13.6 C
Ranchi
Sunday, February 9, 2025 | 02:49 am
13.6 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

महेंद्र सिंह शहादत दिवस : देश को कंपनीराज की गिरफ्त में आने से बचाना बड़ी चुनौती, रांची में बोले शुभेंदु सेन

Advertisement

Mahendra Singh Martyrdom Day|भाकपा माले की केंद्रीय कमेटी के सदस्य शुभेंदु सेन ने कहा कि कॉमरेड महेंद्र सिंह का शहादत दिवस ‘फासीवाद मिटाओ लोकतंत्र बचाओ दिवस’ के रूप मे मनाया जा रहा है. शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए देश की राजनीति को कॉरपोरेट की गिरफ्त से बचाना सबसे बड़ी चुनौती है.

Audio Book

ऑडियो सुनें

Undefined
महेंद्र सिंह शहादत दिवस : देश को कंपनीराज की गिरफ्त में आने से बचाना बड़ी चुनौती, रांची में बोले शुभेंदु सेन 9

Mahendra Singh Martyrdom Day|जननायक महेंद्र सिंह के 19वें शहादत दिवस पर सोमवार को रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. कॉमरेड महेंद्र सिंह के शहादत दिवस को भाकपा माले ने पूरे राज्य में जन संकल्प दिवस के रूप मनाया. रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर अयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गरीब, मजदूर महिलाएं शामिल हुईं.

- Advertisement -
Undefined
महेंद्र सिंह शहादत दिवस : देश को कंपनीराज की गिरफ्त में आने से बचाना बड़ी चुनौती, रांची में बोले शुभेंदु सेन 10

महेंद्र सिंह अमर रहे, महेंद्र सिंह तुम जिंदा हो खेतों में खलिहानों में जनता के अरमानों में, फासीवाद मिटाओ लोकतंत्र बचाओ, शहीदों के सपनों का भारत बनाओ के नारे लगाये गये. 16 जनवरी को ही महेंद्र सिंह की पत्नी शांति सिंह का भी निधन हुआ था. इसलिए उन्हें भी श्रद्धांजलि दी गयी.

Undefined
महेंद्र सिंह शहादत दिवस : देश को कंपनीराज की गिरफ्त में आने से बचाना बड़ी चुनौती, रांची में बोले शुभेंदु सेन 11

भाकपा माले की केंद्रीय कमेटी के सदस्य शुभेंदु सेन ने कहा कि कॉमरेड महेंद्र सिंह का शहादत दिवस ‘फासीवाद मिटाओ लोकतंत्र बचाओ दिवस’ के रूप मे मनाया जा रहा है. शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए देश की राजनीति को कॉरपोरेट की गिरफ्त से बचाना सबसे बड़ी चुनौती है. शहीदों के सपनों का मतलब गरीबों की जिंदगी में मुकम्मल बदलाव और खुशहाली से है. महेंद्र सिंह ने इसलिए शहादत दी.

Undefined
महेंद्र सिंह शहादत दिवस : देश को कंपनीराज की गिरफ्त में आने से बचाना बड़ी चुनौती, रांची में बोले शुभेंदु सेन 12

उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह भ्रष्टाचार के खिलाफ सबसे मुखर आवाज थे. सामाजिक कार्यकर्ता दयामनी बारला ने कहा कि मॉडल पुलिस स्टेट का पहला निशाना कोयल-कारो के विस्थापितों पर गोली चली और उसके बाद अगर संघर्ष का कोई साथी दिखा, तो वो थे महेंद्र सिंह. महेंद्र सिंह पुलिस दमन के खिलाफ झारखंड की सड़कों से लेकर सदन तक सबसे ज्यादा मुखर रहे. यही कारण है कि हम आज भी महेंद्र सिंह को खेतों में खलिहानों में जंगलों, नदी-नालों को बचाने के संघर्ष में ढूंढ़ते हैं.

