21.1 C
Ranchi
Friday, February 7, 2025 | 02:02 pm
21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की 122वीं जयंती पर केंद्रीय सरना समिति ने उन्हें ऐसे किया याद

Advertisement

Marang Gomke Jaipal Singh Munda Jayanti 2025: केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा ने कहा कि रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर पहले तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता था, लेकिन अब इसका आयोजन नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है.

Audio Book

ऑडियो सुनें

Jaipal Singh Munda Jayanti 2025: रांची: झारखंड अलग राज्य की मांग करनेवाले प्रथम आंदोलनकारी, शिक्षाविद राजनीतिज्ञ और महान हॉकी खिलाड़ी मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की 122वीं जयंती पर केंद्रीय सरना समिति ने रांची के कचहरी स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया. केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा ने कहा कि मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा झारखंड अलग राज्य की मांग करनेवाले महान प्रथम आंदोलनकारी थे. उनका सपना था कि झारखंड अलग राज्य बने और झारखंड के आदिवासी और मूलवासी का जीवन स्तर ऊंचा उठे और जल, जंगल, जमीन, भाषा-संस्कृति एवं खनिज संपदा की रक्षा हो सके. झारखंड अगल राज्य बना, लेकिन उनके सपने पूरे नहीं हुए.

- Advertisement -

लापरवाही से नहीं हो रही फुटबॉल प्रतियोगिता


बबलू मुंडा ने कहा कि झारखंड सरकार मुंडा विरोधी सरकार है. जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता था, लेकिन अब ये आयोजन नहीं हो रहा है. फुटबॉल के मैदान में दर्शकों के बैठने के बैठने के लिए गैलरी भी बना दी गयी है, उससे फुटबॉल खिलाड़ियों की खेल के दौरान दुर्घटना भी हो जाती थी. उस गैलरी को हटाने के लिए केंद्रीय सरना समिति ने झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री, रांची नगर निगम के प्रशासक, उपप्रशासक और अभियंता प्रमुख को मांग पत्र सौंपकर समस्या से अवगत कराया था, लेकिन रांची नगर निगम की लापरवाही के कारण उसे नहीं हटाया गया. इनकी जयंती पर फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन नहीं कराना दुर्भाग्यपूर्ण है.

मांगें नहीं मानने पर होगा आंदोलन


मुख्य पहान जगलाल पहान ने कहा कि राज्य सरकार एवं रांची नगर निगम द्वारा उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती हैं तो झारखंड में आंदोलन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा, मुख्य पहान जगलाल पहान, झारखंड आंदोलनकारी कुमोद कुमार वर्मा, मुन्ना हेमरोम, विशाल मुंडा, आशीष मुंडा, राजू पहान, प्रेम लिंडा, आर्यन छतरी, चिकू लिंडा, शुभम मुंडा, विकास सांगा, आशीष लिंडा, भोला केसरी आदि उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: आदिवासियों के मसीहा जयपाल सिंह मुंडा 1940 से कर रहे थे अलग झारखंड राज्य की मांग

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें