17.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

झारखंड राज्य चुनाव आयोग ने मेयरों के आरक्षण की सूची जारी की, रांची SC, हजारीबाग ST के लिए रिजर्व

Advertisement

Jharkhand Municipal Elections: हजारीबाग नगर निगम को अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि रांची नगर निगम को अनुसूचित जाति और सरायकेला-खरसावां जिला स्थित आदित्यपुर नगर निगम को अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है.

Audio Book

ऑडियो सुनें

Jharkhand Municipal Elections: झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission Jharkhand) ने राज्य के नगर निगमों के मेयर के लिए आरक्षण (Reservation For Mayors) की सूची जारी कर दी है. गुरुवार (17 नवंबर 2022) को यह सूची जारी की गयी. इसमें बताया गया है कि पलामू, गिरिडीह, देवघर, धनबाद, चास और मानगो के मेयर के पद अनारक्षित रहेंगे. वहीं, रांची, हजारीबाग और सरायकेला-खरसावां में मेयर के पद आरक्षित रहेंगे.

- Advertisement -

इन नगर निगमों को रखा गया अनारक्षित

झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से निकाय चुनावों के लिए पलामू जिला के मेदिनीनगर नगर निगम, गिरिडीह जिला के गिरिडीह नगर निगम, देवघर जिला के देवघर नगर निगम, धनबाद जिला में स्थित धनबाद नगर निगम, बोकारो जिला में स्थित चास नगर निगम और पूर्वी सिंहभूम जिला में स्थित मानगो नगर निगम को अनारक्षित रखा गया है.

Also Read: Jharkhand Municipal Election: राज्य में नगर निकाय चुनाव की सुगबुगाहट शुरू, जानें 3 निकायों के बीच का अंतर

रांची, हजारीबाग, आदित्यपुर के मेयर के पद आरक्षित

वहीं, हजारीबाग जिला के हजारीबाग नगर निगम को अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि राजधानी रांची में रांची नगर निगम को अनुसूचित जाति (एससी) और सरायकेला-खरसावां जिला स्थित आदित्यपुर नगर निगम को अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित किया गया है.

9 में से 4 मेयर के पद को किया गया आरक्षित

चार नगर निगम (देवघर, धनबाद, चास और आदित्यपुर) में मेयर के पद महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिये गये हैं. रांची नगर निगम पहले अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित था, अब अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिया गया है.

Also Read: Jharkhand Municipal Election 2022: नगर निकाय चुनाव को लेकर पलामू में राजनीतिक सरगर्मी तेज

चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना

चुनाव आयोग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है, ‘झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 की धारा 27 एवं झारखंड नगरपालिका निर्वाचन एवं चुनाव याचिका नियमावली 2012 के नियम-9 के उपनियम (2) के तहत प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग, नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2022-23 के उद्देश्य से झारखंड राज्य के नगर निगमों के महापौर का आरक्षण एवं आवंटन विहित प्रपत्र-3 में अधिसूचित किया जाता है.’

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें