18.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

झारखंड में मना संविधान दिवस, संविधान की प्रस्तावना का पाठ कर लिया संकल्प, स्कूली बच्चों को किया गया जागरूक

Advertisement

संविधान दिवस के अवसर पर झारखंड विधानसभा में रविवार को संविधान की प्रस्तावना का पाठ झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव सैयद जावेद हैदर के नेतृत्व में किया गया. इस अवसर पर विधानसभा के पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे.

Audio Book

ऑडियो सुनें

रांची: झारखंड में रविवार को संविधान दिवस मनाया गया. झारखंड विधानसभा, रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए, रांची), मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का कार्यालय, रांची के कांग्रेस भवन एवं पुलिस मुख्यालय, आजसू पार्टी समेत अन्य संस्थानों में संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया और लोगों ने शपथ ली. इस मौके पर स्कूल के बच्चों को जागरूक किया गया.

- Advertisement -

झारखंड विधानसभा में संविधान की प्रस्तावना का पाठ

संविधान दिवस के अवसर पर झारखंड विधानसभा में रविवार को संविधान की प्रस्तावना का पाठ झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव सैयद जावेद हैदर के नेतृत्व में किया गया. इस अवसर पर विधानसभा के पदाधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे.

Also Read: झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस आज, रामचंद्र सिंह को मिलेगा उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार, ये भी होंगे सम्मानित

डीएलएसए की ओर से मनाया गया संविधान दिवस

झालसा के तत्वावधान में व रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार के न्यायायुक्त सह अध्यक्ष के निर्देश पर संविधान दिवस के अवसर पर सभी ब्लॉक एवं लीगल एड क्लिनिक में संविधान दिवस मनाया गया. सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गयी और स्कूल परिसर में प्रभात फेरी निकाली गयी. इस कार्यक्रम में पीएलवी राजेंद्र महतो, शारदा देवी, मालती देवी, बबिता कुमारी, भारती शाहदेव, फुलेश्वरी देवी, बरखा तिर्की, सीमा देवी, स्कूल की वार्डन और शिक्षिका समेत शामिल हुए. कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, मांडर में भी संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम प्रधानाध्यापिका श्वेता कुमारी, वार्डन इंदू लकड़ा, पीएलवी सुमन ठाकुर समेत अन्य कार्यक्रम में मौजूद थे. बच्चों को संविधान के बारे में बताया गया तथा उन्हें उनके अधिकार, बाल श्रम, बाल विवाह एवं पोक्सो एक्ट के बारे में जानकारी दी गयी. इक्फाई यूनिवर्सिटी में भी संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. डीएलएसए के सचिव स्वयं उपस्थित थे. छात्रों ने संविधान दिवस के अवसर पर पोस्टर एवं वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लिया. इस अवसर पर सभी छात्रों ने संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया. सचिव राकेश रंजन ने लॉ के छात्रों को संवैधानिक मूल्यों को प्रभावी ढंग से साकार करने के लिए उनसे अपेक्षित प्रयासों की चर्चा की. बुढ़मू प्रखंड में भी संविधान दिवस के अवसर पर प्रभात फेरी निकली गयी और लोगों के बीच जागरूकता कार्यक्रम किया गया. विभिन्न कार्यक्रम में एलएडीसी शिवानी सिंह, पीएलवी सीमा देवी, बरखा तिर्की, फुलेश्वरी देवी, सुमन ठाकुर, राजेन्द्र महतो, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

Also Read: भाकपा माओवादी के खिलाफ झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी, बंकर व कैंप ध्वस्त, रॉकेट लॉन्चर गन व आईईडी बम बरामद

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में संविधान की प्रस्तावना का वाचन

रांची: संविधान दिवस पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में न केवल अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया बल्कि भारतीय संविधान का अनुपालन करते और कराते हुए देश के सर्वांगीण विकास में अपनी-अपनी भूमिका निभाने का सामूहिक संकल्प लिया गया. अवर सचिव देवदास दत्ता ने कहा कि 26 नवंबर का दिन हमारे लिए ऐतिहासिक दिन है क्योंकि इसी दिन हमारे देश के संविधान को अंतिम रूप से अंगीकृत किया गया था. उपनिर्वाचन पदाधिकारी मुख्यालय संजय कुमार ने मतदाताओं से अपील की कि मताधिकार भी उनका संवैधानिक अधिकार है क्योंकि यह अधिकार संविधान द्वारा ही प्रदत्त है. अतः हम सभी को आज संविधान दिवस पर संकल्प लेने की जरूरत है कि हम राष्ट्र हित में अपने मताधिकार का निष्पक्ष और विवेकपूर्ण प्रयोग अवश्य करेंगे.