Undefined
महेंद्र सिंह शहादत दिवस : देश को कंपनीराज की गिरफ्त में आने से बचाना बड़ी चुनौती, रांची में बोले शुभेंदु सेन 13

फादर टॉम ने कहा कि महेंद्र सिंह एकमात्र जनप्रतिनिधि थे, जो जनता के प्रति सबसे अधिक प्रतिबद्ध थे. फादर स्टैन स्वामी हमेशा कहा करते थे कि झारखंड में एक ही व्यक्ति है, जो हक-हुकूक की आवाज उठाता है. वह हैं महेंद्र सिंह. हम महेंद्र सिंह के संघर्षों के रास्ते आगे बढ़ते रहेंगे. राजद के नेता राजेश यादव ने कहा सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष को आगे बढ़ाने के लिए महेंद्र सिंह ने शहादत दी. गरीब वंचितों की लड़ाई माले और राजद लड़ रही है हम मिलकर उनके सपनों को साकार करेंगे. अजय सिंह ने कहा की जन मुद्दों के समर्थन में आवाज उठाने वालों की हमेशा राजनीतिक हत्याएं हुईं हैं, पर हत्याओं से विचारों का अंत नहीं किया जा सकता है.

Undefined
महेंद्र सिंह शहादत दिवस : देश को कंपनीराज की गिरफ्त में आने से बचाना बड़ी चुनौती, रांची में बोले शुभेंदु सेन 14

माकपा के रांची नगर कमेटी के नेता एसके राय ने कहा कि समाज बदलने की लड़ाई के सबसे मुखर प्रवक्ता कॉमरेड महेंद्र सिंह थे. झारखंड आंदोलनकारी पुष्कर महतो ने कहा कि जनवरी से ही झारखंड में संघर्ष और शहादत का इतिहास जुड़ा रहा है. 16 जनवरी इसी से जुड़ा काला दिन है. हत्या की सुपारी पहले अपराधियों को मिलती थी. जब हत्या करने की सुपारी एसपी को मिलने लगे, तो राज्य की हालत आप समझ सकते हैं? दीपक वर्मा जैसे हत्यारों को जब तक सजा नहीं मिलती है, आंदोलन जारी रहेगा.

Undefined
महेंद्र सिंह शहादत दिवस : देश को कंपनीराज की गिरफ्त में आने से बचाना बड़ी चुनौती, रांची में बोले शुभेंदु सेन 15

मासस के नेता सुशांतो मुखर्जी ने कहा कि महेंद्र सिंह झारखंड के जल, जंगल, जमीन को बचाने के संघर्ष में अप्रत्यक्ष रूप से आज भी हमारे साथ हैं. इंसाफ मंच के नेता नदीम खान ने कहा कि महेंद्र सिंह हमेशा अल्पसंख्यकों, आदिवासियों और दलितों के अधिकारों के लिए संघर्षरत रहे. इनकी हत्या गरीबों की आवाज को दबाने की साजिश है. यह साजिश कभी सफल नहीं होगी.

Undefined
महेंद्र सिंह शहादत दिवस : देश को कंपनीराज की गिरफ्त में आने से बचाना बड़ी चुनौती, रांची में बोले शुभेंदु सेन 16

जन संकल्प सभा की अध्यक्षता नगर सचिव नंदिता भट्टाचार्य ने की. सभा को माले राज्य कमेटी के सदस्य भुवनेश्वर केवट, अल्पसंख्यक अधिकारों के रहनुमा मुफ्ती अजहर कासमी, समाजिक कार्यकर्ता प्रवीर पीटर, मजदूर नेता भीम साहू, आदिवासी संघर्ष मोर्चा के सुदामा खलखो, अल्मा खलखो, फादर टॉम, शांति सेन, मेवा उरांव, दिनेश राम, मो इकबाल, अंसारी महापंचायत के सदर अब्दुल रजाक, महावीर मुंडा आदि नेताओं ने संबोधित किया.

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें