21.1 C
Ranchi
Saturday, February 8, 2025 | 11:27 am
21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

Presidential Election 2022: द्रौपदी मुर्मू को JMM के समर्थन के साथ जानें झारखंड में वोटों का गणित

Advertisement

NDA की ओर से राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को झारखंड मुक्ति मोरचा का भी समर्थन मिलेगा़ झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने समर्थन देने की घोषणा की. इसके साथ ही झारखंड से बीजेपी और आजसू के अलावा झामुमो भी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देगी. आगामी 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद का चुनाव है.

Audio Book

ऑडियो सुनें

Presidential Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव में NDA की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने समर्थन देने की घोषणा की. पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन ने बुधवार को इसकी घोषणा की. इससे द्रौपदी मुर्मू को झारखंड में बीजेपी और आजसू के बाद झामुमो का भी समर्थन मिल गया है. इसके साथ ही राष्ट्रपति पद की NDA प्रत्याशी को राज्य से कुल 22,808 वोट मिलना तय है. मालूम हो कि राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू के अलावा UPA की ओर से प्रत्याशी यशवंत सिन्हा हैं. आगामी 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद का चुनाव है़

- Advertisement -

पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन ने की घोषणा

पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन ने पार्टी के सांसद और विधायक को जारी आदेश में कहा कि आजादी के बाद पहली बार किसी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनने का गौरव प्राप्त होने वाला है. साथ ही राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पहली महिला राज्यपाल भी रह चुकी है. ऐसे में पार्टी ने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का निर्णय लिया है.

जानें वोटों का गणित

झारखंड में एक वोट का मूल्य 176 है, वहीं देशभर में एक सांसद का वोट का मूल्य 700 है. इस लिहाज से राज्य में सत्ता पक्ष JMM की बात करें, तो इस पार्टी के 30 विधायक और तीन सांसद (एक लोकसभा और दो राज्यसभा) हैं. वोट के मूल्य की बात करें, तो झामुमो के कुल विधायकों का वोट मूल्य 5280 और सांसदों का वोट मूल्य 2100 है. इस तरह से झामुमो का कुल वोट मूल्य 7380 है.

Also Read: Presidential Election 2022 : राष्ट्रपति की NDA कैंडिडेट द्रौपदी मुर्मू को JMM का समर्थन, शिबू ने की घोषणा

झारखंड में NDA का वोट मूल्य

झारखंड में BJP के 26 विधायक और 14 सांसद (11 लोकसभा और तीन राज्यसभा) हैं. वोट के मूल्य की बात करें, तो BJP के कुल विधायकों की संख्या 4576 और सांसदों का वोट मूल्य 9800 है. इस तरह से बीजेपी का कुल वोट मूल्य 14,376 है. वहीं, आजसू के दो विधायक और एक सांसद है. आजसू के विधायकों का वोट मूल्य 352 और एक सांसद का वोट मूल्य 700 है. इस तरह से एनडीए का कुल वोट मूल्य 15,428 है.

कांग्रेस के 17 विधायक और दो सांसद

झारखंड में कांग्रेस के 17 विधायक और दो सांसद (एक लोकसभा और एक राज्यसभा) हैं. 17 विधायकों का वोट मूल्य 2992 है़ वहीं, दो सांसदों का वोट मूल्य 1400 होगा़ इस तरह से कांग्रेस का कुल वोट 4,392 है.

झारखंड में कुल वोट मूल्य 28,256

झारखंड में 81 विधायक और 20 सांसद (लोकसभा में 14 और राज्यसभा में छह सांसद) हैं. इस तरह से झारखंड में कुल 28,256 वोट है. भाजपा, आजसू, झामुमो और कांग्रेस को छोड़कर माले, एनसीपी और राजद के एक-एक विधायक हैं. इसके अलावा दो निर्दलीय विधायक हैं.

Also Read: द्रौपदी मुर्मू 4 जुलाई को आयेंगी झारखंड, राष्ट्रपति चुनाव में जीत सुनिश्चित करने को नेताओं से करेंगी भेंट

Posted By: Samir Ranjan.

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें