Jharkhand Ka Mausam: झारखंड में 13 जगहों का तापमान 9 डिग्री सेंटीग्रेड से नीचे चला गया है. 10 जिलों में शीतलहर का प्रकोप देखा जा रहा है. सुबह ठंडी हवाओं की वजह से ठिठुरन बढ़ गई है. 10 केंद्रों का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री या उससे नीचे रिकॉर्ड किया गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है.
रांची का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेंटीग्रेड
आईएमडी के रांची स्थित मौसम केंद्र ने शुक्रवार को बताया कि राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेंटीग्रेड हिनू में रिकॉर्ड किया गया. यहीं पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. मौसम विभाग ने बताया कि राज्य का सर्वाधिक उच्चतम तापमान पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया.

धनबाद का न्यूनतम तापमान सबसे कम 7 डिग्री
उन्होंने बताया कि चाईबासा में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. वहीं, झारखंड में सबसे कम न्यूनतम तापमान धनबाद में 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. रांची का न्यूनतम तापमान पिछले 24 घंटे के दौरान 1.4 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 10 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री सेंटीग्रेड कम है.
जमशेदपुर के न्यूनतम तापमान में 2.6 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट
जमशेदपुर के न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि हुई है. यहां का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम है. डाल्टेनगंज में न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री घटकर 7.9 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया. यह सामान्य से 2.2 डिग्री सेंटीग्रेड कम है. बोकारो में न्यूनतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं हुआ. यह आज 8.1 डिग्री रहा, जो इस दिन के सामान्य तापमान से 4.5 डिग्री सेंटीग्रेड कम है. चाईबासा का न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री घटकर 9.2 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री सेंटीग्रेड कम है.
इन 13 जगहों का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेंटीग्रेड से नीचे
मौसम केंद्र का नाम | 13 दिसंबर 2024 का न्यूनतम तापमान |
डाल्टेनगंज | 7.9 डिग्री सेंटीग्रेड |
बोकारो | 8.1 डिग्री सेंटीग्रेड |
देवघर | 8.2 डिग्री सेंटीग्रेड |
धनबाद | 7.0 डिग्री सेंटीग्रेड |
हजारीबाग | 8.2 डिग्री सेंटीग्रेड |
जामताड़ा | 7.5 डिग्री सेंटीग्रेड |
बहरागोड़ा | 8.1 डिग्री सेंटीग्रेड |
लोहरदगा | 7.6 डिग्री सेंटीग्रेड |
पाकुड़ | 8.8 डिग्री सेंटीग्रेड |
पलामू | 7.7 डिग्री सेंटीग्रेड |
रामगढ़ | 7.2 डिग्री सेंटीग्रेड |
सिमडेगा | 7.5 डिग्री सेंटीग्रेड |
जगन्नाथपुर | 7.7 डिग्री सेंटीग्रेड |
Also Read
झारखंड के 10 जिलों में 4 दिन तक शीतलहर का प्रकोप, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट