27.1 C
Ranchi
Friday, February 7, 2025 | 02:41 pm
27.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

झारखंड : जेलों में सबसे ज्यादा ओबीसी बंदी, एसटी दूसरे नंबर पर, 32 जेल में 19615 कैदी

Advertisement

झारखंड के जेलों में कुल 14786 अंडर ट्रायल बंदी हैं. इनमें हिंदू 10492, मुस्लिम 2639, सिख 117, क्रिश्चिन 1052 व अन्य 486 हैं. कुल अंडरट्रायल बंदियों में झारखंड के 13862, दूसरे प्रदेश के 922 व दूसरे देश के दो बंदी शामिल हैं.

Audio Book

ऑडियो सुनें

रांची, प्रणव : झारखंड में 32 जेल हैं. इनमें सात केंद्रीय कारा, 16 जिला जेल, सात सब जेल, एक ओपेन जेल और एक बोरस्टल स्कूल शामिल है. नेशनल क्राइम रिकॉड्रर्स ब्यूरो (एनसीआरबी) ने वर्ष 2022 में राज्य के जेलों की स्थिति पर रिपोर्ट जारी की है. इसके मुताबिक, राज्य के जेलों में बंदियों कुल क्षमता 17671 (पुरुष 16725 व महिला 946) है. जबकि, मौजूद बंदियों की संख्या 19615 (पुरुष 18787 व महिला 828) थी. यानी क्षमता से 1944 बंदी ज्यादा थे. इनमें सजायाफ्ता कुल बंदियों में पुरुष 4597 व महिलाएं 211 हैं. वहीं, अंडरट्रायल बंदियों में पुरुष 14169 व महिलाएं 617 हैं. ऐसे में सजायाफ्ता व अंडरट्रायल बंदियों की जातिगत श्रेणी पर नजर डालें, तो सबसे ज्यादा ओबीसी श्रेणी के 1819 सजायाफ्ता व 5861 अंडरट्रायल बंदी है. जबकि, एसटी श्रेणी के 1633 सजायाफ्ता व 4056 अंडरट्रायल बंदी हैं. वहीं, एससी श्रेणी के 731 सजायाफ्ता व 2572 अंडरट्रायल बंदी हैं. इनके अलावा अन्य श्रेणी के 625 सजायाफ्ता व 2297 अंडरट्रायल बंदी हैं.

- Advertisement -
Also Read: झारखंड : नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (एनसीआरबी) ने जारी किया आत्महत्या का ब्योरा

किस धर्म के कितने सजायाफ्ता व कितने शिक्षित

राज्य के जेलों में सजायाफ्ता व अंडरट्रायल बंदियों में कितने बंदी किस धर्म से ताल्लुक रखते हैं, इसका ब्योरा भी एनसीआरबी ने दिया है. इनमें सजायाफ्ता बंदियों की बात करें, तो हिंदू 3398, मुस्लिम 623, सिख 49, क्रिश्चिन 324 व अन्य 414 हैं. इनमें झारखंड के रहनेवाले 4648, दूसरे प्रदेश के 159 व दूसरे देश के एक बंदी सजायाफ्ता हैं. सजायाफ्ता की शिक्षा पर गाैंर करें, तो 1184 अशिक्षित, 1792 नॉन मैट्रिक, 1465 अंडर ग्रेजुएट, 201 ग्रेजुएट, 45 तकनीकी डिग्री व डिप्लोमाधारी और 41 पोस्ट ग्रेजुएट हैं.

अंडरट्रायल बंदियों का धर्म व उनकी शिक्षा की स्थिति

एनसीआरबी के अनुसार, झारखंड के जेलों में कुल 14786 अंडर ट्रायल बंदी हैं. इनमें हिंदू 10492, मुस्लिम 2639, सिख 117, क्रिश्चिन 1052 व अन्य 486 हैं. कुल अंडरट्रायल बंदियों में झारखंड के 13862, दूसरे प्रदेश के 922 व दूसरे देश के दो बंदी शामिल हैं. इनकी शिक्षा पर गौर करें, तो 2502 अशिक्षित, 7056 नन मैट्रिक, 3977 अंडर ग्रेजुएट, 839 ग्रेजुएट, 189 पोस्ट ग्रेजुएट और 223 तकनीकी डिग्री डिप्लोमाधारी हैं.

एनसीआरबी की रिपोर्ट

  • ओबीसी के 1819 सजायाफ्ता व 5861 अंडर ट्रायल बंदी

  • एसटी के 1633 सजायाफ्ता और 4056 अंडर ट्रायल

  • एससी के 731 सजायाफ्ता और 2572 अंडर ट्रायल

  • अन्य वर्गों के 725 बंदी सजायाफ्ता और 2297 अंडर ट्रायल

किस उम्र के कितने बंदी

झारखंड के जेलों में 18 से 30 वर्ष उम्र के 1245 पुरुष व 42 महिलाएं बंदी हैं. वहीं 30 से 50 वर्ष उम्र के 2187 पुरुष व 105 महिलाएं हैं. जबकि 50 से ऊपर उम्र वाले 1164 पुरुष व 64 महिलाएं बंदी हैं.

Undefined
झारखंड : जेलों में सबसे ज्यादा ओबीसी बंदी, एसटी दूसरे नंबर पर, 32 जेल में 19615 कैदी 2

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें