![जेसीआई एक्सपो का संडे धमाल: रांची एक्सपो उत्सव में पहुंचे एक लाख से ज्यादा लोग 1 Undefined](https://pkwp1.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-11/eead4ef1-87ba-4e39-8a6b-cd710751a583/ranchi_jci_expo_utsav_2022_news.jpg)
जूनियर चैंबर इंटरनेशनल (जेसीआई) के एक्सपो उत्सव में रविवार को एक लाख से ज्यादा लोग पहुंचे. दो साल बाद आयोजित हो रहे इस एक्सपो में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था. राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित एक्सपो महोत्सव 2022: ये है रांची का त्योहार में लोगों की लंबी कतारें देखी गयीं.
![जेसीआई एक्सपो का संडे धमाल: रांची एक्सपो उत्सव में पहुंचे एक लाख से ज्यादा लोग 2 Undefined](https://pkwp1.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-11/cd647016-ce53-46cc-b1b2-77f91f145d51/ranchi_jci_expo_utsav_2022_news_today.jpg)
एक्सपो के सभी हैंगर में लोगों की भीड़ देखी गयी. स्टॉल धारक भी बेहद प्रसन्न थे. रविवार को एक्सपो में म्यूजिशियन लाइव परफॉर्म करके लोगों का मनोरंजन कर रहे थे. इस मेले में ग्रैंड फैशन शो का भी आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में लोगोें ने शिरकत की. फैशन शो के बाद ‘ओशो’ बैंड ने लाइव परफॉर्म किया.
![जेसीआई एक्सपो का संडे धमाल: रांची एक्सपो उत्सव में पहुंचे एक लाख से ज्यादा लोग 3 Undefined](https://pkwp1.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-11/5d812636-ff73-4b6b-b633-1ff36edd9ecf/ranchi_jci_expo_utsav_2022_news_today_jharkhand.jpg)
वॉयस ऑफ एक्सपो, बच्चों के लिए पेंटिंग काम्पिटिशन, फैंसी ड्रेस काम्पिटिशन आदि का भी आयोजन किया गया. रविवार को बच्चों के लिए पेंटिंग काम्पिटिशन का आयोजन हुआ, जिसमें ग्रुप-1 में आव्या सिन्हा पहले स्थान पर रहीं, जबकि दक्ष जैन दूसरे और एलिना तस्लीम तीसरे स्थान पर रही.
![जेसीआई एक्सपो का संडे धमाल: रांची एक्सपो उत्सव में पहुंचे एक लाख से ज्यादा लोग 4 Undefined](https://pkwp1.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-11/3a69a741-3d88-478e-8f44-f60b1f2c34d4/ranchi_jci_expo_utsav_2022_news_today_jharkhand_morabadi.jpg)
ग्रुप 2 में सुमित उरांव को प्रथम स्थान मिला, जबकि सांची को दूसरा पूर्वी पटेल को तीसरा स्थान मिला. ग्रुप 3 में अदृत पल प्रथम, निर्मल अग्रवाल द्वितीय और पहल जैन तृतीय स्थान पर रहे. ग्रुप 4 में प्रिया श्री को पहला, अनन्य राठौर को दूसरा और अलसरा जैन को तीसरा स्थान मिला. ग्रुप 5 में अनन्य राय को पहला, सिद्धार्थ सिंह को दूसरा और कनिष्क केशरी ने तीसरा स्थान मिला.
![जेसीआई एक्सपो का संडे धमाल: रांची एक्सपो उत्सव में पहुंचे एक लाख से ज्यादा लोग 5 Undefined](https://pkwp1.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-11/a76a9395-a997-45aa-9b07-17fd794a6118/ranchi_jci_expo_utsav_2022.jpg)
फैंसी ड्रेस काम्पिटिशन में ग्रुप-1 में अनय सहाय को पहला, इगनूर कौर को दूसरा और ध्रुव अरोड़ा को तीसरा स्थान मिला. ग्रुप 2 में हर्षल जैन को पहला, नमन अग्रवाल को दूसरा और विहान चौधरी ने तीसरा पुरस्कार मिला. सोमवार को एक्सपो का आखिरी दिन है.