![Republic Day 2023: कर्तव्य पथ पर झारखंड की झांकी में दिखी बिरसा मुंडा की झलक, बाबा बैद्यनाथ के हुए दर्शन 1 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-01/7efe4684-24d9-4f48-b443-caa46cfb934a/republic_day_1903.jpg)
74वां गणतंत्र दिवस आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस मौके पर कर्तव्य पथ परेड निकाली गयी. इसमें स्वदेशी सैन्य पराक्रम और नारी शक्ति की ताकत नजर आ आयी. इसके बाद झारखंड सहित 16 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा आकर्षक झांकी निकाली भी गयी. अगर हम राज्य के झांकी की बात करें तो इसमें देवघर के बाबा वैद्यनाथ धाम को दिखाया गया. साथ ही इसमें भगवान बिरसा मुंडा को भी दर्शाया गया. जो बेहद खूबसूरत था.
![Republic Day 2023: कर्तव्य पथ पर झारखंड की झांकी में दिखी बिरसा मुंडा की झलक, बाबा बैद्यनाथ के हुए दर्शन 2 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-01/b5192219-4e06-477c-a19a-dadff92734e7/republic_day_1914.jpg)
आपको बता दें कि गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में झारखंड सहित 16 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों का चयन हुआ था. केंद्र सरकार ने इसके लिए सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से झांकियों का प्रारूप मांगा था.
![Republic Day 2023: कर्तव्य पथ पर झारखंड की झांकी में दिखी बिरसा मुंडा की झलक, बाबा बैद्यनाथ के हुए दर्शन 3 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-01/f696e64c-e11b-46d0-8a00-77ccc33dd2af/republic_day_1925.jpg)
चयन प्रक्रिया के बाद केवल 16 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की झांकी का दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रदर्शन को लेकर चयन हुआ. झांकी के चयन प्रक्रिया में राज्य की थीम को देश के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा काफी सराहा गया था. 19 जनवरी 2023 तक सभी चयनित राज्यों की झांकी को तैयार कर लिया गया. इसके बाद 23 जनवरी 2023 को इसका रिहर्सल भी करा लिया गया.
![Republic Day 2023: कर्तव्य पथ पर झारखंड की झांकी में दिखी बिरसा मुंडा की झलक, बाबा बैद्यनाथ के हुए दर्शन 4 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-01/040f016e-f672-484f-85cd-4b9532cc8e19/republic_day_1936.jpg)
आपको बता दें कि इस झांकी बेहतर बनाने के लिए राज्य के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत की. इस झांकी में खास तौर पर देवघर में हो रहे विकास कार्यों को भी दर्शाया गया. साथ ही साथ यहां की प्राचीन कला एवं धरती आबा बिरसा मुंडा के बारे में भी जानकारी दी गई. झांकी के साइड पैनल पर झारखंड की आदिवासी कला सोहराई पेंटिंग दर्शायी जाएगी.