21.2 C
Ranchi
Saturday, February 8, 2025 | 05:22 pm
21.2 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भगवान बिरसा को किया याद

Advertisement

रांची : भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर सूबे की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को श्रद्धांजलि दी. राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने धरतीआबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार 9 जून को राज भवन के दरबार हॉल में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा-सुमन अर्पित की. इस अवसर पर राज्यपाल के प्रधान सचिव शैलेश कुमार सिंह और अन्य अधिकारियों ने भी भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर उनको श्रद्धा-सुमन अर्पित की.

Audio Book

ऑडियो सुनें

रांची : भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर सूबे की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को श्रद्धांजलि दी. राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने धरतीआबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार 9 जून को राज भवन के दरबार हॉल में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा-सुमन अर्पित की. इस अवसर पर राज्यपाल के प्रधान सचिव शैलेश कुमार सिंह और अन्य अधिकारियों ने भी भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर उनको श्रद्धा-सुमन अर्पित की.

- Advertisement -
Also Read: शहादत दिवस पर विशेष : श्रद्धा के चार धाम, भगवान बिरसा मुंडा को शत् शत् नमन भगवान बिरसा के साहस, समर्पण और बलिदान को हमेशा याद रखा जायेगा : हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया. मुख्यमंत्री ने कहा जल, जंगल और जमीन के अधिकार के लिए संघर्ष करने वाले धरती आबा ने देश के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी.

Undefined
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भगवान बिरसा को किया याद 2

उनका साहस, समर्पण और बलिदान प्रत्येक भारतीय को सदैव प्रेरित करता रहेगा. इस अवसर पर पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथलेश ठाकुर व अन्य पदाधिकारियों ने भी भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये. आज 9 जून को भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्यभर में उन्हें याद किया गया और श्रद्धांजलि दी गयी.

राजधानी रांची के कोकर स्थित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल पर विभिन्न संगठन के लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. दिनभर अलग-अलग संगठन और समाज के विभिन्न वर्गों से लोग समाधि स्थल पर पहुंच रहे हैं. शारीरिक दूरी और मास्क लगा कर भगवान बिरसा की समाधि स्थल पर माल्यार्पण किया जा रहा है.

भगवान बिरसा मुंडा महज 25 साल की उम्र में देश के लिए शहीद हो गये थे. अंग्रेजी हुकूमत ने बिरसा मुंडा को जेल में जहर देकर मार दिया था. उन्होंने अकेले ही अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिये थे. बिरसा मुंडा का जन्म 1875 के दशक में छोटानागपुर के खूंटी जिले के उलिहातू में हुआ था. बिरसा मुंडा को को 1900 में आदिवासी लोगों को भड़काने के आरोप में अंग्रेजों ने गिरफ्तार किया.

Posted By: Amlesh Nandan Sinha.

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें