17.3 C
Ranchi
Saturday, February 8, 2025 | 09:40 pm
17.3 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

20 साल बाद कल से शुरू होगी हॉकी रांची लीग

Advertisement

रांची के हॉकी खिलाड़ियों समेत हॉकी प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है. यहां 20 साल बाद एक बार फिर से हॉकी रांची लीग शुरू होनेवाली है. इस लीग से उभरते खिलाड़ियों को अपना कौशल निखारने का मौका मिलेगा.

Audio Book

ऑडियो सुनें

रांची के हॉकी खिलाड़ियों समेत हॉकी प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है. यहां 20 साल बाद एक बार फिर से हॉकी रांची लीग शुरू होनेवाली है. इस लीग से उभरते खिलाड़ियों को अपना कौशल निखारने का मौका मिलेगा. शनिवार 20 अप्रैल से मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में लीग शुरू होगी. इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गयी है. लीग में कुल 18 टीमें भाग ले रही हैं. इनमें पुरुषों की 12 और महिलाओं की छह टीमें शामिल हैं. इसके लिए हॉकी रांची की ओर से कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. पुरुषों की टीम को दो अलग-अलग पूल में रखा गया है. लीग का पहला चरण 26 अप्रैल तक चलेगा. इसके बाद 30 अप्रैल से पहली राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग रांची में होगी, जो 10 मई तक चलेगी. इस टूर्नामेंट के बाद हॉकी रांची लीग का दूसरा चरण शुरू होगा. हालांकि दूसरे चरण की तिथियों की घोषणा नौ मई के बाद की जायेगी. प्रतिदिन दो मैच खेले जायेंगे. शनिवार को दोपहर दो बजे से पुरुष वर्ग के पहले मैच में बापू क्लब व रेलवे की टीम आमने-सामने होगी. वहीं, शाम चार बजे से महिला वर्ग के मुकाबले में सुपर क्वीन वीमेन क्लब का सामना साइ रांची से होगा.ये टीमें लेंगी हिस्सा पुरुष वर्गपूल ए : बापू क्लब, फगुआ इलेवन, इंडोर हॉकी, एजी झारखंड, प्रभात तारा स्कूल धुर्वा व रेलवे.

पूल बी : एनटीएचए जमशेदपुर, हॉकी गुमला, झारखंड इलेवन, हुलहुंडू ब्रदर्स, सिनी खूंटी व जादुर अखाड़ा खूंटी.

महिला वर्ग : सुपर क्वीन वीमेन क्लब, हॉकी गुमला, सीएम स्कूल एक्सीलेंस बरियातू, सिनी खूंटी, न्यू राइजिंग स्टार हुलहुंडू और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साइ) रांची की टीमें भाग ले रही हैं.

सभी जिला संघों को 10-10 लाख देगा हॉकी झारखंड :

दूसरी ओर, हॉकी झारखंड की गांवों और छोटे शहरों में हॉकी को बढ़ावा देने की योजना है. इसके लिए हॉकी झारखंड की ओर से सभी जिला संघों को 10-10 लाख रुपये अनुदान और हॉकी किट दिये जाने की योजना है.

30 अप्रैल से पहली राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग भी :

हॉकी झारखंड की मेजबानी में रांची में 30 अप्रैल से पहली राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग होगी. 10 मई तक चलनेवाली लीग में हॉकी झारखंड समेत आठ राज्यों हॉकी हरियाणा, हॉकी महाराष्ट्र, हॉकी मध्य प्रदेश, हॉकी बंगाल, हॉकी मिजोरम, मणिपुर हॉकी और हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा की टीमें भाग लेंगी.

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें