24.1 C
Ranchi
Friday, February 7, 2025 | 07:43 pm
24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

झारखंड की 37 सीटों पर JMM का BJP से सीधा मुकाबला, 6 पर AJSU और 1 पर JDU से फाइट

Advertisement

Jharkhand Chunav: झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए हो रहे चुनावों में झामुमो 44 सीट पर लड़ रही है. भाजपा से उसका 37 सीट पर सीधा मुकाबला है.

Audio Book

ऑडियो सुनें

Jharkhand Chunav 2024: झारखंड विधानसभा की 81 विधानसभा सीटों में से 37 पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बीच सीधा मुकाबला है. झामुमो कुल 44 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है. इन 44 में से 37 सीट पर उसके खिलाफ भाजपा के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, तो 6 सीट पर उसका मुकाबला सुदेश महतो की पार्टी ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी से है. एक सीट पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने झामुमो के खिलाफ प्रत्याशी दिया है. तमाड़ में झामुमो के विकास कुमार मुंडा के खिलाफ जदयू के गोपाल कृष्ण पातर चुनाव लड़ रहे हैं. जुगसलाई (एससी), ईचागढ़, मनोहरपुर (एसटी), डुमरी, गोमिया और सिल्ली विधानसभा सीट पर झामुमो के उम्मीदवारों की सीधी टक्कर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की आजसू से है.

- Advertisement -

झारखंड की इन सीटों पर झामुमो और भाजपा का सीधा मुकाबला

क्रमविधानसभा का नामझामुमो प्रत्याशियों के नामप्रतिद्वंद्वी पार्टी का नाम
1.बरकट्ठाजानकी प्रसाद यादवभारतीय जनता पार्टी
2.सिमरिया (एससी)मनोज कुमार चंद्राभारतीय जनता पार्टी
3.बहरागोड़ासमीर कुमार मोहंतीभारतीय जनता पार्टी
4.घाटशिला (एसटी)रामदास सोरेनभारतीय जनता पार्टी
5.पोटका (एसटी)संजीव सरदारभारतीय जनता पार्टी
6.जुगसलाई (एससी)मंगल कालिंदीऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन पार्टी
7.ईचागढ़सबिता महतोऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन पार्टी
8.सरायकेला (एसटी)गणेश महलीभारतीय जनता पार्टी
9.चाईबासा (एसटी)दीपक बिरुवाभारतीय जनता पार्टी
10.मझगांव (एसटी)निरल पुरतीभारतीय जनता पार्टी
11.मनोहरपुर (एसटी)जगत माझीऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन पार्टी
12.चक्रधरपुर (एसटी)सुखराम उरांवभारतीय जनता पार्टी
13.खरसावां (एसटी)दशरथ गगराईभारतीय जनता पार्टी
14.तमाड़ (एसटी)विकास कुमार मुंडाजनता दल यूनाइटेड
15.तोरपा (एसटी)सुदीप गुड़ियाभारतीय जनता पार्टी
16.खूंटी (एसटी)राम सूर्य मुंडाभारतीय जनता पार्टी
17.रांचीमहुआ माजीभारतीय जनता पार्टी
18.सिसई (एसटी)जिगा सिसारन होरोभारतीय जनता पार्टी
19.गुमला (एसटी)भूषण तिर्कीभारतीय जनता पार्टी
20.बिशुनपुर (एसटी)चमरा लिंडाभारतीय जनता पार्टी
21.लातेहार (एससी)बैद्यनाथ रामभारतीय जनता पार्टी
22.गढ़वामिथिलेश कुमार ठाकुरभारतीय जनता पार्टी
23.भवनाथपुरअनंत प्रताप देवभारतीय जनता पार्टी
24.राजमहलमो ताजुद्दीनभारतीय जनता पार्टी
25.बोरियो (एसटी)धनंजय सोरेनभारतीय जनता पार्टी
26.बरहेट (एसटी)हेमंत सोरेनभारतीय जनता पार्टी
27.लिट्टीपाड़ा (एसटी)हेमलाल मुर्मूभारतीय जनता पार्टी
28.महेशपुर (एसटी)स्टीफन मरांडीभारतीय जनता पार्टी
29.शिकारीपाड़ा (एसटी)आलोक कुमार सोरेनभारतीय जनता पार्टी
30.नालारवींद्र नाथ महतोभारतीय जनता पार्टी
31.दुमका (एसटी)बसंत सोरेनभारतीय जनता पार्टी
32.जामा (एसटी)लोइस मरांडीभारतीय जनता पार्टी
33.मधुपुरहफीजुल हसनभारतीय जनता पार्टी
34.सारठउदयशंकर सिंहभारतीय जनता पार्टी
35.धनवारनिजामुद्दीन अंसारीभारतीय जनता पार्टी
36.जमुआ (एससी)केदार हाजराभारतीय जनता पार्टी
37.गांडेयकल्पना मुर्मू सोरेनभारतीय जनता पार्टी
38.गिरिडीहसुदिव्य कुमारभारतीय जनता पार्टी
39.डुमरीबेबी देवीऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन पार्टी
40.गोमियायोगेंद्र प्रसादऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन पार्टी
41.चंदनकियारी (एससी)उमाकांत रजकभारतीय जनता पार्टी
42.टुंडीमथुरा प्रसाद महतोभारतीय जनता पार्टी
43.बाघमाराजलेश्वर महतोभारतीय जनता पार्टी
44.सिल्लीअमित कुमारऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन पार्टी

पहले चरण में 15 जिलों की 43 सीटों पर 693 उम्मीदवार

पहले चरण के चुनाव में झारखंड के 15 जिलों की 43 विधानसभा सीटों पर 683 उम्मीदवार मैदान में हैं. इसमें 609 पुरुष 73 महिला और 1 थर्ड जेंडर उम्मीदवार हैं. राष्ट्रीय पार्टियों के कुल 87 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिसमें 75 पुरुष और 12 महिलाएं हैं. झारखंड की मान्यताप्राप्त पार्टियों ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में 32 प्रत्याशी उतारे हैं, जिसमें 28 पुरुष और 4 महिलाएं हैं.

झारखंड विधानसभा चुनाव की ताजा खबरें यहां पढ़ें

अन्य राज्यों की गैरमान्यताप्राप्त पार्टियों ने उतारे 42 प्रत्याशी

झारखंड से बाहर की यानी अन्य राज्यों की मान्यताप्राप्त राज्यस्तरीय पार्टियों ने पहले चरण में अपने 42 उम्मीदवार उतारे हैं, जिसमें 39 पुरुष और 3 महिला हैं. पंजीकृत गैरमान्यताप्राप्त पार्टियों ने इस चरण में 188 उम्मीदवार दिए हैं, जिसमें 168 पुरुष और 20 महिलाएं हैं. 34 निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे हैं. इनमें 299 परुष 34 महिला और 1 थर्ड जेंडर प्रत्याशी है.

भाजपा के सबसे अधिक 68 उम्मीदवार लड़ रहे झारखंड में चुनाव

भारतीय जनता पार्टी ने सबसे अधिक 68 उम्मीदवार उतारे हैं. 44 उम्मीदवारों के साथ झामुमो विधानसभा चुनाव लड़ने वाली दूसरे नंबर पर है. कांग्रेस ने 29 प्रत्याशी दिए हैं, तो आजसू ने 10, राष्ट्रीय जनता दल ने 5, भाकपा माले ने 3, जदयू ने 2 और लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) का 1 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहा है.

Also Read

आखिरी चुनाव लड़ रहे सीपी सिंह पहली बार कैसे बने थे रांची के विधायक, जानें पूरी कहानी

झारखंड चुनाव : झामुमो के लिए पसीना बहा रहीं कल्पना सोरेन

Video: चंदनकियारी में PM Modi के भक्त ने कहा- मोदी ही मेरे भगवान, उनके सिवा मेरा कोई नहीं

झारखंड विधानसभा चुनाव : पहले चरण में किस-सीट पर कितने उम्मीदवार? इस क्षेत्र में सबसे अधिक प्रत्याशी

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें