15.1 C
Ranchi
Friday, February 14, 2025 | 04:57 am
15.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

रामटहल चौधरी कांग्रेस में शामिल, रांची से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव, देखें VIDEO

Advertisement

भाजपा के दिग्गज नेता रहे रामटहल चौधरी कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं. अब तक भाजपा के टिकट पर रांची से लोकसभा चुनाव लड़ते रहे चौधरी इस बार कांग्रेस के चुनाव चिह्न पर मैदान में उतरेंगे.

Audio Book

ऑडियो सुनें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं. इसके साथ ही यह तय हो गया कि सुबोधकांत सहाय की जगह लोकसभा चुनाव 2024 में रांची संसदीय सीट से रामटहल चौधरी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस पार्टी का दामन थामा. कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा और झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई. इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर और मंत्री आलमगीर आलम भी मौजूद थे.

सुबोधकांत सहाय और बंधु तिर्की ने किया राम टहल चौधरी का स्वागत

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन पवन खेड़ा, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर और कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कांग्रेस की अंग पट्टिका पहनाकर राम टहल चौधरी को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई. इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय और प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने गुलदस्ता देकर राम टहल चौधरी का पार्टी में स्वागत किया.

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ से प्रभावित होकर कांग्रेस में हुए शामिल

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने इस अवसर पर कहा की रामटहल चौधरी झारखंड की राजनीति में बड़ा नाम हैं. समाज के लिए 40 वर्ष से काम करते रहे हैं. उनकी एक अलग छवि है. 2 बार विधायक रहने के बाद 5 बार रांची के सांसद रहे. उन्होंने चार दशक तक जनता की आवाज हर स्तर पर बुलंद की. राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ से प्रभावित होकर आज इन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है. इनके कांग्रेस में शामिल होने से झारखंड में पार्टी को मजबूती मिलेगी.

राम टहल चौधरी को कांग्रेस देगी पूरा सम्मान : राजेश ठाकुर

इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि राम टहल चौधरी झारखंड में पिछड़ों के मसीहा हैं. राहुल गांधी ने झारखंड में जो 5 दिन गुजारे, उससे झारखंड में बहुत से लोग उनसे प्रभावित हुए. आज झारखंड भाजपा में भगदड़ मची है. राम टहल चौधरी अब अपना कीमती समय कांग्रेस को देंगे और पार्टी इन्हें पूरा सम्मान देगी, जो भाजपा में इन्हें नहीं मिला.

महतो वोटर को रिझाने के लिए कांग्रेस ने काटा सुबोधकांत का पत्ता

रामटहल चौधरी कुड़मियों के बड़े नेता हैं और लंबे अरसे तक भाजपा के कद्दावर नेता रहे. उन्होंने कई बार सुबोधकांत सहाय को चुनाव में पराजित किया. इस बार सुबोधकांत सहाय का टिकट काटकर रामटहल चौधरी को टिकट देने का फैसला कांग्रेस पार्टी ने किया है. इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि रांची लोकसभा क्षेत्र में महतो वोटर्स की संख्या बहुत अधिक है.

3 सीटों के उम्मीदवारों की आज शाम तक हो सकती है घोषणा

महतो बहुल लोकसभा क्षेत्र होने की वजह से कांग्रेस ने इस बार सुबोधकांत का टिकट काटकर रामटहल चौधरी को पार्टी में शामिल कराने और उन्हें अपना उम्मीदवार बनाने का फैसला किया. गुरुवार (28 मार्च 2024) की शाम को कांग्रेस पार्टी रांची, धनबाद और गोड्डा के अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी, इसकी प्रबल संभावना है.

Also Read : झारखंड : सभी 14 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस तैयार, आलाकमान तय करेगा उम्मीदवार

खूंटी, हजारीबाग और लोहरदगा के उम्मीदवार की हो चुकी है घोषणा

बता दें कि बुधवार (27 मार्च) को कांग्रेस पार्टी ने 3 उम्मीदवारों की घोषणा की थी. खूंटी (एसटी) सीट से कालीचरण मुंडा, हजारीबाग से जयप्रकाश भाई पटेल और लोहरदगा से झारखंड के पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहे सुखदेव भगत को अपना उम्मीदवार बनाया है. नई दिल्ली में हुई कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद इन तीन प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई थी.

27 मार्च को कांग्रेस ने की 4 राज्यों के 14 उम्मीदवारों की घोषणा

ज्ञात हो कि कांग्रेस ने 4 राज्यों के 14 उम्मीदवारों की बुधवार देर रात घोषणा की थी. इसमें झारखंड के 3, मध्य प्रदेश के 3, तेलंगाना के 4 और उत्तर प्रदेश के 4 उम्मीदवार शामिल हैं. लोहरदगा और खूंटी लोकसभा सीटें अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित हैं. बता दें कि वर्ष 2019 में सुखदेव भगत कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे. हालांकि, कुछ ही दिनों बाद वह फिर कांग्रेस में लौट गए.

Also Read : झारखंड कांग्रेस के 3 प्रत्याशी : खूंटी से कालीचरण मुंडा, लोहरदगा से सुखदेव भगत, हजारीबाग से जेपी पटेल

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

संबंधित ख़बरें

Trending News

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें