21.1 C
Ranchi
Monday, February 10, 2025 | 09:52 pm
21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

घाना में राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन, आम सभा में स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने किया झारखंड का प्रतिनिधित्व

Advertisement

राष्ट्रमंडल की स्थापना एक कल्याणकारी संस्था के रूप में 1929 में की गयी थी और शुरुआत में वे स्वशासित देश जो ब्रिटिश सम्राट को अपना संप्रभु मानते थे, राष्ट्रमंडल के सदस्य थे. 1929 में भारत का प्रतिनिधित्व तेज प्रताप सप्रू ने किया था.

Audio Book

ऑडियो सुनें

रांची: राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन की आम सभा का आयोजन किया गया. आम सभा में खाद्य सुरक्षा विषय पर चर्चा की गयी. झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने आम सभा में झारखंड का प्रतिनिधित्व किया. राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन अगले वर्ष नवंबर में आस्ट्रेलिया के सिडनी में होगा. आपको बता दें कि स्पीकर रबींद्रनाथ महतो 66वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने को लेकर घाना की राजधानी अक्रा के छह दिवसीय दौरे पर हैं. पिछले दिनों झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने कहा था कि भारत और घाना विश्व में लोकतंत्र के ध्वजवाहक हैं. विश्व में शांति और भाईचारे को बढ़ाने में संयुक्त राष्ट्र संघ के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान का अहम योगदान है. उन्होंने कहा था कि राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन विश्व का सबसे पुराना एवं सबसे बड़ा संसदीय राष्ट्रों का गठबंधन है. पूरे विश्व में संसदीय व्यवस्था को और कारगर व लोक हितकारी बनाने में इसका महत्वपूर्ण योगदान है.

- Advertisement -

स्पीकर ने की आम सभा की अध्यक्षता

राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन की आम सभा की अध्यक्षता घाना की संसद के स्पीकर अल्बान सुमाना किग्सफॉर्ड बागबिन ने की. राष्ट्रमंडल के महासचिव स्टीफन ट्विग ने बताया कि राष्ट्रमंडल को विधायी स्वरूप देने की सहमति कनाडा में हुई पिछली आम सभा में दी गयी थी. राष्ट्रमंडल सचिवालय द्वारा उसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है. सचिवालय के माध्यम से ब्रिटिश सरकार को इस बात से अवगत करा दिया गया है कि अगर अगले 6 महीने में राष्ट्रमंडल को विधायी स्वरूप प्रदान नहीं किया गया, तो राष्ट्रमंडल का मुख्यालय ब्रिटेन से हटा कर किसी अन्य देश में ले जाया जाएगा.

Also Read: PHOTOS:भारी बारिश से निखरा रांची के सीता फॉल का सौंदर्य, माता सीता व लक्ष्मण के साथ यहां रुके थे भगवान श्रीराम

1929 में तेज प्रताप सप्रू ने किया था भारत का प्रतिनिधित्व

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रमंडल की स्थापना एक कल्याणकारी संस्था के रूप में 1929 में की गयी थी और शुरुआत में वे स्वशासित देश जो ब्रिटिश सम्राट को अपना संप्रभु मानते थे, राष्ट्रमंडल के सदस्य थे. 1929 में पराधीन भारत का प्रतिनिधित्व तेज प्रताप सप्रू ने किया था. आजादी के बाद भारत ने राष्ट्रमंडल में रहना इस शर्त पर स्वीकार किया कि वह राष्ट्रमंडल में तो रहेगा परंतु ब्रिटिश सम्राट की संप्रभुता स्वीकार नहीं करेगा. इस प्रकार भारत ने एक गणतंत्र के रूप में राष्ट्रमंडल की सदस्यता स्वीकार की. तब से अबतक राष्ट्रमंडल के स्वरूप में काफी परिवर्तन आया है. बहुत से ऐसे देश जो ब्रिटिश उपनिवेश नहीं थे, वे भी राष्ट्रमंडल के सदस्य हैं.

Also Read: झारखंड में कब तक होगी भारी बारिश, कब होगा मौसम साफ? अभी यहां होगी बारिश, देखिए सीता धारा व हिरणी का रौद्र रूप

अगले साल आस्ट्रेलिया के सिडनी में होगा सम्मेलन

ब्रिटिश सम्राट राष्ट्रमंडल के संरक्षक हैं और राष्ट्रमंडल का स्वरूप एक कल्याणकारी संस्था का है और इसका संचालन सदस्यों द्वारा दी गयी सहयोग राशि से होती है. इसे कानूनी स्वरूप प्रदान किये जाने से इसे वित्तीय स्वायत्तता मिलेगी और इसे ज्यादा प्रभावी बनाया जा सकेगा. आम सभा में खाद्य सुरक्षा विषय पर चर्चा की गयी. झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने आम सभा में झारखंड का प्रतिनिधित्व किया. राष्ट्रमंडल संसदीय संघ का अगला सम्मेलन अगले वर्ष नवंबर में आस्ट्रेलिया के सिडनी में होगा.

Also Read: PHOTOS: झारखंड में जोरदार बारिश से पानी-पानी हुई जिंदगानी

घाना में राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का आयोजन

पिछले दिनों झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने कहा था कि भारत और घाना विश्व में लोकतंत्र के ध्वजवाहक हैं. विश्व में शांति और भाईचारे को बढ़ाने में संयुक्त राष्ट्र संघ के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान का अहम योगदान है. उन्होंने कहा था कि राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन विश्व का सबसे पुराना एवं सबसे बड़ा संसदीय राष्ट्रों का गठबंधन है. पूरे विश्व में संसदीय व्यवस्था को और कारगर व लोक हितकारी बनाने में इसका महत्वपूर्ण योगदान है. आपको बता दें कि स्पीकर रबींद्रनाथ महतो 66वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के सम्मेलन में भाग लेने को लेकर घाना की राजधानी अक्रा के छह दिवसीय दौरे पर हैं. उन्होंने भारत घाना कोफी अन्नान सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र पर अवस्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में कैसा है मौसम का मिजाज, हथिया नक्षत्र में भारी बारिश से कब मिलेगी राहत?

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें