16.1 C
Ranchi
Tuesday, February 11, 2025 | 06:19 am
16.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

Karma Puja 2022: करम देवता के चारों ओर घूम-घूमकर करते हैं करमा नृत्य, गाये जाते हैं ये गीत

Advertisement

Karma Puja 2022: करम गीतों (Karma Songs) के कई प्रकार हैं. इनमें झारखंडी करमा गीत, नागपुरी करमा गीत, जसपुरिया करमा गीत, देहाती करा गीत, छत्तीसगढ़ी करमा गीत शामिल हैं. अलग-अलग इलाके में अलग-अलग गीत गाये जाते हैं.

Audio Book

ऑडियो सुनें

Karma Puja 2022: करम देवता की पूजा-अर्चना और प्रसाद ग्रहण के बाद रात भर करम देवता के चारों ओर घूम-घूम कर करमा नृत्य किया जाता है. महिलाएं गोल घेरे में शृंखला बनाकर नृत्य करती हैं और उनके बीच में पुरुष गायक, वादक एवं नर्तक होते हैं. करमा नृत्य राएस करमा (भाद्रपद एकादशी) के अलावा आठे पर्व (श्री कृष्ण जन्माष्टमी), तीजा पर्व (हरितालिका तीज), जीउतिया पर्व (पुत्रजीवित्का), दसईं पर्व (दशहरा) और देवठन पर्व (कार्तिक एकादशी) में भी किया जाता है. वाद्य यंत्रों के रूप में मांदर, झांझ, मोहरी (शहनाई) आदि का प्रयोग किया जाता है. करमा पर्व में रात भर गीत-नृत्य (Karma Songs-Dance) के माध्यम से करम देवता की सेवा करने के पश्चात् सूर्योदय के पूर्व उनका विसर्जन कर देते हैं.

- Advertisement -

करम गीतों के प्रकार (Types of Karma Geet)

करम गीतों (Karma Songs) के कई प्रकार हैं. इनमें झारखंडी करमा गीत, नागपुरी करमा गीत, जसपुरिया करमा गीत, देहाती करा गीत, छत्तीसगढ़ी करमा गीत शामिल हैं. अलग-अलग इलाके में अलग-अलग गीत गाये जाते हैं. करमा के गीत रात्रि प्रहर के अनुसार, भिन्न-भिन्न होते हैं. उनके नाम भी अलग-अलग हैं. आधी रात के समय जो करम गीत गाये जाते हैं, उसे ‘अधरतिया करमा गीत’ कहते हैं. सुबह में गाये जाने वाले गीत को ‘भिनसरिहा करमा गीत’ कहते हैं. इनके राग अलग-अलग होते हैं. गीत के हिसाब से मांदर की ताल में भी परिवर्तन होता है.

खोरठा करमा गीतों में झारखंडी संस्कृति की झलक

करम पर्व में ननद-भाभी के बीच खूब होती है छेड़छाड़

गिरिधारी गोस्वामी ‘आकाश खूंटी’ कहते हैं कि करमा पर्व बहन अपने भाई के लिए करती हैं. ब्याहता बेटियां करमा में अपने नैहर (मायके) चली आती हैं. जब वह अपने मायके नहीं जा पातीं, तो ननदों के साथ अखड़ा में करम पर्व मनाती हैं. नाचती-गाती हैं. इस दौरान ननद-भाभी के बीच खूब छेड़छाड़ होती है. इस लोकगीत में देखिए-

बांका रे बांका कुरथी,

भूंजे बइसल छोटकी ननदी.

भूंजइते-भूंजइते ननदी पोड़ी गेल

लाजे हूं नाय जाय ससुर घार.

जाइते रे सिमर सिटिका

घुरइतने फुलें भोभोकाल.

तोड़ी लिहा हो नंदेसूआ

ननदी के देबई पहिराई.

बांका रे बांका कुरथी….

Also Read: Karma Puja 2022 Date: भाइयों की लंबी आयु, सुख-समृद्धि की कामना के साथ शुरू हुआ 6 दिवसीय करम महोत्सव

ब्याहता महिलाएं अपने पति की खूब करती हैं तौहीन

चूंकि करमा भाई-बहन का पर्व है. बेटियां मायके में इस पर्व को मनाती हैं. भाई के प्रति अपना प्रेम और स्नेह दिखाने के लिए वे अपने पति की खूब तौहीन करती हैं. देखिए इस गीत में-

के मोरा खायतई पाकल पान गो-2

के मोरा खायतई एंड़री टूसा?

भईया हमर खायतई पाकल पान गो-2

सइयां हमर खायतई एंड़री के टूसा.

के मोरा आवतई इंद राजा संगे गो-2

के मोरा आवतई चुरूप राजा संगे?

भईया मोरा अवतई इंद राजा संगे गो-2

सइयां मोरा अवतई चुरूप राजा संगे.

के हमर आईन देतई दूईयो हाथेक सांखा गो-2

के हमर आईन देतई अइड़ि सइतिनी?

भईया हमर आईन देतई दुईयो हाथेक सांखा गो-2

सइयां हमर आइन देतई अइड़ि सइतिनी.

हांसी-हांसी पिंधबई दुइयो हाथेक सांखा गो-2

कांदी-कांदी पइरछबई अइडि सइतिनी.

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें