26.4 C
Ranchi
Saturday, February 8, 2025 | 03:58 pm
26.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

हूल दिवस: सिदो-कान्हू ने 1855 में फूंका था क्रांति का बिगुल, मार्टिलो टावर से गोलियों की बौछार करते थे अंग्रेज

Advertisement

1855 में संताल विद्रोह के समय पाकुड़ के 10वें अनुमंडल पदाधिकारी सर मार्टिन ने रातोंरात पाकुड़ में मार्टिलो टावर का निर्माण कराया था. अंग्रेजों द्वारा बनवाये गये इस टावर के 162 वर्ष बीत चुके हैं. इसमें 52 छिद्र हैं. अंग्रेजों ने फायरिंग कर उस दौरान तकरीबन 10 हजार संताल विद्रोहियों को रोका था.

Audio Book

ऑडियो सुनें

रांची: संताल हूल को रोकने के लिए अंग्रेजों ने झारखंड के पाकुड़ में मार्टिलो टावर बनवाया था. मार्टिलो टावर का इतिहास काफी रोमांचक है. देश में क्रांति की शुरुआत 1857 से मानी जाती है, लेकिन झारखंड में दो साल पहले ही 1855 में अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह का बिगुल बज उठा था, जिसे संताल हूल कहा गया. महाजनी व्यवस्था को लेकर अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संताल क्रांतिकारी सिदो-कान्हू और चांद-भैरव (चारों भाइयों) के नेतृत्व में लगभग 50 हजार आदिवासियों ने 30 जून 1855 को भारत में प्रथम क्रांति का बिगुल फूंका था. क्रांति के बाद अंग्रेजों ने साहेबगंज से भाग कर पाकुड़ में शरण ली थी.

- Advertisement -

मार्टिलो टावर से अंग्रेजों ने 10 हजार संताल विद्रोहियों को रोका था

हूल के खिलाफ मार्शल लॉ भी लगाया गया था. ब्रिटिश इंपायर की रक्षा के लिए 1855 में संताल विद्रोह के समय पाकुड़ के 10वें अनुमंडल पदाधिकारी सर मार्टिन ने रातोंरात पाकुड़ में मार्टिलो टावर का निर्माण कराया था. अंग्रेजों द्वारा बनवाये गये इस टावर के 162 वर्ष बीत चुके हैं. इसमें 52 छिद्र हैं. जिसके माध्यम से अंग्रेजों ने फायरिंग कर उस दौरान तकरीबन 10 हजार संताल विद्रोहियों को रोका था. इसमें सैंकड़ों क्रांतिकारी शहीद हुए थे. मार्टिलो टावर से एक ओर जहां अंग्रेज गोलियों की बौछार करते थे, वहीं संताल क्रांतिकारी अपने बचाव में महज पारंपरिक हथियार तीर-धनुष पर ही आश्रित थे.

Also Read: झारखंड: रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में नौ बसों में लगी भीषण आग, धूं-धूंकर जल गयीं आठ बसें, मची अफरा-तफरी

मार्टिलो टावर में आज भी हैं तीर के निशान

जब क्रांतिकारी अंग्रेजों की ओर बढ़ते थे, अंग्रेजी सैनिक टावर में घुस कर क्रांतिकारियों पर गोलियों की बौछार कर देते थे. अंग्रेजी सेना की गोलियों के जवाब में क्रांतिकारियों द्वारा चलाये गये तीर के निशान आज भी मार्टिलो टावर में मौजूद हैं. मार्टिलो टावर पर्यटन के दृष्टिकोण से काफी अच्छा है. काफी संख्या में पश्चिम बंगाल, बिहार, असम, छत्तीसगढ़ सहित अन्य क्षेत्रों से सैलानी यहां पहुंचते हैं. हर पर्यटक मार्टिलो टावर का इतिहास जानने को उत्सुक रहता है.

Also Read: चाईबासा की एमपी-एमएलए विशेष अदालत से गिरफ्तारी वारंट! झारखंड के पूर्व मंत्री व विधायक सरयू राय बता रहे अफवाह

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें