26.1 C
Ranchi
Tuesday, February 11, 2025 | 06:53 pm
26.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

Jharkhand News: झारखंड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा व रघुवर दास को सीएम हेमंत सोरेन ने ऐसे किया बर्थडे विश

Advertisement

Jharkhand News: झारखंड के पूर्व सीएम व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को जन्मदिन के मौके पर सुबह से ही सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से शुभकामनाएं दी जा रही हैं. झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने अर्जुन मुंडा व रघुवर दास को ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी है.

Audio Book

ऑडियो सुनें

Jharkhand News: झारखंड के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों (अर्जुन मुंडा व रघुवर दास) का आज (3 मई) जन्मदिन है. झारखंड के पूर्व सीएम व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को जन्मदिन के मौके पर सुबह से ही सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से शुभकामनाएं दी जा रही हैं. झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने अर्जुन मुंडा व रघुवर दास को ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी है.

सीएम ने ट्वीट कर दी बधाई

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व जनजाति मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने ट्वीट कर कामना की है कि परमात्मा उन्हें सदैव उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें.


Also Read: झारखंड पंचायत चुनाव : बाघमारा के चुनाव मैदान में 340 मुखिया प्रत्याशी, बुजुर्ग महिला निर्विरोध निर्वाचित

जन्मदिन की बधाई

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने कामना की है कि वे सदैव स्वस्थ और दीर्घायु रहें.


Also Read: झारखंड में सनकी प्रेमी ने दी जान से मारने की खुलेआम धमकी, पोस्टर चिपकाकर प्रेमिका के घरवालों को चेताया

बधाई के लिए जताया आभार

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने ट्वीट किया है कि उनके जन्मदिन पर रांची महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके रांची आवास पर पहुंचकर उन्हें शुभकामना दीं. इसके लिए उन्होंने उनका आभार प्रकट किया.


Also Read: Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में मौसम का बदला-बदला मिजाज, भीषण गर्मी से राहत, आज यहां बारिश के आसार

जन्मदिन की शुभकामनाएं

झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास को उनके जन्मदिन पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद सीपी जोशी एवं झारखंड के पूर्व मंत्री राज पलिवार व नीलकंठ सिंह मुंडा समेत अन्य ने शुभकामनाएं दीं. आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री व पूर्व सीएम रहे अर्जुन मुंडा का जन्म जमशेदपुर में 3 मई 1968 को हुआ, जबकि 3 मई 1955 को जमशेदपुर में पूर्व सीएम रघुवर दास का जन्म हुआ.

Also Read: Jharkhand Breaking News LIVE: रामगढ़ के पतरातू में मवेशी चराने जंगल गये चरवाहा की वज्रपात से मौत

Posted By : Guru Swarup Mishra

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

संबंधित ख़बरें

Trending News

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें