21.2 C
Ranchi
Saturday, February 8, 2025 | 05:33 pm
21.2 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

Jharkhand Municipal Election: रांची की बुंडू नगर पंचायत ST महिला के लिए आरक्षित, अन्य की जानें स्थिति

Advertisement

झारखंड में नगर निकाय चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गयी है. राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी 48 नगर निकायों की रोस्टर जारी किया है. इसके तहत नगर पंचायत की स्थिति का जिक्र कर रहे हैं.

Audio Book

ऑडियो सुनें

Jharkhand Municipal Election 2022: झारखंड में 48 नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी की है. इसके तहत 19 नगर पंचायत के अध्यक्ष का आरक्षण रोस्टर जारी हुआ है. इधर, अधिसूचना जारी होने के साथ राज्य में शहर की सरकार बनाने को लेकर सरगर्मी बढ़ने लगी है.

- Advertisement -
Undefined
Jharkhand municipal election: रांची की बुंडू नगर पंचायत st महिला के लिए आरक्षित, अन्य की जानें स्थिति 3
Undefined
Jharkhand municipal election: रांची की बुंडू नगर पंचायत st महिला के लिए आरक्षित, अन्य की जानें स्थिति 4

दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल में नगर पंचायत की स्थिति

दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल के तहत रांची जिला की बुंडू नगर पंचायत अनुसूचित जनजाति (Scheduled Tribe-ST) महिलाओं के लिए आरक्षित हुआ है. वहीं, खूंटी नगर पंचायत ST अन्य के लिए आरक्षित हुआ.

कोल्हान प्रमंडल में नगर पंचायत की स्थिति

सरायकेला नगर पंचायत महिला ST, पूर्वी सिंहभूम की चाकुलिया नगर पंचायत ST अन्य के लिए आरक्षित हुआ है.

उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में नगर पंचायत की स्थिति

जारी अधिसूचना के तहत उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के कोडरमा जिला अतंर्गत डोमचांच और कोडरमा नगर पंचायत अनारक्षित अन्य के लिए रिजर्व हुआ है. वहीं, गिरिडीह जिला अंतर्गत बड़कीसरैया और धनवार नगर पंचायत महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है.

Also Read: झारखंड राज्य चुनाव आयोग ने मेयरों के आरक्षण की सूची जारी की, रांची SC, हजारीबाग ST के लिए रिजर्व

पलामू प्रमंडल में नगर पंचायत की स्थिति

पलामू प्रमंडल के तहत पलामू जिला की हुसैनाबाद नगर पंचायत अनुसूचित जाति (Scheduled Caste- SC) अन्य के लिए आरक्षित हुआ है. इसके अलावा हरिहरगंज नगर पंचायत SC महिला के लिए रिजर्व किया गया है. वहीं, छत्तरपुर नगर पंचायत अन्य के लिए आरक्षित किया गया है. गढ़वा जिला की बंशीधर नगर पंचायत महिला के लिए आरक्षित हुआ है. वहीं, मझिआंव अन्य के लिए आरक्षित किया गया है.

संताल परगना प्रमंडल में नगर पंचायत की स्थिति

संताल परगना प्रमंडल के अंतर्गत गोड्डा जिला की महागामा नगर पंचायत महिला के आरक्षित है. वहीं, साहिबगंज के राजमहल और बरहरवा जनरल महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है. इसके अलावा दुमका की बासुकीनाथ नगर  पंचायत महिला के लिए आरक्षित किया गया है. वहीं, जामताड़ा अन्य के लिए आरक्षित किया गया है.

यहां देखें 19 नगर पंचायत अध्यक्ष की स्थिति

नगर पंचायत : जिला : श्रेणी
बुंडू : रांची : अनुसूचित जनजाति (महिला)
खूंटी : खूंटी : अनुसूचित जनजाति (अन्य)
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां : अनुसूचित जनजाति (महिला)
चाकुलिया : पूर्वी सिंहभूम : अनुसूचित जनजाति (अन्य)
बंशीधर : गढ़वा : अनारक्षित (महिला)
मझिआंव : गढ़वा : अनारक्षित (अन्य)
हुसैनाबाद : पलामू : अनुसूचित जाति (अन्य)
हरिहरगंज : पलामू : अनुसूचित जाति (महिला)
छत्तरपुर : पलामू : अनारक्षित (अन्य)
लातेहार : लातेहार : अनुसूचित जनजाति (अन्य)
डोमचांच : कोडरमा : अनारक्षित (अन्य)
कोडरमा : कोडरमा : अनारक्षित (अन्य)
बड़कीसरैया : गिरिडीह : अनारक्षित (महिला)
धनवार : गिरिडीह : अनारक्षित (महिला)
महागामा : गोड्डा : अनारक्षित (महिला)
राजमहल : साहिबगंज : अनारक्षित (महिला)
बरहरवा : साहिबगंज : अनारक्षित (महिला)
बासुकीनाथ : दुमका : अनारक्षित (अन्य)
जामताड़ा : जामताड़ा : अनारक्षित (अन्य).

Also Read: Jharkhand Municipal Election: राज्य में नगर निकाय चुनाव की सुगबुगाहट शुरू, जानें 3 निकायों के बीच का अंतर

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें