27.1 C
Ranchi
Friday, February 7, 2025 | 04:32 pm
27.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर व कार्यकारी अध्यक्षों के दो साल का कार्यकाल पूरा, कही ये बात

Advertisement

अभिवादन समारोह को संबोधित करते हुए कांग्रेसनेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का कार्यकाल अबतक के अध्यक्षों में सफल कार्यकाल के रूप में सदैव याद रखा जाएगा. झारखंड गठन से अब तक पहली बार सबसे सफल सदस्यता अभियान संपन्न हुआ.

Audio Book

ऑडियो सुनें

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आज शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो एवं शहजादा अनवर के दो वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा होने के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों, आयोग, बोर्ड, निगम के अध्यक्षों, संगठन के पदाधिकारियों, रांची महानगर, जिला ग्रामीण के अध्यक्षों एवं उनके पदाधिकारियों के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं पगड़ी पहनाकर उनका अभिवादन किया गया और उन्हें शुभकामनाएं भी दी गयीं. कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का कार्यकाल अबतक के अध्यक्षों में सफल कार्यकाल के रूप में सदैव याद रखा जाएगा. हमें पूरी उम्मीद है कि आने वाले दिनों में राजेश ठाकुर के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव एवं विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी शानदार प्रदर्शन करेगी. राजेश ठाकुर के नेतृत्व में लंबे अर्से के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी का गठन हुआ. जिला प्रखंड मंडल एवं पंचायत कमेटी का भी गठन हुआ. पहली बार प्रदेश, प्रमंडल, जिला एवं प्रखंड के कार्यकर्ताओं से संवाद किया गया.

- Advertisement -

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में था उत्साह

इस मौके पर दो साल बेमिसाल-कार्यकर्ताओं को दिलाया सम्मान लिखा केक काटा गया. इस दौरान कांग्रेसियों में खासा उत्साह देखने को मिला. पूरा सभागार कांग्रेस जिंदाबाद, मल्लिकार्जुन खड़गे जिंदाबाद, सोनिया गांधी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, अविनाश पांडे जिंदाबाद, राजेश ठाकुर जिंदाबाद, आलमगीर आलम जिंदाबाद के नारों से गुंजायमान था.

Also Read: झारखंड: डीजीपी के आदेश के बाद भी थम नहीं रहे अपराध, बेखौफ अपराधी रांची में वारदातों को दे रहे अंजाम

सफल कार्यकाल के रूप में हमेशा किया जाएगा याद

अभिवादन समारोह को संबोधित करते हुए कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का कार्यकाल अबतक के अध्यक्षों में सफल कार्यकाल के रूप में सदैव याद रखा जाएगा. हमें पूरी उम्मीद है कि आने वाले दिनों में राजेश ठाकुर के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव एवं विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी शानदार प्रदर्शन करेगी. नेताओं ने कहा कि राजेश ठाकुर के नेतृत्व में लंबे अर्से के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी का गठन हुआ. जिला प्रखंड मंडल एवं पंचायत कमेटी का भी गठन हुआ. पहली बार प्रदेश, प्रमंडल, जिला एवं प्रखंड के कार्यकर्ताओं से संवाद किया गया.

Also Read: Explainer: झारखंड की 30 हजार से अधिक महिलाओं की कैसे बदल गयी जिंदगी? अब नहीं बेचतीं हड़िया-शराब

8.5 लाख से ज्यादा बनाए गए सदस्य

झारखंड गठन से अब तक पहली बार सबसे सफल सदस्यता अभियान संपन्न हुआ. 8.5 लाख से ज्यादा सदस्य बनाए गए. डिजिटल सदस्यता अभियान में पूरे देश में पांचवां स्थान मिला. देशभर में सबसे सफल यात्रा कार्यक्रमों-भारत जोड़ो उपयात्रा, हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा, जय भारत सत्याग्रह यात्रा, गौरव यात्रा,  जनजागरण यात्रा का आयोजन किया गया.

Also Read: पीवीटीजी छात्रों के लिए मुफ्त आवासीय कोचिंग शुरू करने वाला झारखंड देश का पहला राज्य, बोले सीएम हेमंत सोरेन

बोर्ड-निगम में कार्यकर्ताओं को दिलाया सम्मान

झारखंड कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को सम्मान दिलाया गया है. प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बोर्ड-निगम और आयोग में सम्मान मिला है. इससे कांग्रेस के कार्यकर्ता उत्साहित हैं. बीस सूत्री एवं पंद्रह सूत्री कमेटियों में एक हज़ार कार्यकर्ताओं सम्मान दिलाया गया है.  बोर्ड, निगम एवं आयोग में कार्यकर्ताओं को सम्मान मिला. कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में हमेशा साथ रहे. केंद्र सरकार की गलत नीतियों के विरोध में प्रदेश जिला एवं प्रखंड स्तर पर आंदोलन का नेतृत्व किया.

Also Read: झारखंड: गरीबी को मात देकर कैसे लखपति किसान बन गयीं नारो देवी? ड्राइवर पति के साथ जी रहीं खुशहाल जिंदगी

अभिवादन समारोह में ये थे मौजूद

आज के अभिवादन समारोह में कृषि विपणन पर्षद के चेयरमैन रवीन्द्र सिंह, गौ सेवा आयोग चेयरमैन राजीव रंजन प्रसाद, प्रदेश महासचिव अमूल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा, विनय सिन्हा दीपू, मदन मोहन शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता डॉ एम तौसीफ, आभा सिन्हा, प्रदेश सचिव अमरेन्द्र सिंह, बाल अधिकार संरक्षण के सदस्य उज्ज्वल तिवारी, महानगर अध्यक्ष डॉ कुमार राजा, ग्रामीण जिला अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो, गजेन्द्र सिंह, अजहर पप्पू, अभिलाष साहु, नेली नाथन, केदार पासवान, सुरेन राम, निरंजन पासवान, जगदीश साहु, वशिष्ट लाल पासवान, सुधीर चंद्रवशी, सुरजीत नागवाला, राजेश चन्द्र राजू, परवेज आलम, दिनेश लाल सिन्हा, नरेन्द्र लाल गोपी, दीपक गुप्ता, पूर्णिमा सिंह, राखी कौर, प्रियदर्शनी, गौरव सिंह, प्रिंस बट्ट, बिनता पाठक, राजीव प्रकाश चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल थे.

Also Read: Jharkhand Village Story: झारखंड का एक गांव है बालुडीह, लेकिन अब ढूंढे नहीं मिलता बालू, पढ़िए बदलाव की ये कहानी

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें