20.1 C
Ranchi
Wednesday, February 12, 2025 | 09:36 pm
20.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

Jharkhand Weather: 5 जनवरी तक छाये रहेंगे आंशिक बादल, इस दिन से घटने लगेगा तापमान

Advertisement

रांची में 5 जनवरी तक अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री रहने का अनुमान है. रविवार (1 जनवरी 2023) को रांची के अधिकतम तापमान में 4.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी, जबकि न्यूनतम तापमान में 1.5 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गयी है.

Audio Book

ऑडियो सुनें

झारखंड में 5 जनवरी 2023 तक आंशिक तौर पर आसमान में बादल छाये रहेंगे. इस दौरान सुबह में कोहरे या धुंध का भी लोगों को सामना करना पड़ेगा. हालांकि, दिन में मौसम शुष्क रहेगा. मौसम विज्ञान विभाग के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट दर्ज की जायेगी. हालांकि, इसके पहले अगले 3-4 दिन तक तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की जायेगी.

रांची में 5 जनवरी तक ऐसा रहेगा मौसम

राजधानी रांची में 5 जनवरी तक अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री रहने का अनुमान है. रविवार (1 जनवरी 2023) को रांची के अधिकतम तापमान में 4.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी, जबकि न्यूनतम तापमान में 1.5 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गयी है. आज रांची का अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.5 फीसदी कम है. वहीं, न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है.

जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री अधिक

लौहनगरी जमशेदपुर के उच्चतम तापमान में पिछले 24 घंटे के दौरान 4.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी, जबकि न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री बढ़ गया. अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4.9 डिग्री अधिक है.

Also Read: Jharkhand Weather: 9 घंटे में 17 डिग्री चढ़ा जमशेदपुर का पारा, क्यों हो रहा सर्दी में गर्मी का एहसास?
डालटेनगंज का न्यूनतम तापमान बढ़ा

डालटेनगंज का उच्चतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है. पिछले 24 घंटे के दौरान यहां अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी, जबकि न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गयी.

रांची, जमशेदपुर, पलामू में इस तरह बढ़ता-घटता रहा तापमान

रांची में आज सुबह साढ़े पांच बजे का तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस था, जो साढ़े 8 बजे 14.6 डिग्री, 11:30 बजे 20.6 डिग्री, ढाई बजे अधिकतम 21 डिग्री और शाम साढ़े पांच बजे 19 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया. जमशेदपुर में सुबह साढ़े पांच बजे का तापमान 15.4 डिग्री था, जो साढ़े 8 बजे 17 डिग्री, साढ़े 11 बजे 22 डिग्री, ढाई बजे 23.6 डिग्री और शाम साढ़े 5 बजे 21 डिग्री हो गया. पलामू में डालटेनगंज का ताप सुबह साढ़े पांच बजे 10.6 डिग्री, साढ़े 8 बजे 11.4 डिग्री, 11:30 बजे 19 डिग्री, ढाई बजे 25.2 डिग्री और शाम साढ़े 5 बजे 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

संबंधित ख़बरें

Trending News

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें