16.1 C
Ranchi
Friday, February 28, 2025 | 01:46 am
16.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

Happy Diwali: झारखंड के CM हेमंत सोरेन, पूर्व CM रघुवर दास व मंत्री बन्ना गुप्ता ने दीं दिवाली की शुभकामनाएं

Advertisement

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, पूर्व सीएम व ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता एवं राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश समेत कई गणमान्य ने राज्यवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं.

Audio Book

ऑडियो सुनें

रांची: दीपों के उत्सव दीपावली को लेकर चारों तरफ नजारा रोशनी से जगमग दिखा. मिट्टी के दीये व रंगबिरंगी लाइट्स से सजे घरों से गजब की खूबसूरती झलक रही थी. झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, पूर्व सीएम व ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता एवं राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश समेत कई गणमान्य ने राज्यवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं.

सीएम हेमंत सोरेन ने दीं शुभकामनाएं

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि प्रकाशोत्सव दीपावली आप सभी के जीवन को उमंग, उत्साह और सफलता के प्रकाश से भर दे. सभी स्वस्थ, सुखी, समृद्ध और खुशहाल रहें.


Also Read: PHOTOS: दीपावली पर देखिए पलामू की खूबसूरती, मिट्टी के दीये व रंगबिरंगी लाइट्स से देखते बन रहा नजारा

पूर्व सीएम रघुवर दास ने दीं शुभकामनाएं

झारखंड के पूर्व सीएम व ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने सोशल मीडिया पर दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने लिखा है कि सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर से कामना है कि सभी का जीवन सुख, समृद्धि और सौभाग्य से जगमगाए.


Also Read: झारखंड: दीपावली की खुशियां गम में बदलीं, जमीन विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

बन्ना गुप्ता ने पत्नी संग की पूजा-अर्चना

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने आवास पर धर्म पत्नी सुधा गुप्ता के साथ मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की और राज्यवासियों के कल्याण की कामना की.


Also Read: झारखंड: दीपावली में जुए के अड्डों पर पुलिस की छापेमारी, छह जुआरी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने दीं शुभकामनाएं

झारखंड के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि दीपोत्सव के पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं. माता लक्ष्मी की कृपा से आप सभी का जीवन सुख-समृद्धि, धन-धान्य से भरा रहे.


Also Read: झारखंड:दिवाली पर बोलीं ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन, अंतर्मन में जलाएं ज्ञान के दीप, तनावमुक्त होकर मनाएं खुशियां

दीपक प्रकाश ने दीं शुभकामनाएं

बीजेपी नेता सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने दीपावली की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लि‍खा कि प्रकाश व खुशियों के महापर्व ‘दीपावली’ में आपके जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि आए.


Also Read: Weather Forecast: दीपावली से लेकर महापर्व छठ तक झारखंड में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? ये है लेटेस्ट अपडेट

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

संबंधित ख़बरें

Trending News

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें
Home होम Videos वीडियो
News Snaps NewsSnap
News Reels News Reels Your City आप का शहर