![Photos: पूर्वी जोन के स्मार्ट शहरों में रांची ने जीता बेस्ट परफॉर्मर सिटी का अवॉर्ड 1 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-09/341a3c53-b5f4-4a62-a18c-8dfa03fd8b5a/ranchi_smart_city_wins_best_performer_city_award_east_zone.jpg)
झारखंड की राजधानी रांची को पूर्वी जोन के स्मार्ट शहरों में बेस्ट परफॉर्मर सिटी का अवॉर्ड मिला है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में आयोजित ‘इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव 2023’ में रांची स्मार्ट सिटी को सम्मानित किया गया.
![Photos: पूर्वी जोन के स्मार्ट शहरों में रांची ने जीता बेस्ट परफॉर्मर सिटी का अवॉर्ड 2 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-09/82181270-82cd-49f7-a30d-7528342d9733/ranchi_smart_city_wins_best_performer_city_award_east_zone__1_.jpg)
बताया गया है कि सिक्यूरिटी, यातायात प्रबंधन, अर्बन मोबिलिटी, सोशल आस्पेक्ट और लैंड मोनेटाइजेशन इत्यादि विषय पर रांची स्मार्ट सिटी की ओर से प्रस्ताव भेजा गया था. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई दी है.
Also Read: रांची स्मार्ट सिटी के लिए धनबाद में निवेशकों की तलाश, एक हजार करोड़ की योजना की सीईओ ने दी जानकारी![Photos: पूर्वी जोन के स्मार्ट शहरों में रांची ने जीता बेस्ट परफॉर्मर सिटी का अवॉर्ड 3 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-09/5aa23a25-77ef-46f3-9ed3-36f9652866fd/ranchi_smart_city_wins_best_performer_city_award_east_zone__2_.jpg)
यह अवार्ड बुधवार 27 सितंबर 2023 को मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित ब्रिलिएंट कन्वेंशन केंद्र में आयोजित इंडिया स्मार्ट सिटी में दिया गया. राज्य सरकार की ओर से नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव तथा रांची स्मार्ट सिटी कॉर्पोरेशन के सीईओ सह प्रबंध निदेशक विनय कुमार चौबे, राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक अमित कुमार और स्मार्ट सिटी रांची के महाप्रबंधक राकेश कुमार नंदकुलियार इस सम्मान को ग्रहण किया.
![Photos: पूर्वी जोन के स्मार्ट शहरों में रांची ने जीता बेस्ट परफॉर्मर सिटी का अवॉर्ड 4 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-09/1b9c7cc0-ee76-488d-9c9b-9edceb49e99b/ranchi_smart_city_wins_best_performer_city_award_east_zone__3_.jpg)
यह अवॉर्ड इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्टेस्ट अवार्ड – 2022 के आधार पर दिया गया है. अवॉर्ड के निर्णय से पहले देश के सभी 100 शहरों से उनके शहर में हो रहे अलग-अलग क्षेत्र में विशेष प्रयास की जानकारी पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन और वीडियो के माध्यम से साझा की गई थी. उसके बाद मंत्रालय की टीम ने हर शहर में जाकर उसका सत्यापन किया. रांची की ओर से इस बार सिटी सिक्यूरिटी, यातायात प्रबंधन, अर्बन मोबिलिटी, सोशल एस्पेक्ट और लैंड मोनेटाइजेशन इत्यादि विषय पर प्रस्ताव भेजा गया था.
Also Read: झारखंड : केंद्रीय जांच एजेंसियों के चंगुल में फंसे व्यापारियों के पास है रांची स्मार्ट सिटी की 74% जमीन![Photos: पूर्वी जोन के स्मार्ट शहरों में रांची ने जीता बेस्ट परफॉर्मर सिटी का अवॉर्ड 5 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-09/d307bb0f-2c4c-415b-9ae9-fd97a504af16/ranchi_smart_city_wins_best_performer_city_award_east_zone__4_.jpg)
रांची स्मार्ट सिटी कि इस सफलता पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नगर विकास एवं आवास विभाग तथा रांची स्मार्ट सिटी कॉर्पोरेशन के समस्त कर्मियों को बधाई दी है. मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई है कि आने वाले दिनों में रांची का प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर अपना अमिट छाप छोड़ेगा. विनय कुमार चौबे ने भी रांची स्मार्ट सिटी की पूरी टीम को बधाई दी है और मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया है.
Also Read: हाई सिक्योरिटी जोन में होगी रांची स्मार्ट सिटी, इंवेस्टर्स मीट में झारखंड के नगर विकास सचिव ने गिनायीं खूबियां