Also Read: झारखंड:लुगुबुरु घंटाबाड़ी में अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म महासम्मेलन का भव्य आगाज,नेपाल से पहुंचे श्रद्धालु

रांची के कांग्रेस भवन में मना संविधान दिवस

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी शिक्षा विभाग के चेयरमैन श्याम नारायण सिंह की अध्यक्षता में संविधान दिवस पर रांची के कांग्रेस भवन में परिचर्चा का आयोजन किया गया. गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य डॉ एम तौसीफ, डॉ अजय नाथ शाहदेव, सुनील सिंह, डॉ आरसी प्रसाद,  जेबी पांडे, चन्द्रशेखर भगत, महेश कुजूर, जगदीश साहु, कौशल किशोर, इस्तियाक अहमद मुख्य रूप से उपस्थित हुए. कार्यक्रम की शुरुआत संविधान की प्रस्तावना पढ़कर की गयी. इसके बाद सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी शिक्षा विभाग के चेयरमैन श्याम नारायण सिंह ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि हमारा संविधान ही है जो सभी धर्म, जाति वर्ग के 140 करोड़ की आबादी वाले देश भारत को एक सूत्र में बांधकर रखता है. गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि भाजपा द्वारा आज लगातार हमारे संविधान पर कुठाराघात किया जा रहा है. झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य डॉ एम तौसीफ ने कहा कि बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर ने जिस लोकतंत्र का सपना देखा था, आज के दिन वह साकार हुआ. डॉ बिरसा उरांव ने कहा कि बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने अपने समय की परिस्थितियों को देखते हुए देश की विभिन्न जाति, धर्म और सभ्यताओं को एक समान अधिकार देने का अधिकार संविधान में दिया. परिचर्चा में साजिद अली खां, ब्रजकिशोर प्रसाद मेहता, चन्द्रेव मेहता, सोहन मेहता, नाजिर मियां, अजय पासवान, पंकज कुमार, दीपक कुमार, कुलदीप राम, मनोज मेहता, अरविंद रविदास सहित अन्य कांग्रेसी शामिल थे.

Also Read: झारखंड: ट्रेलर ने बाइक सवारों को रौंदा, मां-पिता व बेटे की मौत, तीन साल की बिटिया रिम्स रेफर

रांची के पुलिस मुख्यालय में संविधान की प्रस्तावना का पाठ

संविधान दिवस के अवसर पर रांची के पुलिस मुख्यालय में भारत के संविधान की प्रस्तावना का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में पुलिस वरीय पुलिस पदाधिकारियों/कनीय पुलिस पदाधिकारियों/ कर्मियों के द्वारा भारतीय संविधान की शपथ ली गयी.

आजसू की रांची जिला समिति की बैठक में संविधान दिवस की चर्चा

अनगड़ा(रांची), जितेंद्र कुमार: आजाद भारत के इतिहास में 26 नवंबर का दिन बेहद खास और अहमियत वाला है. वर्ष 1949 में आज ही के दिन संविधान को अंगीकार किया था. यह दिन हमें दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के व्यापक संविधान में वर्णित अनेकता में एकता, न्याय, समानता तथा सह अस्तित्व की भावना को आत्मसात करने के लिए प्रेरित करता है. साथ ही अपने अधिकारों और राष्ट्र के प्रति हमारे दायित्वों का बोध करवाता है. ये बातें आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने चमघाटी में आयोजित रांची जिला समिति की बैठक में कहीं. बैठक में रांची जिला समिति, महिला जिला समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्यों के अलावा जिला परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, प्रमुख, उप प्रमुख, प्रखण्ड समिति के अध्यक्ष, सचिव उपस्थित थे.

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें