकारी दी.

- Advertisement -
रांची का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस गिरा

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निकट हिनू रोड स्थित मौसम केंद्र रांची के प्रमुख वैज्ञानिक ने बताया कि वर्षा और तेज हवाओं के चलते राज्य के अधिकांश हिस्सों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. उन्होंने बताया कि रांची का अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस गिर चुका है, जबकि जमशेदपुर का 2.3 डिग्री और डाल्टेनगंज के उच्चतम तापमान में सबसे ज्यादा 3.5 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट रिकॉर्ड की गयी है.

Also Read: बंगाल-ओडिशा से आंध्रप्रदेश तक चक्रवात, कल झारखंड के इन हिस्सों में गिरेंगे ओले, बरतें ये सावधानियां रांची का अधिकतम तापमान हुआ सामान्य से कम

तापमान में गिरावट के बाद रांची का अधिकतम तापमान शाम 5:30 बजे 30.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री कम है. हालांकि, जमशेदपुर और डालटेनगंज का उच्चतम तापमान अभी भी सामान्य से अधिक बना हुआ है. जमशेदपुर का पारा सामान्य से 1.3 डिग्री और डालटेनगंज का 0.2 डिग्री अधिक है.

जमशेदपुर और डालटेनगंज का भी पारा गिरा

न्यूनतम तापमान की बात करें, तो रांची में यह 2.4 डिग्री चढ़कर 20.4 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है. जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री गिरॉकर 20.2 डिग्री सेल्सियस रह गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है. वहीं, डालटेनगंज का न्यूनतम पारा 3.4 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 21.3 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक है.

Also Read: VIDEO: रांची में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने मचायी तबाही, सड़क पर पेड़ गिरे, बिजली गुल आने वाले दिनों में और गिरेगा रांची का तापमान

राजधानी रांची के तापमान में आने वाले दिनों में और गिरावट की संभावना जतायी गयी है. मौसम विभाग ने कहा है कि 20 मार्च तक आसमान में बादल छाये रहेंगे. हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. मेघ गर्जन भी होगा. 17 से 20 मार्च तक रांची का अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. इस दौरान न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री के बीच रहने का अनुमान मौसम केंद्र रांची ने जारी किया है.

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें