16.1 C
Ranchi
Thursday, February 27, 2025 | 04:46 am
16.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

20 जिलों का पारा 10 डिग्री या इससे नीचे, ये है झारखंड की सबसे सर्द जगह, जानें आपके जिले का कितना है तापमान

Advertisement

आईएमडी के रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि रांची का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री कम हो गया है, जबकि उच्चतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस है, जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम है. पिछले 24 घंटे के दौरान रांची के उच्चतम तापमान में 0.2 डिग्री की मामूली गिरावट आई है.

Audio Book

ऑडियो सुनें

झारखंड के 24 में से कम से कम 20 जिले का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री या उससे नीचे चला गया है. पिछले 24 घंटे के दौरान रांची के न्यूतम तापमान में 1.2 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की गई है. इसके बाद रांची का न्यूनतम तापमान बृहस्पतिवार (14 दिसंबर) को घटकर 9 डिग्री सेंटीग्रेड रह गया. कांके रांची का सबसे सर्द स्थान रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस हो गया है. हिनू में यह 9 डिग्री और टाटीसिल्वे में 9.8 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. रांची के कांके का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया है. हिनू में अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री और टाटीसल्वे में 9.8 डिग्री सेंटीग्रेड उच्चतम तापमान दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री कम हो गया है, जबकि उच्चतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस है, जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम है. पिछले 24 घंटे के दौरान रांची के उच्चतम तापमान में 0.2 डिग्री की मामूली गिरावट आई है. उन्होंने बताया कि इस दौरान झारखंड में कहीं बारिश नहीं हुई. उन्होंने बताया कि जमशेदपुर, डालटेनगंज, बोकारो और चाईबासा के भी अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान अब सामान्य से नीचे हैं.

रांची का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम

रांची का उच्चतम तापमान सामान्य 1.9 डिग्री सेल्सियस नीचे है, तो जमशेदपुर का 0.9 डिग्री, बोकारो का 2.9 डिग्री नीचे है. वहीं, रांची का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री कम है, तो डालटेनगंज का 0.6 डिग्री, बोकारो का 3.1 डिग्री और चाईबासा का 1.9 डिग्री सेंटीग्रेड. पिछले 24 घंटे के दौरान बोकारो के उच्चतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ. न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की गई. जमशेदपुर के न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेंटीग्रेड की मामूली वृद्धि हुई है.

Also Read: Jharkhand Weather|रांची में बढ़ी ठिठुरन, 7 डिग्री से नीचे गया पारा, जानें झारखंड में कहां का तापमान है सबसे कम
झारखंड के किस जिले का कितना है अधिकतम व न्यूनतम तापमान

जिलों का अधिकतम तापमान

  • रांची का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस

  • जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस

  • डालटेनगंज का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस

  • बोकारो का अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस

  • चाईबासा का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस

  • बोकारो का अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस

  • चतरा का अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस

  • देवघर का अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस

  • गढ़वा का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस

  • गिरिडीह का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस

  • गोड्डा का अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस

  • गुमला का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस

  • हजारीबाग का अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस

  • खूंटी का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस

  • लातेहार का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस

  • लोहरदगा का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस

  • पाकुड़ का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस

  • पलामू का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस

  • रामगढ़ का अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस

  • रांची (कांके) का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस

  • साहिबगंज का अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस

  • सिमडेगा का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस

  • पश्चिमी सिंहभूम का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस

  • रांची (हिनू) का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस

  • रांची (टाटीसिल्वे) का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस

Also Read: बंगाल की खाड़ी में पश्चिमी विक्षोभ से झारखंड में छाए रह सकते हैं बादल, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

जिलों का न्यूनतम तापमान

  • रांची का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस

  • जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस

  • डालटेनगंज का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस

  • बोकारो का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस

  • चाईबासा का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस

  • चतरा का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस

  • देवघर का का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस

  • गढ़वा का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस

  • गिरिडीह का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस

  • गोड्डा का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस

  • गुमला का न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस

  • हजारीबाग का न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस

  • खूंटी का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस

  • किरीबुरू का न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस

  • लातेहार का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस

  • लोहरदगा का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस

  • पाकुड़ का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस

  • पलामू का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस

  • रामगढ़ का न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस

  • रांची (कांके) का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस

  • साहिबगंज का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस

  • सिमडेगा का न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस

  • पश्चिमी सिंहभूम का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस

  • रांची (हिनू) का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस

  • रांची (टाटीसिल्वे) का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

संबंधित ख़बरें

Trending News

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें
Home होम Videos वीडियो
News Snaps NewsSnap
News Reels News Reels Your City आप का शहर