11.1 C
Ranchi
Monday, February 10, 2025 | 05:49 am
11.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

झारखंड : तय समय पर हो रांची के कांटाटोली और सिरमटोली फ्लाईओवर का निर्माण, CM हेमंत सोरेन ने दिये निर्देश

Advertisement

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार 14 मार्च, 2023 को राजधानी रांची के कांटाटोली और सिरमटोली फ्लाईओवर निर्माण कार्य की समीक्षा की. इस दौरान जहां दोनों फ्लाईओवर के जंक्शन पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर आवश्यक निर्देश दिये.

Audio Book

ऑडियो सुनें

Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची में बन रहे कांटाटोली फ्लाईओवर और सिरमटोली फ्लाईओवर के कार्यों के प्रगति की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने कांटाटोली और सिरमटोली फ्लाईओवर के जंक्शन पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने की दिशा में उठाए जा रहे तकनीकी पहलुओं की जानकारी जुडको और पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर्स से ली. मुख्यमंत्री ने दोनों फ्लाईओवर के जंक्शन पर स्मूथ ट्रैफिक के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिये.

- Advertisement -

यूटिलिटी शिफ्टिंग को लेकर दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने दोनों फ्लाईओवर के निर्माण के क्रम में यूटिलिटी शिफ्टिंग को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी लेते हुए कई आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने इंजीनियर्स से कहा कि अगर फ्लाईओवर को लेकर किसी तरह की तकनीकी अड़चन आ रही है, तो उसका अविलंब समाधान निकाला जाए. उन्होंने कहा कि दोनों ही फ्लाईओवर का निर्माण तय समय तक हर हाल में हो जाना चाहिए.

फ्लाईओवर निर्माण में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल

इस मौके पर अधिकारियों ने बताया कि कांटाटोली और सिरमटोली फ्लाईओवर निर्माण में आधुनिकतम तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है. इस मौके पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव वंदना डाडेल और पथ निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार मौजूद थे.

Also Read: झारखंड : वंदना दादेल बनीं मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव, 2 IAS अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग

224 करोड़ की लागत से बन रहा कांटाटोली फ्लाईओवर

बता दें कि रांची के कांटाटोली फ्लाईओवर का निर्माण 224 करोड़ की लागत से हो रहा है. शुरुआत में इसके निर्माण को लेकर 40 करोड़ की डीपीआर बनी थी, लेकिन-लेकिन धीरे-धीरे इसकी लागत 224 करोड़ तक जा पहुंची.

337 करोड़ की लागत से सिरमटोली फ्लाईओवर का हो रहा निर्माण

वहीं, सिरमटोली फ्लाईओवर के निर्माण की लागत 337 करोड़ रुपये है. यह फ्लाईओवर सिरमटोली से राजेंद्र चौक होते हुए मेकन गोलचक्कर तक जाएगा. राजेंद्र चौक से होते हुए मेकन कॉलोनी तक चार लेन में इसका निर्माण होगा. वहीं, ब्रिज का एक हिस्सा राजेंद्र चौक से नेपाल हाउस की ओर उतरेगा. यह हिस्सा दो लेन का होगा. चार लेनवाले ब्रिज की लंबाई 1632 मीटर और दो लेन वाले की लंबाई 295 मीटर होगी.

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें